प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड
जंगल में नाले के किनारे लगा रखे थे गांजे के 20 हजार पौधे, नीमच के रामपुर में पुलिस ने किए जब्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रामपुरा पुलिस ने 11 जनवरी 2026 को दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए मुखबीर द्वारा बताये स्थान ग्राम डायली के जंगल मे नाले के किनारे गेहूं, तुलसी व सरसों के खेतों में नाले की तरफ गांजे की पौधे लगाए गए थे। पुलिस ने यहां से 20 हजार पौधे जब्त किए हैं जिनका वजन 11 क्विंटल 25 किलोग्राम बताया गया है। इनकी कीमत 1.12 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में जमीन के मालिकों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।




