रायपुर में होगा तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026, हर उम्र के प्रतिभागियों को मिलेगा मंच
ऑडिशन 10-11 अगस्त को टाउन हॉल में, भव्य फिनाले 14 अगस्त को

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट संस्कृति, रायपुर एवं रायपुर नगर पालिक निगम, कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रायपुर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देना और कला एवं संस्कृति के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करना है। तिरंगा शक्ति फेस्ट स्वतंत्रता दिवस को जन-उत्सव के रूप में मनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पंजीयन शुल्क: एकल: 249 युगल: 349, समूह (6 सदस्य तक) : 599, अतिरिक्त सदस्य: 99 प्रति व्यक्ति । इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 9109029034, 9669039034, व्हाट्सएप: 9109029034।



