आम आदमी पार्टी में पूर्व बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी छोड़कर गए जसबीर सिंग चावला जी जो पूर्व में कोषाध्यक्ष और प्रदेश संगठन मंत्री के महत्वपूर्ण पदों पर थे तथा जिन्होंने कुछ दिन पूर्व नाराजगी की वजह से पार्टी के पदों से इस्तीफा दे दिया था आज पुनः उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए संगठन में अपनी वापसी दर्ज कराई, उनके साथ अनेक साथियों और कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी में पुनः वापसी की ।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल , प्रदेश महासचिव वदूद आलम, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी विंग विजय झा, विजय वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी वापसी करने वाले साथियों का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने कहा कि यह घर वापसी इस बात का प्रमाण है कि आम आदमी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और जनहित के मुद्दों पर की जा रही लड़ाई में लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने कहा कि पार्टी छोड़कर गए साथियों की वापसी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में और अधिक मजबूती के साथ जनता की आवाज उठाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी विंग विजय झा ने विश्वास जताया कि हम सभी साथी मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे।आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और आने वाले चुनावों में पार्टी मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।



