छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

आधारशिला में 80 कराते खिलाड़ियों का हुआ कलर बेल्ट परीक्षा 71 खिलाड़ियों को मिला बेल्ट सर्टिफिकेट

आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल में कराते खिलाड़ियों का हुआ कलर बेल्ट ग्रेडिंग व ट्रेनिंग

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिलासपुर  आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल व छत्तीसगढ़ गोजू रयु कराते एसोसिएशन के तत्वावधान में एक दिवसीय कराते खेल में कलर बेल्ट ग्रेडिंग व ट्रेनिंग का आयोजन आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल में रखा गया जिसमें स्कूल के लगभग 80 कराते खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन कर 71 खिलाड़ियों ने कलर बेल्ट में बढ़ोतरी किए। जिसमें कराते खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ गोजू रयु कराते एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक व एवीएम कराते कोच सेन्सई विनय गढ़ेवाल के द्वारा काता और कुमिते के साथ एडवांस ट्रेनिंग दिया गया। विनय गढ़ेवाल ने बताया कि इस आयोजन में 80 कराते खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें 71 कराते खिलाड़ियों ने कलर बेल्ट और सर्टिफिकेट प्राप्त किए।

जिसमें इन खिलाड़ियों को मिला कलर बेल्ट व प्रमाण पत्र चौथा ब्राउन बेल्ट फर्स्ट क्यू में पीयूष यादव, आराध्या जनास्वामी, आयुषी साहू, ऋतु हाजरा, भार्गवी साहू रही उसी प्रकार तीसरा ब्राउन बेल्ट सेकेंड क्यूं में दिव्यांशु खांडे, मोहम्मद ऑन खान, रेनू पटेल, धन्या मिश्रा रही उसी प्रकार थर्ड ब्राउन बेल्ट सेकेंड क्यू में हर्षित सिंह चंदेल और आराध्या भारत रहे। उसी प्रकार फर्स्ट ब्राउन बेल्ट फोर्थ क्यू में अदिति साईशेरा, गरिमा सोनवानी, अथर्व शर्मा, अस्मिता गढ़ेवाल रहें। उसी प्रकार पर्पल बेल्ट पाचवाँ क्यू में भास्कर दीप सोनी, वंश बन्जारे, साधना पटेल रहें। उसी प्रकार ब्लू बेल्ट छठवाँ क्यू में आरुष खांडे, आराधना खांडे, सौम्या सिंह, आराध्या अग्निहोत्री, तृषा यादव, उम्मुल रोमैसा खान,अभिनव सिंह, विवान गहरे रहे उसी प्रकार ग्रीन बेल्ट सातवां क्यूं में जीवा पवार, युवांक ध्रुव, छत्रपाल गढे़वाल रहे उसी प्रकार ऑरेंज बेल्ट आठवां क्यू में पवित्रा पटेल, आव्या साहू, अभ्युदित सिंह, जावेश कश्यप, जागेश कश्यप, राघव साहू रहें। उसी प्रकार यलो बेल्ट नौवां क्यू में देविका कोरी, शिवम कैवर्त्य, कियांश मंडल, रोहित हाजरा, समीक्षा वर्मा, दिव्यांशु लोनिया, प्रशांत कैवर्त, त्रिनेत्रा साहू, उद्भव लास्कर, शिवांश मिश्रा, रियांश पटेल, वंशिका पटेल, आरव देवांगन, दर्श सिंह, सिविका देवांगन, श्रेयस कुमार, ज़ैनब मेराज खान, शिवांश पाठक, अनिका सोनी, अन्विका कंवर, देवांश सोनवानी, प्रांजल साहू, आहान सिंह, पूर्वी साहू, रुद्र गोस्वामी, युगल पटेल, वैष्णवी साहू, मयंक लोनिया, ताश्वी साहू, लिया देवांगन, अक्ष देवांगन, आशुतोष धीरेंद्र, केडेट यशवर्धन सिंह रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आधारशीला विद्या मंदिर सैनिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती जी आर मधुलिका रही उनके द्वारा ही सभी कराते खिलाड़ियों को बेल्ट व प्रमाण पत्र दिया गया उन्होंने बताया कि मार्शल आर्ट कराते कला/खेल में मास्टर बेल्ट ब्लैक बेल्ट पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए पहले कलर बेल्ट हासिल करनी पड़ती है जिसमें वाईट बेल्ट के बाद यलो, आरेंज, ग्रीन, ब्ल्यू, पर्पल, ब्राऊन बेल्ट के बाद ही ब्लैक बेल्ट मिलता है प्रिंसिपल मधुलिका ने कहा की बेल्ट प्राप्त करने के लिए खिलाड़ियों में भारी उत्साह रहा। और जल्द ही हमारे 10 से 12 खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट मिलने वाला है मेट में हमारे कराते खिलाड़ियों ने खुब पसीना बहाएं हैं जिससे खिलाड़ियों में भारी ख़ुशी रही।

इसमें जो खिलाड़ियों ने कलर बेल्ट पुरा कर चुकें हैं वह भी मौजूद रहें। जिसमें रूची देवांगन, त्रिशा हलदर और डेविड साहू रहें। प्रशिक्षण प्राप्त भी किया और अपने प्रशिक्षण अनुभवों को नये खिलाड़ियों से साझा भी किये। ओपन कराते प्रतियोगिता की राष्ट्रीय खिलाड़ी रूची देवांगन ने कहा की मार्शल आर्ट कराते से हम आत्मरक्षा की कला तो सिख ही रहे हैं साथ ही खेल के माध्यम से भी हम एक अलग पहचान बनाते हैं और दुसरे जिले या राज्य खेलने जाने का लाभ हमें हमारे आत्मविश्वास को और बढ़ाता है। प्रशिक्षक विनय गढ़ेवाल ने बताया की आने वाले एक महिने के बाद एक भव्य ट्रेनिंग प्रोग्राम रखा जायेगा जिसमें खिलाड़ीयों को और बेहतर कराते खेल की बारिकियों को बताया जायेगा। इस अवसर पर आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के चेयरमैन डॉ अजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर एसके जनास्वामी, प्रिंसिपल श्रीमती जीआर मधुलिका, वाईस प्रिंसिपल जोशी सर, एवीएम सैनिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी उदय कुमार शर्मा एवं मुख्य खेल प्रभारी उत्तम साहू ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिए।

 

Related Articles

Back to top button