कैरियर काउंसिलिंग और डिजिटल मीडिया पर यूथ को जोड़ेगी युवा समिति
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद युवा समिति की पहली बैठक में युवा कैरियर काउंसिलिंग की दिशा में कार्यक्रम करने को लेकर एक राय हुए। इससे नौवीं के बाद वाले बच्चों को अपने कैरियर चयन को लेकर आ रही दुविधाओं से निकाला जा सकेगा। वहीं डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय रहने वाले युवाओं को समाजसेवा की दिशा में प्रेरित करने और समाजसेवी कार्यों में उनकी सहभागिता बढ़ाने के लिए डिटिजल प्लेटफार्म पर रील्स के माध्यम से प्रचार किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य सुबोध टोले ने सभी युवाओं का मार्गदर्शन किया।

युवा समिति की समन्वयक डॉ. शुचिता देशमुख ने बताया कि कार्यकारिणी और समितियों के पदभार ग्रहण के बाद युवा समिति की यह पहली बैठक थी। इस बैठक में आगामी 6 अगस्त को युवाओं द्वारा टाटीबंध स्थित हाईटेक आंगनबाड़ी के भ्रमण और आगामी 19 अगस्त को शिवाजी महाराज की आरती की जाएगी। आज की बैठक में युवाओं ने समाजसेवा की दिशा में काम करने और युवाओं को अधिक से अधिक इसमें जोडऩे के लिए समिति के सभी युवा सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें।
युवा समिति कियारा गुप्ते ने कैरियर काउसिलंग, ओजस देशमुख ने चंद्रखुरी स्थित वाटिका एनिमल सेंचुरी में पशुओं की सेवा करने, तन्मय बक्षी ने नगर स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता कराने, प्रतिज्ञा अय्यर ने थियेटर वर्कशाप कराने और अक्षत राव ने सावन के दौरान महादेवघाट स्थित हटकेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों की सेवा करने के सुझाव दिए। वहीं सान्वी डोनगांवकर और अक्षता मातुरकर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के लिए ज्ञानवर्धक रील्स बनाने के लिए अपनी सहमति प्रदान की।



