छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

महिला को 50 हजार में बेचने वाले मानव तस्करी के तीन आरोपित गिरफ्तार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांकेर   जिले के बान्दे थाना क्षेत्र से महिला को काम दिलाने के बहाने मध्यप्रदेश ले जाकर महिला को 50 हजार रुपये में बेचने और जबरन शादी कराने के मामले में कार्रवाई करते हुए बान्दे पुलिस ने महिला को खंडवा से सुरक्षित बरामद कर मानव तस्करी के तीन आरोपियों अनिता पवार, जमना लाल भील और जितेन्द्र राठौर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति ने 9 अप्रैल 2026 को उसके गुम होने की रिपोर्ट बान्दे थाने में दर्ज कराई थी। जांच के दौरान महिला के मध्यप्रदेश के खंडवा में होने की जानकारी पुलिस को मिली, इसके बाद बान्दे पुलिस की टीम खंडवा पहुंचकर महिला को जितेन्द्र राठौर के कब्जे से सुरक्षित बरामद किया। पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि अनिता पवार और जमना लाल भील उसे मुंबई में काम दिलाने का झांसा देकर मध्यप्रदेश ले गए थे। आरोप है कि इसके बाद महिला को 50 हजार रुपये में जितेन्द्र राठौर को बेच दिया गया और उसकी जबरन शादी करा दी गई। महिला के अनुसार, उसे करीब पांच महीने तक उसकी इच्छा के विरुद्ध जितेन्द्र के घर में रखा गया। इस मामले में पुलिस ने अनिता पवार, जमना लाल भील और जितेन्द्र राठौर को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी या काम दिलाने के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति के साथ जाने से पहले संबंधित व्यक्ति और रोजगार की पूरी जानकारी सत्यापित जरूर करें.

Related Articles

Back to top button