वरिष्ठ जननेता एवं पूर्व राज्यपाल रमेश बैस जी के निवास पहुँचे चेम्बर पदाधिकारी; प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में दी जन्मदिन की आत्मीय बधाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत और चेम्बर संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी की रही प्रमुख उपस्थिति
छत्तीसगढ़ प्रदेश के गौरव, वरिष्ठ जननेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं त्रिपुरा झारखंड एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल उनके निज निवास पहुँचा। चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी जी के कुशल नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बैस जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शॉल ओढ़ा कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा ईश्वर से उनके दीर्घायु, सुदीर्घ एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस गरिमामयी अवसर पर रायपुर दक्षिण तथा रायपुर दक्षिण के लोकप्रिय विधायक सुनील सोनी एवं राजेश मूणत जी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने भी बैस जी को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी जी ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “रमेश बैस जी न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के एक कद्दावर एवं सर्वप्रिय नेता हैं। रायपुर से 7 बार सांसद, केंद्र में मंत्री और कई राज्यों के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। व्यापारिक समाज और चेम्बर परिवार को हमेशा उनका मार्गदर्शन एवं आत्मीय संरक्षण मिलता रहा है। उनका सहज, सरल व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है।”
चेम्बर के संरक्षक एवं पूर्व विधायकश्रीचंद सुंदरानी जी ने रमेश बैस जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा— कि रमेश बैस जी छत्तीसगढ़ के व्यापार, उद्योग और जन-सरोकारों के सदैव संवाहक रहे हैं। उनका अनुभव और आशीर्वाद चेम्बर परिवार के लिए एक मजबूत स्तंभ की तरह है।
इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, संरक्षक एवं पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, गजराज पगारिया, महंत रामसुंदर दास, सलाहकार संतोष जैन, अशोक मलानी, छगन मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी राधा किशन सुंदरानी, उपाध्यक्ष जितेंद्र शादीजा, मनीष प्रजापति, जितेन्द्र बड़वानी, राजेश गुरनानी, मालवीय रोड शारदा चौक व्यापारी संघ अध्यक्ष तरल मोदी, अशोक बजाज, ओंकार बैस सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, व्यापारिक प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भवदीय




