छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

समस्या मार्गदर्शन 10 जनवरी से


दुर्ग। इस भवसागर में हिंदुओं के 8 धर्म गुरु हैं । चार शंकराचार्य और चार रामानंदाचार्य। रामानंदाचार्यो में से श्रीमद् गंगा घाट काशी से श्री स्वामी रामनरेशाचार्य जी, श्री तुलसी पीठ चित्रकूट से श्री स्वामी रामभद्राचार्य जी, श्री मूलक पीठ वृंदावन से श्री स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज और दक्षिण पीठ नाणीज धाम से श्री स्वामी नरेंद्राचार्य जी महाराज।
अनंत श्री विभूषित जगदगुरू रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्रचार्यजी महाराज दक्षिण पीठ नानीजधाम जिला रत्नागिरी महाराष्ट्र के रामानंदाचार्य पीठाधीश्वर है।
श्री स्वामी नरेंद्रचार्यजी महाराज ऐसे सद्गुरु हैं जिनकी वाणी स्पर्श व सानिध्य में शक्ति है। पूरी मानव जाति को प्रेम सद्भावना दया एवं शांति का संदेश देने वाले तथा हर व्यक्ति के मन में अध्यात्म और सात्विकता की ज्योति जलाने वाले जगतगुरु नरेंद्राचार्य महाराज आने वाले वर्षों में पूरे विश्व का मार्गदर्शन करने वाले धर्मगुरु होंगे तथा उनका स्व – स्वरूप संप्रदाय सारे विश्व में अग्रणी होगा।
स्वामी जी के दो गुरु मंत्र हैं पहला – तुम जियो और दूसरों को जीने में सहायता करो।
दूसरा – सपने में भी किसी का बुरा मत सोचो । तुम्हारा कल्याण होगा।
आज के इस असुरक्षित विश्व में मार्गदर्शन के साथ-साथ एक आधार की आवश्यकता है । आप कहीं भी रहे, अफ्रीका के घने जंगल में अथवा किसी महासागर में कहीं भी हो, मैं सदैव तुम्हारे साथ हूं। आप मुझे भक्ति दे मैं आपको स्थैर्य दूंगा। ऐसा कहने वाले स्वामी जी के यह विचार ही नहीं अपितु आप इसे अपने जीवन में आजमा कर देखिए फिर इन पर आस्था और विश्वास करिए ।

जगतगुरु श्री देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में साल भर भ्रमण कर अपने अमृतवाणी से प्रवचन कर मुक्ति का मार्ग दिखाते हैं । भक्तों के समस्याओं का मार्गदर्शन करते हैं । इसी कड़ी में अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्रचार्यजी महाराज का एक दिवसीय प्रवचन, दर्शन एवं समस्या मार्गदर्शन का कार्यक्रम दिनांक 10 जनवरी 2023 को टोला घाट, ग्राम ठकुराइन टोला ग्राम पंचायत सिकोला तहसील पाटन जिला दुर्ग में आयोजित है। कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होगा।

इस कार्यक्रम में जगद्गुरु श्री के मुखारविंद से दिव्य प्रवचन किया जावेगा तत्पश्चात जगद्गुरु श्री द्वारा हजारों भक्तों की समस्याओं के समाधान हेतु मार्गदर्शन दिया जाएगा । इस दिव्य भव्य आयोजन में सहभागी बनकर पुण्य अर्जित करने का यह स्वर्ण अवसर है। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर इस स्वर्ण अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

समस्या मार्गदर्शन पर्ची दिनांक 10 जनवरी 2023 को सुबह 7:00 से 9:00 बजे के बीच कार्यक्रम स्थल पर मिलेगी।

ऐसे त्रिभुवानंद, अद्वैत, अभेद निरंजन, निरावलंब, निर्गुण, परब्रह्म, श्री सच्चिदानंद, भक्त प्रतिपालक नाणीज निवासी पीठाधीश्वर जगतगुरु नरेंद्राचार्य जी महाराज के मुख से दिव्य प्रवचन का लाभ लेने व समस्या मार्ग दर्शन का लाभ लेने का सौभाग्य छत्तीसगढ़ को प्राप्त हो रहा है।

अतः एक दिवसीय प्रवचन दर्शन एवं समस्या मार्गदर्शन कार्यक्रम में दिनांक 10 जनवरी 2023 को टोला घाट, ग्राम ठकुराइन टोला, ग्राम पंचायत सिकोला, तहसील पाटन, जिला दुर्ग में पुण्य लाभ अर्जित करने एवं समस्या मार्ग दर्शन का लाभ प्राप्त करने हेतु जरूर पधारें। संस्थान की ओर से सभी भक्तजनों का सादर स्वागत है अभिनंदन है।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

10 दिसंबर को नवगठित जिला सारंगढ़ में प्रदेश स्तरीय पत्रकारों की कार्यशाला का होगा भव्य आयोजन…..

छत्तीसगढ़ के तमाम जिलों के पत्रकारों सहित भारतवर्ष के अनेकों राज्य के वरिष्ठ पत्रकार करेंगे आयोजन में शिरकत….

रात्रि कालीन कवि सम्मेलन का होगा कार्यक्रम…

छत्तीसगढ़ राज्य के तमाम जिलों के पत्रकार संगठनों सहित देशभर के पत्रकारों को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने आयोजन में शामिल होने के लिए किया आमंत्रण…

सारंगढ़:- प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम पत्रकार कार्यशाला नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 10 दिसम्बर 2022 को आयोजन होना है जिसमे अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ के जिला अध्यक्ष नरेश चौहान ने रायगढ़ जिलाध्यक्ष नवरतन शर्मा से प्रदेश स्तरीय पत्रकार कार्यशाला कार्यक्रम को दिशा निर्देश उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के बारे में चर्चा किया जिसमें अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन सिन्हा,संजय शर्मा जिला उपाध्यक्ष, नरेंद्र चौबे,कैलाश आचार्य,सौरभ अग्रवाल,अक्षय स्वर्णकार ,अभिनव शर्मा ,प्रकाश जांगड़े,कृष्णा महिलाने मौजूद रहे।

उपरोक्त पत्रकारों की कार्यशाला का आयोजन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बैनर तले सारंगढ़ में होना सुनिश्चित हुआ है! आयोजन ABPSS के राष्ट्रीय पदाधिकारीयों के विशेष नेतृत्व और छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में सारंगढ़ के पदाधिकारीयों द्वारा नवगठित जिला सारंगढ़ में प्रदेश स्तरीय पत्रकारों की कार्यशाला का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है!! आयोजन को सफल बनाने के लिए आज अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ के जिला अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने रायगढ़ जिले के संगठन के पदाधिकारियों से भेंट मुलाकात कर पत्रकारों की कार्यशाला को लेकर सलाह मशवरा करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए बैठक संपन्न हुआ!!

उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ही बन रही रणनीति के दौरान सारंगढ़ जिले के Abpss पदाधिकारियों ने उपरोक्त कार्यक्रम की चर्चा करते हुए बताया कि आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के तमाम जिलों के पत्रकारों के साथ साथ संपूर्ण भारत के अन्य राज्यों के वरिष्ठ पत्रकार भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे तथा पत्रकारों की कार्यशाला में वरिष्ठ पत्रकारों को उद्बोधन को सुनने समझने के साथ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सशक्त और स्वतंत्र पत्रकारिता करने हेतु काफी कुछ सीखने को मिलेगा, कार्यक्रम में आने वाले पत्रकारों में सभी प्रकार की व्यवस्था की जावेगी किसी भी पत्रकार साथी को कोई असुविधा ना हो इस बात का विशेष ख्याल रखा जाएगा, पत्रकारों को पत्रकारिता के विषय की विशेष जानकारी प्राप्त होगी तथा तथा आए दिन निष्पक्ष और बेदाग पत्रकारों पर हो रहे उनके मामलों को समाप्त कर करने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा! पत्रकार सुरक्षा कानून पर विशेष चर्चा कर पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए विशेष रणनीति भी तय की जाएगी! और सरकार से कार सुरक्षा कानून जल्द लागू करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे!!

उपरोक्त जानकारी अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति रायगढ़ के जिला मीडिया प्रभारी कैलाश आचार्य द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों के पत्रकार सहित देशभर के पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है!!

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

जेसीआई के 10 अध्याय अध्यक्ष घोषित

रायपुर । भारतीय जूनियर चैम्बर मंडल-9 के अंतर्गत रायपुर में जे.सी.आई. के 2023 के लिए 10 अध्याय अध्यक्षों की घोषणा JCI सुपर चैप्टर के फाउंडर एवं चेयरमैन राजेश अग्रवाल द्वारा की गई ।
वर्ष 2023 की जिम्मेदारी इन्हें सौपी जाएगी..
*जेसीआई रायपुर कैपिटल अध्यक्ष विक्रम गिरडकर, सचिव मनीष जैन, प्रभारी चित्रांक चोपडा
*जेसीआई रायपुर नोबेल अध्यक्ष पिंकी राजपूत, सचिव मयंक गर्ग, प्रभारी विकास गोयल
*जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल अध्यक्ष शिखा गोलछा, सचिव शिल्पा काबरा, प्रभारी आंचल पंजवानी
*जेसीआई रायपुर संगवारी अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, सचिव विनय कोरी, प्रभारी सुभाष साहू
*जेसीआई रायपुर युथ कैपिटल अध्यक्ष राशि कौर, सचिव प्रणय पारख, प्रभारी लक्ष्य पारख
*जेसीआई रायपुर रॉयल कैपिटल अध्यक्ष मोनू जैन, सचिव ओशो खंडेलवाल, प्रभारी करण गुप्ता
*जेसीआई रायपुर वामांजली अध्यक्ष इशानी टोटलानी, सचिव अर्चना दृवेदी, प्रभारी रूमा पटेल

  • जेसीआई रायपुर प्राउड कैपिटल अध्यक्ष अंकित जैन, सचिव आदित्य वर्मा, प्रभारी संदीप थौरानी
    *जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड कैपिटल अध्यक्ष कृति अग्रवाल, सचिव सुहानी खंडेलवाल, प्रभारी रिषि दीवान
    घोषणा से एक माह पूर्व सभी अध्याय के अध्यक्ष पद के दावेदार सदस्यों के इंटरव्यू लिए गए, उन्हें जेसीस की जानकारी के साथ नेतृत्व क्षमता की कसौटी पर परखा गया और फिर पूर्व अध्यक्ष और सीनियर्स की सहमति से सभी पद के सदस्यों को निर्वाचित किया गया। JCI सुपर चैप्टर की को-ओर्डीनेटर लीना वाढेर ने बताया कि वर्ष 2023 के लिए सभी अध्यायों की संयुक्त सामान्य सभा में रायपुर के 10 अध्याय ,सचिव सहित अध्याय प्रभारी एवं कोऑर्डिनेटर की घोषणा की गई । इस अवसर पर 2023 में संस्था द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यायों एवं सदस्यों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया ।
    इस अवसर पर JCI सुपर चैप्टर रायपुर के कोच अमिताभ दुबे, ITC एम्बेसेडर शेखर जैन, डिरेक्टर चित्रांक चोपड़ा सहित सभी अध्यायों के पूर्व एवं वर्तमान अधिकारी सहित संरक्षकगण एवं सलाहकार मंडल के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहें ।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

10 सितंबर को देश सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थनों पर मनाई जाएगी ओ.बी.सी. दिवस – अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू

रायपुर::अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के राष्ट्रीय महासचिव एवम ओ.बी.सी. संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि दिनांक 10 सितंबर 2022 दिन रविवार को देश के कोनें-कोनें मे धूमधाम से ओ.बी.सी. दिवस मनाने की तैयारी चल रही है इसी क्रम में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, धमतरी, कुरूद, दुर्ग, बस्तर, कवर्धा, बलोदा बाजार, बालोद, बिलासपुर, बटरेल, धमना, कलंगपूर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में ओ.बी.सी. दिवस मनाया जायेगा | अधिवक्ता शत्रुहन सिंह ने आगे बताया कि आजादी के महज 25 दिन बाद 10 सितंबर 1947 को ही महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्यागमूर्ति आर. एल. चंदापुरी ने ओबीसी वर्ग के उत्थान के लिए आजादी की दूसरी संघर्ष की नींव रखी जिसके प्रथम शहीद चूल्हाई राम साहू जी की कुर्बानी को याद करते हुए 10 सितंबर को ओबीसी दिवस मनाया जाता हैं | उन्ही कार्यों को आगे बढ़ाते हुए ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ विगत वर्षों से लगातार मंडल कमीशन के सभी सिफारिशों को लागू करवाने हेतु OBC के अंतर्गत आने वाले सभी जातियों को एक झंडे के नीचे संगठित कर सभी सार्वजनिक व निजी क्षेत्रों में ओबीसी को आबादी के अनुसार समान हिस्सेदारी एवम ओबीसी सुरक्षा अधिकार अधिनियम दिलाने के लिए जन-जागरण अभियान के माध्यम से प्रशिक्षण शिविर लगाकर ओबीसी को शिक्षित व जागृत करने का काम कर रही हैं, अब तक 100 से अधिक प्रशिक्षण शिविर लगाया जा चुका है जिसका मकसद देश और प्रदेश में ऐसी स्थिति पैदा करनी है कि ओबीसी के सामाजिक, राजनैतिक व बौद्धिक संगठनो को एक मंच में लाकर जाति प्रथा की सीढ़ीनुमा कुव्यवस्था को खत्म कर मौजूदा व्यवस्था में परिवर्तन लाया जा सके तभी ओबीसी की समस्यायें दूर हो सकेगी और ओबीसी के सच्चे नेतृत्व का विकास होगा |

 समिति के पूर्ण कालिक राष्ट्रीय प्रचारक ओबीसी टिकेश्वर ने बताया कि 10 सितंबर 2021 को छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला के ग्राम भखारा में ओबीसी दिवस का सफल आयोजन कर पूरे देश में ओबीसी एकता का संदेश दी गई कि कैसे राम लखन चंदापुरी और चूल्हाई राम के आदर्शों पर चलकर ओबीसी वर्ग के अंतर्गत आने वाले तमाम जातियों को मंडल कमीशन के नाम पर एक झंडे के नीचे संगठित  कर उद्देश्य की प्राप्ति किया जा सकता है

प्रदेश अध्यक्ष हरीश सिन्हा ने कहा कि बहुसंख्यक ओबीसी समाज की समस्या ही देश की पुनर्निर्माण की समस्या है जिसकी समाधान के लिए मंडल कमीशन को पूर्णतः लागू करने सहित 14 सूत्रीय मांगपत्र दिनांक 26 जून 2022 को संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपकर मांग किया कि जिस प्रकार विशेषाधिकार का प्रयोग कर सामान्य वर्ग को आबादी के अनुसार 10% का आरक्षण दिया गया है ठीक उसी तरह संविधान के अनुच्छेद 15(4) और 16(4) में संशोधन कर ओबीसी के लिए भी 27% आनुपातिक आरक्षण को बढ़ाकर आबादी के अनुसार 52% किया जाना चाहिए
कोषाध्यक्ष नोहर लाल, प्रदेश प्रवक्ता टिकेंद्र कुमार, केन्द्रीय कमेटी के नारायण लाल, समारू सिन्हा, शैलेंद्र कुमार, खिलावन पटेल, संजीव कुमार, शत्रुघन लाल, लुकेश कुमार, कृष्णाजैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने 1990 में व सुप्रीम कोर्ट के नौ जजों की पीठ ने 1992 में आंशिक रूप से 27% आरक्षण लागू करने का आदेश दिया था जिसे लागू ना कर छत्तीसगढ़ के 52% आबादी वाले ओबीसी समाज को 27% की जगह केवल 14% दिया जा रहा है जो ना केवल गैरसंवैधानिक है बल्कि देश की प्रगति, एकता, संविधान व लोकतंत्र के लिए भी खतरा है क्योंकी ओबीसी में उपजे जनजागृति को सामंतवादी ताकतों के द्वारा क्रमिक ऊंच-नीच की भावना फैलाकर भारतीय समाज की एकता को छिन्न-भिन्न करने की पुरजोर कोशिश कर रही है जिस कारण ओबीसी वर्ग को राजनीतिक व मानसिक गुलामी से स्वतंत्र होकर अपने मौलिक व संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए ओ.बी.सी. संयोजन समिति के तत्वाधान में एक झंडे के नीचे संगठित हो आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ने की जरूरत है
पण्डित घनश्याम प्रसाद, राम लाल गुप्ता, विष्णु श्रीवास, इंजि. के. आर. कुल्हाड़ा, चोवाराम, प्रभुदयाल, भीखम लाल ने बताया कि देश को अखंड और सोने की चिड़िया बनाने के उद्देश्य से ओ.बी.सी. सँयोजनसमिति के द्वारा ओबीसी समाज को शिक्षित जागृत और संगठित करने के लिए चलाया जा रहा कैडर कैंप में तन, मन, धन, समय, श्रम व सभी साधनों से सहयोग देवें व ओबीसी दिवस समारोह को समय पर पधारकर सफल बनावें

Related Articles

छत्तीसगढ़मनोरंजन स्वास्थ्य एवं स्पोर्ट्स

10 घंटे की बारिश में शूट हुआ “बरसत हे टिप टिप पानी” गीत रिलीज़, दिनेश साहू और तृष्णा की शानदार केमिस्ट्री

रायपुर। एम डी एंटरटेनमेंट के बैनर तले छत्तीसगढ़ी गीत “बरसत हे टिप टिप पानी” यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हो गया है उस छत्तीसगढ़ी गीत में सिंगर सुनील सोनी और चंपा निषाद के सुमधुर स्वर हैं। संगीतकार सलाम ईरानी का संगीत है जो कर्णप्रिय लग रहा है।

इस गीत के निर्माता हैं दिनेश साहू। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के शानदार अभिनेता दिनेश साहू के साथ नवोदित अभिनेत्री तृष्णा साहू गीत में नजर आ रहीं हैं।


इस गीत की खास बात यह है कि इसकी शूटिंग लगातार 10 घंटे प्राकृतिक बारिश में भीगते हुए इन कलाकारों ने की है।

मोतीपुर के फार्म हाउस में शूट हुए इस गीत को कोरियोग्राफ किया है राम यादव ने। गीत का प्रोडक्शन वर्क अभिषेक मूवीस द्वारा किया गया है।

इस गीत का पोस्टर काफी आकर्षक बनाया गया है यह गीत एमडी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है ।

अभिनेता दिनेश साहू ने सच तक इंडिया न्यूज़ टीम से बातचीत में बताया कि छत्तीसगढ़ी में काफ़ी समय के बाद सुमधुर गीत रिलीज़ हुआ है। इस गीत के लिए पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है और ये गीत सभी को काफी पसंद आयेगा।
वहीं तृष्णा साहू अपने पहले गीत को लेकर काफी उत्साहित नज़र आ रहीं हैं।

Related Articles

Back to top button