संयुक्त किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
*10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन होगा*

*17 अगस्त को जनप्रतिनिधियों को मांग पत्र सौंपे जाएंगे*
*3 अक्टूबर को होंगे लखीमपुर-खीरी के शहीदों की स्मृति में कार्यक्रम*
संयुक्त किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ की ऑनलाइन बैठक 5 अगस्त को शाम 5 बजे से रात्रि 7 बजे सम्पन्न हुआ बैठक की अध्यक्षता संयोजक मंडल सदस्य एवं पूर्व विधायक जनकलाल ठाकुर ने की तथा बैठक का संचालन भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही ने किया। बैठक में आदिवासी भारत महासभा के संयोजक सौरा यादव, अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन के संयोजक विश्वजीत हारोड़े, सीटू से धर्मराज महापत्र, जिला किसान किसान संघ राजनांदगाव से रमाकांत बंजारे, छत्तीसगढ़ किसान यूनियन धमतरी के अध्यक्ष घनाराम साहू, स्वतंत्र किसान कल्याण संघ बलौदाबाजार से अंजोर जोशी, महेश साहू, भोलाराम यादव आदि शामिल हुए।
28 जुलाई 2026 को दिल्ली में आयोजित संयुक्त किसान मोर्चा के अखिल भारतीय सम्मेलन में तय आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर चर्चा की गई साथ ही 29 जुलाई को केन्द्रीय श्रमिक संगठनों ने किसान आंदोलन का सक्रिय समर्थन करने का निर्णय की समीक्षा की गई।
संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक सदस्य और भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 10 अगस्त 2026 को भारत छोड़ो दिवस की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में लगभग 1000 स्थानों पर भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में जेल भरो, रेल रोको, सड़क रोको कार्यक्रम, 17 अगस्त को प्रमुख मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जनप्रतिनिधियों को मांग पत्र सौंपे जाएंगे। 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी शहीद दिवस के अवसर पर देशभर में ग्राम महापंचायतें आयोजित की जाएंगी।
छत्तीसगढ़ के 20 से अधिक स्थानों पर होगी प्रदर्शन
ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों की होगी एकजुटता
तेजराम विद्रोही ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आलोक में 10 अगस्त को छत्तीसगढ़ के राजधानी सहित विभिन्न जिला मुख्यालयों में लगभग 20 से अधिक स्थानों पर गिरफ्तारी, प्रदर्शन, ज्ञापन आदि का कार्यक्रम लिए जायेंगे और 17 अगस्त को पक्ष एवं विपक्ष के जनप्रतिनिधियों को किसान अपनी मांग पत्र देंगे। इस संदर्भ में आंदोलन को व्यापक बनाने के लिए 6अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा और संयुक्त ट्रेड यूनियन छत्तीसगढ़ का ऑनलाइन बैठक होगी जिसमें किसान और मजदूर संगठन संयुक्त आंदोलन में शिरकत करेंगे।
जरीकर्ता
तेजराम विद्रोही
संयोजक सदस्य
संयुक्त किसान मोर्चा छत्तीसगढ़