छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

निधि-प्रशांत बने मिसेज व रुचिका ने हासिल किया द हाउस ऑ$फ फ्लेवर का खिताब

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन एवं समाज सेवा के उद्देश्य से आयोजित सीता एग्ज़ीबिशन 2026 का पिछले दिनों मारुति मंगलम, गुढिय़ारी में समापन हुआ। इस दौरान प्रदर्शनी में 50 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदारी की। इसके साथ ही ड्रॉइंग प्रतियोगिता एवं नि:शुल्क तंबोला कार्यक्रम एग्जीविशन के मुख्य आकर्षण रहे। मिसेज का खिताब निधि व प्रशांत पांडे की जोड़ी ने हासिल किया जबकि रुचिका द हाउस ऑ$फ फ्लेवर रही।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ  कविता राठी ने किया। इस अवसर पर हनुमान मंदिर ट्रस्टी पप्पू दूगड़, महेश शर्मा, प्रकाश माहेश्वरी, माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ सदस्य जीवनलाल माहेश्वरी, बसंत राठी, शशिकांत डागा, स्वतंत्र माहेश्वरी, पार्षद राजेश देवांगन, समाजसेवी बसंत अग्रवाल, करण माहेश्वरी, राहुल माहेश्वरी, आलोक माहेश्वरी, कुमार, अतुल टावरी, पुष्पा राठी, भावना राठी, संगीता मालाणी, देवकी माहेश्वरी, शांति माहेश्वरी, श्रुति माहेश्वरी प्रियंका माहेश्वरी, साक्षी माहेश्वरी, रस्मी जैन, योगेश जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आयोजक सिनी कुमार एवं ममता टावरी ने बताा कि प्रदर्शनी से प्राप्त आय का उपयोग आर्थिक रूप से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button