रायपुर। संगिनी महिला मंडल समता कॉलोनी द्वारा 20 मार्च को शिकारपुरी धर्मशाला में हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में अमृतवाणी का पाठ रखा गया था एवं गणगौर की बिंदोरी का कार्य क्रम रखा गया लाल रंग के परिधान में सभी महिलाएं अमृतवाणी का पाठ करने के लिए बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ नववर्ष का फूलों के द्वारा स्वागत किया गया हिन्दू नव वर्ष के आगमन में सभी को बधाइयां दी गई गेम्स खिलाएगा गए स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया गया सभी महिलाओं ने बहुत सारे आकर्षक पुरस्कार जीते सेल्फी कॉर्नर में सभी महिलाओं ने बहुत आनंद उठाया। गणगौर की बिंदोरी निकाली गई। गणगोर का स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया गया सभी गणगौर बहुत ही मनमोहक और आकर्षक लग रही थी महिलाएं लाल परिधान में तैयार होकर आई थी गणगौर गीत गाकर बहुत ही उल्लास के साथ गणगौर उत्सव मनाया गया है संस्था के अध्यक्ष किरण अग्रवाल सहित पदाधिकारी मधु अग्रवाल ,प्रिया अग्रवाल, शशि अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल ,उषा शुक्ला, रत्ना मिश्रा शिखा चौधरी कविता गोयनका मंजू अग्रवाल कौशल्य गुप्ता संगीता अग्रवाल अग्रवाल सरिता अग्रवाल सारिका खेतान उपस्थित थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शरीफ खान जी के आदेशनुसार पर रायपुर संभाग अध्यक्ष अज़ीम खान जी के द्वारा दिनाक 12/03/2022 , दिन – रविवार को इंडियन कॉफी हॉउस रायपुर में बैठक आयोजित किया गया जिसमे सदस्य जोड़ने, मानव अधिकार के हो रहे हनन को रोकने और कानून के दयारे में रहकर कर न्याय दिलवाने की चर्चा की गई जिसमे बैठक में विशेष तौर पर प्रदेश महासचिव शब्बीर अहमद अंसारी , प्रदेश मिडिया प्रभारी अफ़रोज़ ख्वाजा , प्रदेश संगठन सचिव राहुल शर्मा, रायपुर संभाग उपाध्यक्ष मिहीलाल कुर्मी, रायपुर संभाग महासचिव प्रदुमन शर्मा, महिला विंग की रायपुर संभाग महासचिव क़ायनात शेख, रायपुर जिला सचिव इमरान बैग, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष सुखनंदन दास कोसले, रायपुर जिला के शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सरफराज खान, मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ एजुकेशन, ने 25 फरवरी को नई शिक्षा नीति पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी का उद्देश्य शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों और नीति निर्माताओं सहित विभिन्न हितधारकों के लिए नई शिक्षा नीति के निहितार्थों का पता लगाना था।
इस अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के.पी. यादव ने भारत में शिक्षा प्रणाली को बदलने में नई शिक्षा नीति के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य छात्रों के बीच संज्ञानात्मक, सामाजिक और भावनात्मक कौशल के विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए शिक्षा के लिए एक समग्र दृष्टिकोण लाना है।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि श्री राजेश सिंह राणा, आईएएस, निदेशक एससीईआरटी और एसएलएम, छत्तीसगढ़ के जीओवी और कई मुख्य वक्ता शामिल थे, जिनमें प्रसिद्ध शिक्षाविद, नीति निर्माता और विद्वान शामिल थे। वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं जैसे व्यावसायिक शिक्षा, शिक्षा में तकनीक का उपयोग और शिक्षक प्रशिक्षण के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने नीति को लागू करने में आने वाली चुनौतियों और उन्हें दूर करने के संभावित समाधानों के बारे में भी बात की।
संगोष्ठी में पैनल चर्चा और इंटरैक्टिव सत्र भी शामिल थे, जहां प्रतिभागियों ने नई शिक्षा नीति पर अपने विचार और अनुभव साझा किए। प्रतिभागियों में देश के विभिन्न हिस्सों से शिक्षक, शोधकर्ता, नीति निर्माता और छात्र शामिल थे।
मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलसचिव श्री गोकुलानंद पांडा ने कहा कि सेमिनार ने नई शिक्षा नीति पर रचनात्मक चर्चा और विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान किया। उन्होंने संगोष्ठी में बहुमूल्य योगदान के लिए सभी प्रतिभागियों और वक्ताओं का आभार व्यक्त किया।
मैट्स स्कूल ऑफ एजुकेशन द्वारा छत्तीसगढ़ में नई शिक्षा नीति पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन उच्च शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण प्रयास था। इससे नई नीति के महत्व पर प्रकाश डाला गया और इसके कार्यान्वयन में अंतर्दृष्टि प्रदान की। संगोष्ठी का समापन नई शिक्षा नीति के अनुरूप भारत में शिक्षा प्रणाली को बदलने की दिशा में काम करने के संकल्प के साथ हुआ।
प्रोफेसर डॉ परविंदर हंसपाल और डॉ संजीत कुमार तिवारी के प्रयासों में यह एक बड़ी सफलता थी। मैट्स यूनिवर्सिटी के माननीय कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया एवं महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया ने नई शिक्षा नीति पर आयोजित इस राष्ट्रीय संगोष्ठी को सराहनीय प्रयास बताया और कहा कि इससे प्रदेश में नई शिक्षा नीति के परिपालन की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। मध्यभारत का अग्रणी रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं एवं विशेषज्ञ डाक्टर्स की टीम के लिये ख्याति प्राप्त है। मेडिकल व सर्जरी के विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने यहाँ निरंतर जटिल से जटिल मरीजों की बीमारियों का इलाज व सर्जरी कर मरीजों की प्राणरक्षा की है। लिवर व किडनी ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में भी रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल को उच्च स्तरीय ख्याति प्राप्त है। इसी क्रम में आज एक ग्रीन कारिडोर बनाकर के लिवर एवं किडनी ट्रांसप्लांट के लिए ऑर्गन रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल तक पहुंचाया गया। किडनी व लिवर ट्रांसप्लांट के लिये डोनर मरीज एम्स रायपुर में एडमिट था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, द्वारा इस तरह के ट्रांसप्लांट करने का तीसरा मौका था, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के मेडिकल व मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. संदीप दवे ने बताया कि प्रदेश के पहले दो कैडेवर ट्रांसप्लांट भी रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में ही किये गये थे, छत्तीसगढ़ राज्य में ऐसी व्यवस्था पहली बार हुई कि ग्रीन कॉरिडोर के द्वारा, ऑर्गन्स हॉस्पिटल में पहुँचाकर, ट्रांसप्लांट कर मरीजों की प्राण रक्षा की गई।
रायपुर मुख्यालय । छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ का प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन/कार्यशाला एवं सम्मान समारोह-2023 का आयोजन 26 फरवरी रविवार को जांजगीर-चांपा जिले के हॉटल रंगमहल में आयोजित किया जा रहा है । यह कार्यक्रम दो सत्रों में होगा। इसकी तैयारी लगभग पूर्णता की ओर है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में व्याख्यान हेतु देश के नामचीन वरिष्ठ पत्रकारों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। जो अपने पत्रकारिता जीवन के अनुभवों की पाठशाला से छत्तीसगढ़ के पत्रकारों की लेखनशैली, वाकपटुता में अमूलचूक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होंगें। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी ने आयोजन के संबंध मे जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन का मूल स्वरूप प्रादेशिक कार्यशाला है, जिसमें प्रदेश के प्रत्येक जिलों के शहरी ग्रामीण आंचलिक पत्रकार भाग लेंगे। कार्यशाला का विषय ”पत्रकारिता के सामाजिक सरोकार और चुनौतियां” निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम मे उक्त विषय पर कार्यशाला व परिचर्चा होगी। साथ ही अतिथियों और पत्रकारों के बीच खुला संवाद होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्वाधीनता आंदोलन में पर्दे के पीछे अनगिनत किरदारों की गवाही को अपने दस्तावेजों में दर्ज करने वाले देश के ख्यातिनाम वरिष्ठ पत्रकार ,भारत सरकार के सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री से सम्मानित श्री विजय दत्त श्रीधर (संस्थापक, माधवराव सप्रे समाचार संग्रहालय एवं शोध संस्थान भोपाल) , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पितामह राज्यसभा टेलीविजन दिल्ली के पूर्व एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री राजेश बादल , उड़ीसा राज्य में हिंदी पत्रकारिता के जनक डा. सुशील दाहिमा (वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, कवि एवं कथाकार उड़ीसा), डा.सतीश जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार, श्री सुभाष त्रिपाठी, संपादक दैनिक बयार रायगढ़, डा.शाहिद अली, विभागाध्यक्ष, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ बतौर अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ में उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले दो पत्रकारों को प्रदेश स्तरीय सम्मान क्रमशः गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान एवं माधवराव सप्रे सम्मान -2023 से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी संघ द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में पत्रकार संघ की वार्षिक आमसभा व संघ की भावी योजनाओं, पदाधिकारियों के चुनावों पर विचार विमर्श किया जाएगा । सभी पत्रकार साथियों से कार्यक्रम में उपस्थिति होकर अनुभवी अतिथि वरिष्ठ पत्रकारों की कार्यशाला/पाठशाला का लाभ उठाने का आग्रह किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में हुआ दो दिवसीय नेशनल सेमिनार,राजा राममोहन रॉय लाइब्रेरी फाउंडेशन के महानिदेशक डॉ. ए.पी.सिंह ने किया छात्रों का मार्गदर्शन, विभिन्न विश्वविद्यालयों के लाइब्रेरियन ने दिया व्यख्यान…
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में लाइब्रेरी एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा दो दिवसीय नेशनल सेमिनार “ट्रांजेक्शन ऑफ़ लाइब्रेरी फ्रॉम ट्रेडिशनल टू हाइब्रिड मोड: कनेक्टिंग,कम्युनिकेटिंग एंड को ऑपरेटिंग ” का आयोजन 10 और 11 फ़रवरी को प्रातः 10:30 बजे से विश्विद्यालय के प्रेक्षागृह में किया गया। जिसे भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत संचालित, राजा राममोहन रॉय लाइब्रेरी फाउंडेशन, कलकत्ता द्वारा प्रायोजित किया गया।
नेशनल सेमिनार का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजा राममोहन रॉय लाइब्रेरी फाउंडेशन एवं नेशनल लाइब्रेरी के महानिदेशक डॉ. अजय प्रताप सिंह द्वारा माँ सरस्वती की पूजा और राज्य गीत के साथ किया गया एवं प्रमुख वक़्ता के रूप में नालंदा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं बनारस हिन्दू विश्विद्यालय के ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एच. एन. प्रसाद,ग्वालियर के विभागाध्यक्ष प्रो.जगदीश नारायण गौतम, कृषि महाविद्यालय रायपुर के ग्रंथपाल डॉ. माधव पांडेय, रविशंकर विश्विद्यालय के ग्रंथपाल डॉ. सुपर्ण सेनगुप्ता, गुरु घांसीदास विश्विद्यालय बिलासपुर के ग्रंथपाल प्रो. बृजेश तिवारी, पूर्व ग्रंथपाल प्रो.यू.एन.सिंह, एवं राष्ट्रीय प्रोधोगिकी संस्थान रायपुर के ग्रंथपाल डॉ. सुनील कुमार सत्पथी, साइंस कॉलेज रायपुर से डॉ. प्रवीण शर्मा उपस्थित हुए,साथ ही श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति हर्ष गौतम, कुलपति एस. के. सिंह, कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहें।
सेमिनार को सम्बोधित करते हुए विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति हर्ष गौतम ने परमपूज्य श्री रविशंकर महाराज जी को नमन किया एवं उपस्थित सभी सम्मानीय अतिथियों का स्वागत किया, साथ ही उन्होंने अपने जीवन में लाइब्रेरी का महत्व बताते हुए अनुभव साझा किया और लाइब्रेरी और किताबो की महत्वता को बताया, उन्होंने कहा कि हर एक व्यक्ति के जीवन में पुस्तकालय का बड़ा ही महत्व होता है l उन्होंने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है, कुछ इनोवेटिव करने के लिए हमारा यह विश्वविद्यालय निरंतर कार्य कर रहा हैl
कुलपति एस. के. सिंह ने स्वागत उद्बोधन में अतिथियों एवं विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों का शानदार स्वागत किया। उन्होंने बताया की 2018 में यह विश्वविद्यालय परमपूज्य महाराज जी ने युवाओं के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण परिकल्पना के साथ स्थापित किया था जिसमें उनका उद्देश्य था की छात्र न केवल ज्ञान प्राप्त करें बल्कि एक ऐसी छवि निर्माण करें जो उन्हें उच्च नैतिकता और नैतिक मूल्यों के साथ वैश्विक स्तर पर पहुंचे। उन्होंने कहा की वसुधैव कुटुम्बकम् की विचारधारा के साथ विश्वविद्यालय छात्रों के विकास के लिए अग्रसर है साथ ही उन्होंने नेशनल सेमिनार के उद्देश्यों को बताते हुए लाइब्रेरी की महत्वता बताई।
मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित प्रोफ़ेसर ए. पी. सिंह ने अपने वक्तव्य में पुस्तकालय के विभिन्न प्रकारों को स्पष्ट करते हुए विभिन्न स्थानों के अपने अनुभवों को साझा किया साथ ही छात्रों में पुस्तकों के प्रति रुचि पर चिंता व्यक्त करते हुए स्कूली जीवन मैं ही लाइब्रेरी साइंस को विषय के रूप में जोड़ने की बात कही उन्होंने एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि इस बार के बजट में सरकार ने विलेज लाइब्रेरी को स्वीकृत किया हैl 457 विलेज लाइब्रेरी बनाना है जिसमें से 101बन गया हैl उन्होंने ई-बुक कंसोटिया लांच करने की बात भी उन्होंने अपने वक्तव्य में व्यक्त किया l
तत्पश्चात विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी साइंस विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. गिरजा शंकर पटेल ने सेमिनार के विषय में विस्तार से जानकारी दी, अंत में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों और सभी आगंतुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उल्लेखनीय है कि नेशनल सेमिनार में छत्तीसगढ़ के अलावा विभिन्न प्रदेशो जिसमें राजस्थान, बिहार,मध्य प्रदेश, झारखंड ,उत्तरप्रदेश ,कर्नाटक से 154 प्रतिभागियो ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिसमें लाइब्रेरी प्रोफेशनल ,शोधार्थी,लाइब्रेरी साइंस विद्यार्थी भी शामिल हुए, इस दौरान प्रोसीडिंग वॉल्यूम ( अ कलेक्शन ऑफ़ सेमिनार पेपर्स ) पार्ट-1 का विमोचन किया गया।
सेमिनार में पहले दिन तीन तकनीकी सत्र हुए एवं दूसरे दिन भी तीन सत्र हुए। सभी सत्रों में उपस्थित वक्ताओं ने “परंपरागत से आधुनिक पुस्तकालयाध्यक्षता में संक्रमण” पर अपनी अंतर्दृष्टि प्रस्तुत की। उन्होंने ज्ञान प्रतिमानों, विशेषताओं, कार्यों और सेवाओं के संदर्भ में पारंपरिक और आधुनिक पुस्तकालयों के तुलनात्मक विश्लेषण पर चर्चा की। उन्होंने नई सेवाओं के साथ आधुनिक पुस्तकालयों के नए चलन और आधुनिक पुस्तकालयों में पुस्तकालय कर्मचारियों की भूमिका के बारे में बताया। साथ ही कहा की अब पारंपरिक पुस्तकालय का हाइब्रिड या डिजिटल पुस्तकालय में परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने बताया कि संचार का माध्यम परिवर्तन है और लोगों को यह जानना है कि पूरे विश्व में विज्ञान और प्रौद्योगिकी में किस प्रकार के शोध चल रहे हैं।
पूरा सत्र बहुत ही संवादात्मक रहा। सभी प्रतिभागियों ने वक्ताओं और प्रस्तुतकर्ताओं के साथ सक्रिय रूप से बातचीत की और अपनी शंकाओं को दूर किया। सेमिनार के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर विश्वविद्यालय के ग्रंथालय सचिन दीवान ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन ज्ञापित किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। गुरुकुल महिला महाविद्यालय के वाणिज्य परिषद द्वारा तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया यह कार्यशाला वाणिज्य के छात्राओं के लिए एकाउंटिंग और टैली विषय पर आधारित था । ट्रेनर के रूप में चांदनी दुबे ट्रेनिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संचालक श्री अतेद्र दुबे रहे । प्रथम सत्र में श्री दुबे जी ने बताया कि टैली और एकाउंटिंग के क्षेत्र में जॉब की क्या-क्या संभावनाएं है जैसे टैली ऑपरेटर, जूनियर अकाउंटेंट, सीनियर अकाउंटेंट आदि संप्रेषण कौशल और लेखांकन की जानकारी होने से टैली ऑपरेटर ,अकाउंटेंट बनकर अच्छा कैरियर बना सकता है विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से छात्राओं को इसकी जानकारी दी गई । दूसरे सत्र में टैली अकाउंटिंग के अंतर्गत सभी 34 ग्रुप के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए उदाहरणों के माध्यम से बताया कि कौन से ग्रुप में किस प्रकार के खातों को शामिल किया जाता है। तीसरे सत्र में दुबे जी ने जानकारी दी कि यदि टैली और एकाउंटिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं तो कौन कौन से कंप्यूटर और अकाउंटिंग कोर्सेज करके एक अच्छे जॉब प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि भारत में प्रयोग किए जाने वाले सबसे लोकप्रिय अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर में से एक है, टैली । यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसमें किसी भी प्रकार के व्यवसाय में होने वाले प्रतिदिन के लेनदेन को संग्रहित कर के रखने की सुविधा प्रदान करता है और टेली के माध्यम से हम आसानी से व्यवसाय की आर्थिक स्थिति के विषय में सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस तीन दिवसीय कार्यशाला में लगभग 100 छात्राओं ने अपनी प्रतिभागिता दी ,जिन्हें संस्था द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया ।इस अवसर पर वाणिज्य परिषद के सचिव डॉ राजेश अग्रवाल वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक श्रीमती कविता सिलवाल, श्रीमती रात्रि लहरी, श्रीमती ज्योति वर्मा एवं सुश्री मान्या शर्मा उपस्थित रहे।
रायपुर– रायपुर स्थित जिंदल स्टील एंड पावर प्लांट में गणतंत्र की शुरआत मार्चपास्ट से की गई,सर्वप्रथम HR हेड श्री सर्वोदय दुबे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया इसके बाद बिजनेस यूनिट हेड श्री निलेश टी शाह ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र की सबको शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की शुरआत की,इस मौके पर सभी कर्मचारी एवम उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे,जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल के संदेश को भी पढ़ा गया जिसमे जिंदल स्टील की अब तक उपलब्धि,सामाजिक कार्यों में जिंदल की सहभागिता,एवम राष्ट्रीय कार्य के लिए अपनें योगदान,इसके साथ आत्मनिर्भर भारत का सपना जिंदल किस तरह से साकार कर रहा हैं इसकी जानकारी नवीन जिंदल जी के शब्दों में दी गई। • JSP सामुदायिक उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। कंपनी की समाज सेवा शाखा JSP Foundation ने श्रीमती शालू जिन्दल जी के नेतृत्व में Human Development Index सुधारने का सराहनीय कार्य किया है। Foundation स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल, Sanitation, Quality Education, Nutrition, महिला सशक्तीकरण, गरीबों और जरूरतमंदों को सहयोग, पर्यावरण एवं कृषि, खेल, कला-संस्कृति आदि क्षेत्र में अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 1 करोड़ लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में यूनिट हेड निलेश टी शाह ने आने वाले समय में जेएसपी का क्या deveolpemet होगा इसके भी जानकारी अपने स्पीच में बताई। बिजनेस यूनिट हेड श्री निलेश टी शाह ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र की सबको शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की शुरआत की,इस मौके पर सभी कर्मचारी एवम उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे,जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल के संदेश को भी पढ़ा गया जिसमे जिंदल स्टील की अब तक उपलब्धि,सामाजिक कार्यों में जिंदल की सहभागिता,एवम राष्ट्रीय कार्य के लिए अपनें योगदान,इसके साथ आत्मनिर्भर भारत का सपना जिंदल किस तरह से साकार कर रहा हैं इसकी जानकारी नवीन जिंदल जी के शब्दों में दी गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
JSP सामुदायिक उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। कंपनी की समाज सेवा शाखा JSP Foundation ने श्रीमती शालू जिन्दल जी के नेतृत्व में Human Development Index सुधारने का सराहनीय कार्य किया है। Foundation स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल, Sanitation, Quality Education, Nutrition, महिला सशक्तीकरण, गरीबों और जरूरतमंदों को सहयोग, पर्यावरण एवं कृषि, खेल, कला-संस्कृति आदि क्षेत्र में अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 1 करोड़ लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में यूनिट हेड निलेश शाह ने आने वाले समय में जेएसपी का क्या deveolpemet होगा इसके भी जानकारी अपने स्पीच में बताई।
रायपुर। शासकीय दू. ब. महिला महाविद्यालय रायपुर के कैरियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल, आई.क्यू.ए.सी. तथा एमिटी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में खाद्य पौष्टिकता और मिलेट की प्रोसेसिंग पर व्याख्यान आयोजित किया गया ।एमिटी विश्वविद्यालय की प्राध्यापक डॉ अमिता शाक्य ने छात्राओं से मोटे अनाज की आवश्यकता और उसके फायदों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की । प्राचार्य डॉ. किरण गजपाल मैडम के मार्गदर्शन में यह व्याख्यान आयोजित किया गया । आई.क्यू.ए.सी. प्रभारी डॉ. उषा किरण अग्रवाल ने पौष्टिक आहार का मानव विकास में महत्व बताया ।कैरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. वासु वर्मा व सदस्य डॉ. रागिनी पांडे , डॉ. गौतमी भतपहरी, डॉ. रितु मारवाह डॉ. कल्पना मिश्रा, तथा डॉ. विनीता साहू उपस्थित रहीं और छात्राओं का मार्गदर्शन किया । स्नातक और स्नातकोत्तर की छात्राओं ने अपने प्रश्नों का समाधान भी इस संगोष्ठी में प्राप्त किया । डॉ अमिता ने मोटे अनाज रागी, कोदो,कुटकी, बाजरा, ज्वार में पाये जाने वाले मिनरल्स, विटामिन्स प्रोटीन आदि के फायदे बताए । मार्केट में मिलने वाले भोज्य पदार्थों में प्रिजर्वेटिव की अधिकता के नुकसान और बाजार में उपलब्ध मोटे अनाज से बनने वाले प्रोडक्ट्स जैसे पापड़,चिप्स, नूडल्स,पास्ता, कुकीज़ आदि की जानकारी दी ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गुढ़ियारी हनुमान मंदिर मैदान में 17 जनवरी से श्री राम कथा व दिव्य दरबार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। गुढ़ियारी हनुमान मंदिर मैदान में 17 जनवरी से 23 जनवरी तक बागेश्वर धाम के मुखारविंद प. श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज के श्री राम कथा एवं दिव्य दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम के संयोजक संतोष सेन ने जानकारी दी कि कलश यात्रा सुबह 10:00 बजे गुढ़ियारी स्थित काली मंदिर से कथा स्थल के लिए प्रारंभ हुआ। कलश यात्रा में मुख्य रूप से अलका मिश्रा, वर्षा सेन, आरती मिश्रा, सरोज वर्मा शामिल रही। संयोजक के अनुसार पहले यह कार्यक्रम 17 से 25 जनवरी तक होना था लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। कार्यक्रम का समापन अब 23 जनवरी को होगा।राज्यपाल अनुसुइया उइके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। आयोजकों के कहने पर राज्यपाल और सीएम ने कार्यक्रम में पहुंचने की स्वीकृति दे दी है। आयोजकों ने बताया है शुरू होने वाले भव्य कार्यक्रम में लगभग एक लाख भक्तों के आने की संभावना है इस लिहाज से बड़े स्तर पर व्यवस्था पूरी की है। इस कार्यक्रम के लिए हनुमान मंदिर मैदान में तैयारियां पूरी हो चुकी है। बागेश्वर धाम महाराज के लिए भव्य डोम बनाया गया है। यहां वीवीआईपी वीआईपी पासधारी पहुंच सकेंगे।लाखों भक्तों की भीड़ जुटने की संभावना के बीच बड़ा सा पंडाल व मंच बनाया गया है। कार्यक्रम के आयोजक ओम प्रकाश मिश्रा, संयोजक संतोष कुमार सेन और सौरभ मिश्रा ने कार्यक्रम के बारे में बताया, बड़ी संख्या में जुड़ने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सारी तैयारियां पूरी कर चुके हैं। यातायात की व्यवस्था सुचारू रूप से इसका पूर्ण ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया प्रतिदिन दोपहर 1:00 से श्री राम कथा का आयोजन होगा। आचार्य शास्त्री जी अपने मुखारविंद से भक्तों को कथा सुनाएंगे। आयोजकों ने बड़ी संख्या में भक्तों को शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। गोपाल प्रसाद साहू, प्रांतीय संयोजक ने बताया कि छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा प्रदेश में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों [संविदा, दैनिक वेतन भोगी, कलेक्टर दर, श्रमायुक्त दर पर कार्यरत श्रमिक, प्लेसमेंट, मानदेय, अशंकालिक, जाबदर, ठेका के नियमितीकरण, नियमितीकरण तक 62/65 वर्ष की जॉब गारंटी, पृथक कर्मचारियों की बहाली, अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन करने एवं आउटसोर्सिंग/ठेका प्रथा को बंद करने को लेकर दिनांक 15 जनवरी, 2023 को “अनियमित बइठका एवं मिलिए मुख्यमंत्री/पूर्व मुख्यमंत्री” कार्यक्रम राजधानी के धरना स्थल बुढापारा रायपुर में आयोजित किया गया। इस बइठका में माननीय मुख्यमंत्री जी नही पहुँचे न उनका कोई सन्देश मिला। पूर्व मुख्यमंत्री जी सम्मिलित हुए उन्होंने सरकार बनते ही तत्काल सभी को नियमित करने की बात मंच से मीडिया के उपस्थिति में कही, वही आप पार्टी से मुन्ना बिसेन जी ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में सरकार बनते या सरकार बनाने की भूमिका में पहुँचते ही 3 माह में सभी को अन्य राज्यो की भांति नियमित करने की बात कही। तथा प्रदेश भर से 52 अनियमित संगठन एवं 81 से अधिक कार्यालय के 50 हजार से अधिक अनियमित कर्मचारी सम्मिलित होकर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से मीडिया ज्ञापन व मंच से रखें।
उल्लेखनीय है कि; कांग्रेस ने सरकार बनने पर 10 दिवस में प्राथमिकता से हमारी मांगों को पूरा करने का वादा किया एवं अपने जन-घोषणा (वचन) पत्र “दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कांग्रेस करेगी पूरा वादा” के बिंदु क्रमांक 11 एवं 30 में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण करने, छटनी न करने तथा आउट सोर्सिंग बंद करने को रखा| दिनांक 14.02.2019 को अनियमित मंच से मुख्यमंत्री ने स्वयं घोषणा किये कि इस वर्ष किसानों के लिए है आगामी वर्ष कर्मचारियों का होगा|
श्री प्रेम प्रकाश गजेन्द्र प्रांतीय सह-संयोजक छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा ने बताया की उक्त वचन से हम काफी आशान्वित थे परन्तु वादा एवं घोषणा के विपरीत अनियमित कर्मचारियों की निरंतर छटनी की जा रही है एवं विगत 3 वर्षों से संविदा वेतन एवं 5 वर्षों से न्यूनतम वेतन में बढ़ोत्तरी नहीं की गई| मुख्यमंत्री से मिलने अनेक बार अनुरोध पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रेषित किया गया, परन्तु मिलने हमें समय नहीं दिया गया| इससे अनियमित कर्मचारियों में असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है|
श्री सत्यम शुक्ला प्रांतीय प्रवक्ता छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा ने बताया कि जनता कांग्रेस पार्टी से अमित जोगी जी दूरभाष के माध्यम से घोषणा पत्र व सरकार बनते ही तत्काल समस्त को नियमित करने की बात कही। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी सभी के प्रतिनिधियों ने घोषणा पत्र व सरकार बनने के तत्काल नियमित करने का आश्वासन समस्त अनियमित कर्मचारियों को मंच से दिया। शून्य बजट के प्रस्ताव को सभी दलों ने एक स्वर में सराहना किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। महिला चेंबर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला चेम्बर द्वारा डॉ. पवन जोशी (हेल्थ एंड न्यूट्रिशियन स्पेशलिस्ट) एवं डॉ. प्रिया जोशी होम्योपैथी गोल्ड मेडलिस्ट के सानिध्य में आज दिनांक 04-01-2023 को नए साल की नयी उमंग नई तरंग थीम के तहत अनुपम नगर ट्विन टावर- जोशी होम्योपैथिक क्लिनिक एंड जोशी जिम में निःशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमे अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं ने निःशुल्क जाँच कराकर लाभ उठाया।
श्रीमती अरोरा जी ने आगे कहा कि शिविर में मात्र 500/- में लीवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, थायराइड प्रोफाइल, कंप्लीट ब्लड काउंट, लिपिड प्रोफाइल, आयरन प्रोफाइल, एचबीए1सी, कैलशियम, फास्फोरस का टेस्ट हुआ जिसका बाजार मूल्य 2200ध्- या उससे ज्यादा होता है। आज के इस मंहगाई के दौर में हमारे माध्यम वर्गीय महिलाएं इस प्रकार के मेडिकल चेकअप कराने से बचतीं है ताकि उनपर या परिवार पर कोई आर्थिक बोझ ना बढ़े यह जानते हुए की इस तरह के कदम उनके स्वास्थ्य एवं परिवार के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं ।
श्रीमती अरोरा जी ने आगे कहा कि यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है की हम निम्न और मध्यम वर्गीय महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार हेतु इस तरह के शिविर का आयोजन कर उन्हें लाभ पहुंचाएं ।
श्रीमती अरोरा जी ने यह भी कहा कि शिविर में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिए जिसे देखते हुए कल दिनांक 05-01-2023 को भी निःशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा। अंत में महिला चेंबर अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा जी ने डॉ.प्रिया जोशी जी का श्रीफल एवं शाल से सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महिला चेंबर अध्यक्ष मधु अरोरा, महामंत्री पिंकी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रेरणा भट्ट, संरक्षक मीनाक्षी टुटेजा, आभा मिश्रा, फरीदा, सपना द्विवेदी, प्रीति मिश्रा, साक्षी बजाज, निष्ठा चतुर्वेदी, इंदिरा जैन, सुनील अग्रवाल, श्वेता आदि उपस्थित थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर, 24 दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण,गृह, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को विशेष रूप से मसीही समाज के लोगों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने क्रिसमस के अवसर पर सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जारी बधाई संदेश में श्री साहू ने कहा कि प्रभु यीशु ने मानव जाति को सत्य, करूणा और प्रेम की शिक्षा दी और लोगों की सहायता और कल्याण करने का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह की शिक्षा सदैव हमें प्रेरित करती रहेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नया रायपुरः- कलिंगा विश्वविद्यालय के वार्षिक महोत्सव ‘‘कलिंगा उत्सव-2022‘‘ में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गीत-संगीत, नृत्य और फैशन शो में शानदार परफार्मेंस देकर, विद्यार्थियों ने सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में चन्द्रपुर विधानसभा के विधायक श्री रामकुमार यादव उपस्थित थें।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ कलिंगा विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, कुलाधिपति डॉ. संदीप अरोरा, उपकुलाधिपति डॉ. सज्जन सिंह, ट्रस्टी डॉ. शर्मिला एवं डॉ. सीमा अरोरा की उपस्थिति में माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथियों के स्वागत के उपरांत कलिंगा विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि- वार्षिकोत्सव का आयोजन करना विश्वविद्यालय के लिए उपलब्धि का क्षण होता है। विद्यार्थियों के लिए यह खुशी का पल जीवन के यादगार अवसरों में एक होता हैं। कलिंगा विश्वविद्यालय, अपने विद्यार्थियों के बहुमुखी प्रतिभा को निखारने और विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. संदीप अरोरा, उप-कुलाधिपति डॉ. सज्जन सिंह और कुलपति डॉ. आर. श्रीधर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक श्री रामकुमार यादव ने कहा कि- विद्यार्थी अपने बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए पूरे परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े। जीवन में कठिनाईयां भी आती हैं किन्तु मजबूत इरादों के साथ उन्हें परास्त किया जा सकता हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए वार्षिकोत्सव की बधाई दी।
मुख्य अतिथि के उद्बोधन के उपरांत कलिंगा उत्सव- 2022 का शानदार आगाज हुआ। कलिंगा रॉकस्टार ग्रुप के आयुष और उनके साथियों ने कलिंगा बैंड की शानदार प्रस्तुति दी, फिर सुरभि राठी के द्वारा ‘गणेश वंदना पर आधारित नृत्य के बाद मुस्कान और सानिया ने ‘उड़ी’ की युगल गीत प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कलिंगा उत्सव-2022 में भारतवर्ष के विभिन्न प्रदेशों की कला एवं संस्कृति पर आधारित केलबेलिया, लावणी, गरबा, भांगड़ा, शिवतांडव नृत्य, वॉलीवुड डांस और छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य के साथ-साथ पाश्चात्य संस्कृति पर आधारित हिप हाप, सालसा, सोलो, अरेबिक नाईट आदि डांस विद्यार्थियों के अद्भुत नृत्य कौशल को देखकर सभी विद्यार्थी झूमने को मजबूर हो गये। इसी क्रम में प्रसिद्ध हरियाणवी गायक सतविंदर सत्ती ने अपने लोकप्रिय गीत ‘‘छोरा हरियाणे का” गीत गाकर सभी का मन मोह लिया।
इस रंगारंग कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कलिंगा विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय विद्याथियों की प्रस्तुति भी रही। जिसमें नाईजेरियन नृत्य, नेपाली नृत्य, अफ्रीकन विद्यार्थी अब्दुल शॉ का ‘‘हर हर शंभु” पर और नेपाली विद्यार्थी अभिषेक कुमार के ‘‘मै नेपाली” गीत के एकल प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। भारतीय एवं विदेशी परिधान पर आधारित इमोशन, ऊटपटांग 2.0 और गोल्डन ग्लोरी थीम पर तीन राऊंड में आयोजित फैशन शो में विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय की छात्रा सृष्टि वर्मा, जो मिस इंडिया आईकोन 2022 रह चुकी हैं। उनकी शानदार रैंप प्रस्तुति से सभी मुंत्रमुग्ध रह गये। इसके अतिरिक्त मौसमी और वैभव एवं विशाल और आकाश के युगल गीत के साथ निकेश साहू के द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी रैपर का भी विद्यार्थियों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस रंगारंग कार्यक्रम को देख रहे विद्यार्थी, अतिथिगण एवं विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में डीजे के शानदार गीतों की धुन पर सभी ने खूब मस्ती की और बेहतरीन संगीत का जमकर लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम का सफल संचालन विश्वविद्यालय के विद्यार्थी शदाब हाशमी जियान, नैना चखियार, कृतिका सिंघानिया, चिराग बोरकर, हुलेश्वरी सिन्हा एवं फैशन डिजाइनिंग विभाग के अध्यक्ष श्री कपिल केलकर और पत्रकारिता, जनसंचार विभाग की सहायक प्राध्यापक, श्रीमती श्रेया द्विवेदी ने किया।
विश्वविद्यालय के इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की सम्माननीय ट्रस्टी सदस्यों के साथ-साथ महानिदेशक डॉ. बायजू जॉन, कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी, डीन अकादमिक श्री राहुल मिश्रा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. आशा अंभईकर, डॉ. अजय शुक्ल, शेख अब्दुल कादिर, लेफ्टिनेंट विभा चंद्राकर, डॉ. कोमल गुप्ता, श्रीमती जास्मीन जोशी, श्री राजकुमार दास, सुश्री लिंसी रॉय, श्री मनीष सिंह, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. विजय भूषण, श्री तोषण कुमार तारक आदि के साथ-साथ विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थें।
रायपुर। मैंट्स विश्वविद्यालय के मैट्स स्कूल आॅफ लाइब्रेरी साइंस विभाग द्वारा राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विद्याार्थियों ने बड़े उत्साह से कार्यक्रम में भागीदारी की और अपने कला का प्रदर्शन किया। विभाग की ओर से 15 नवम्बर को बुकमार्क, 16 नवम्बर को स्लोगन लेखन स्पर्धा का आयोजन किया गया। 17 नवम्बर को कैलीग्राफी और 18 नवम्बर को कोलाज मेकिंग का आयोजन हुआ। 19 नवम्बर को विभाग की ओर से पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के विद्यार्थियों को रायपुर स्थित सेन्ट्रल लाइब्रेरी एवं नालंदा लाइब्रेरी का भ्रमण कराया गया जिसमें विद्यार्थियों ने लाइब्रेरी से संबंधित अऩेक नवीन जानकारियाँ प्राप्त कीं। विद्यार्थियों को पुस्तकालय परिचालन पद्धति एवं ई-लाइब्रेरी से अवगत कराया गया। जिसमें नालंदा लाइब्रेरी में फुली आॅटोमेटेड आरएफआईडी तकनीक व डिजिटल लाइब्रेरी संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। मैट्स स्कूल आॅफ लाइब्रेरी साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. कल्पना चंद्राकर ने बताया कि भारतवर्ष में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह का आयोजन प्रतिवर्ष 14 से 20 नवम्बर के मध्य मनाया जाता है। इसी तारतम्य में लाइब्रेरी साइंस विभाग द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष डाॅ.कल्पना चन्द्राकर ने बच्चों को प्रोत्साहित किया तथा लाइब्रेरी कमेटी के अध्यक्ष डाॅ.प्रशांत मुंडेजा ने इसी तरह से कार्यकमों में भाग लेने के लिए छात्रों को अभिप्रेरित किया। इस अवसर पर लाइब्रेरी साइंस विभाग के शिक्षकगण सहायक प्राध्यापक श्री संजय शाहजीत, श्री लाकेश कुमार साहू एवं सहायक ग्रथपाल श्री गिरधारी लाल पाल सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो. के.पी. यादव, उपकुलपति डाॅ. दीपिका ढांढ, कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा ने इस आयोजन की सराहना की एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कि आज कैट सी.जी. चैप्टर की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक एवं दीपावाली मिलन समारोह सुबह 11ः30 से दोपहर 2ः00 बजे तक वृन्दावन हॉल सिविल लाईन रायपुर मे हुई। जिसमें कैट के पदाधिकारीगण, जिला ईकाइयों के पदाधिकारीगण, छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड़ इण्ड़स्ट्रीज के पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्यों, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारीगण सहित कैट के सदस्यों एवं व्यापारीगण शामिल हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । तत्पश्चात् कार्यक्रम का संचालन कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश महामंत्री श्री सुरिन्द्रर सिंह ने किया। श्री सिंह ने कार्यक्रम मे उपस्थित सभी कैट के पदाधिकारीगण एवं व्यापारियों का स्वागत एवं अभिनदंन किया और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएॅ दी। कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री परमानन्द जैन ने बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) भारत देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय व्यापारिक संगठन है जो विगत तीस वर्ष से पूरे भारत देश में निरंतर कार्यरत है। इस संस्था में लगभग पूरे भारत वर्ष से चालीस हजार एसोसिएशन जुड़े हुए है, जिनके माध्यम से 8 करोड़ ट्रेडर्स जुडे हुए है, इस संगठन के अध्यक्ष श्री बी. सी. भरतिया जी एवं महासचिव श्री प्रवीण खण्ड़ेलवाल जी है, जो कि जी.एस.टी. कॉऊन्सिल के सदस्य भी है, साथ ही वे केन्द्रीय सरकार के विभिन्न विभागीय कमेटी के सदस्य भी है।
कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने कहा कि आज कैट सी.जी. चैप्टर की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक एवं दीपावाली मिलन समारोह वृन्दावन हॉल सिविल लाईन रायपुर मे हुई। जिसमें कैट के सभी पदाधिकारीगण एवं व्यापारीगण शामिल हुए। उन्होनें आगे कहा कि व्यापारियों अपनी-अपनी व्यापारिक समस्याओं को कैट सी.जी. चैप्टर को अवगत कराया। कैट सी.जी. चैप्टर ने उपरोक्त समस्याओं को लेकर संबधित विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। श्री दोशी ने आगे कहा बताया कि कैट सी.जी. चैप्टर ने श्री परमानन्द जैन (सायकल एसोसियेशन) एवं श्री सरल मोदी (पंडरी कपडा मार्केट) को व्यापारियों को अधिक से अधिक कैट के सदस्यता ग्रहण करवाने हेतु कैट सी.जी. चैप्टर ने सम्मानित किया।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारीगण एवं व्यापारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएॅ दी। श्री पारवानी ने कहा कि विगत दो वर्षो के करोना काल होने के कारण कैट सी.जी. चैप्टर ने अपनी कार्यकारिणी की बैठक एवं दीपावली मिलन कार्यक्रम नहीं कर पाई थी। श्री पारवानी ने आगे बताया कि ई- कामर्स पोर्टल पर कैट द्वारा 30 अक्टूबर 2020 को श्भारत ई मार्केटश् शुरूआत की गई थी। जिसमे देश के सभी छोटे बड़े व्यापारी अपनी दुकान खोल सकते है। जो कि पूर्णतः निःशुल्क है इसमे व्यापारियों को किसी भी प्रकार का कमीशन नहीं देना होगा। श्री पारवानी ने रायपुर सहित प्रदेश के 8 लाख व्यापारियों से अनुरोध किया कि भारत ई-मार्केट पोर्टल पर अपनी दुकान खोलकर वोकल फार लोकल आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपनी सहभागिता प्रदान करें। श्री पारवानी ने आगे कहा कि देश भर में व्यापारिक समुदाय विभिन्न समस्याओं से बुरी तरह से त्रस्त है जिसके कारण सुविधापूर्वक व्यापार करना मुश्किल हो रहा हैं। एक तरफ़ जीएसटी कर प्रणाली की जटिलताएँ पीछा नहीं छोड़ रहीं वहीं दूसरी ओर विदेशी कंपनियों द्वारा क़ानून एवं नियमों की घोर अवहेलना करते हुए ई-कॉमर्स के ज़रिए व्यापारियों के व्यापार को तबाह करने की नापाक कोशिश लगातार जारी है । इसके साथ ही अनेक प्रकार के दशकों पुराने क़ानून तथा व्यापार करने के लिए अनेक प्रकार के क़ानूनों की बहुलता ने व्यापारियों को परेशान कर रखा है। इन हालातों में कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने व्यापारी समस्याओं पर एक देशव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की है। श्री पारवानी ने संगठन को मजबूत करने हेतु व्यापारियों से कैट की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश कार्यकारी महामंत्री श्री भरत जैन के उपस्थित सभी पदाधिकारीगण, एवं व्यापारीगण का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कैट के पदाधिकारी एवं व्यापारीगण मुख्यरूप से उपस्थित – अमर पारवानी, मगेलाल मालू, अमर गिदवानी जितेन्द्र दोशी, परमानन्द जैन, वासु माखीजा, सुरिन्दर सिंह, भरत जैन, महेन्द्र कुमार बागरोड़िया, नरेन्द्र दुग्गड, अजय भसीन, उत्तम गोलछा, राम मंधान, राजेन्द्र जग्गी, अजय अग्रवाल, राकेश ओचवानी, कैलाश खेमानी, अजय तनवानी, विजय शर्मा, राजेन्द्र जैन, जय नानवानी, संजय जादवानी, निलेश मुंदडा, प्रीतपाल सिंह बग्गा, महेश खिलोसिया, दिलीप इसरानी, जयराम कुकरेजा, जितेन्द्र गोलछा, जनक वाधवानी कान्ति पटेल, विजय जैन, अवनीत सिंह, अमर कुमार धिंगानी, विजय पटेल, विनोद तिवारी, सतीश श्रीवास्तव, दुर्ग ईकाई से मोहम्मद अली हिरानी, पवन बडजात्या, आशीष लिमजे, कांकेर से मुकेश खटवानी, भाटापारा से राजेश मंधान, रूपेश किंगरानी एवं टीम, कोरिया ईकाई से आनन्द अग्रवाल, राजेश मंगतानी, रफीक भाई मेनन एवं टीम, अम्बिकापुर से रविन्द्र तिवारी एवं टीम, अभनपुर से संतोष अग्रवाल एवं टीम, तिल्दा से राजीव खूबचंदानी, रमेश विरानी एवं टीम, रायपुर के व्यापारी संघ के पदाधिकारी – परमानन्द जैन, श्याम माहेश्वरी, जीवत बजाज, सफीक अहमद, सरल मोदी, दीपक विधानी, राम मंधान, विनय कृपलानी, नरेन्द्र सिह, डॉ. मनीष गुप्ता, पुरषोत्तम देवांगन, आनन्द गायधर्मा, राजकुमार राठी, दर्शन निहाल, टी. श्रीनिवास रेडडी, सुभाष बजाज, अमृतलाल पटेल, नरेन्द्र हरचंदानी, धीरज कुमार ताम्रकार, विक्रांत राठौर, कमल लहेजा, विनोद साहू, सुरेश खिललानी, सरल मोदी एवं अन्य व्यापारीगण आदि।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रदेश की संस्कृति, परम्परा और मूल स्वरूप को बनाए रखते हुए नवा छत्तीसगढ़ बनाने का सपना हम जरूर साकार करेंगे – श्री साहू
रायपुर/2022/ छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को 01 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामना दी है। गृहमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि प्रदेश की जनता के आशीर्वाद, यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति लगाव व सम्मान, एवं राज्य सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति के बदौलत छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। पिछले 4 वर्षों में राज्य में बहुत से ऐसे काम हुए हैं, जो पहले मुमकिन नहीं लग रहे थे। इन 4 वर्षों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप सरकार द्वारा विभिन्न जन हितैषी और कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं। इनमें बहुत सी योजनाओं पर काम हो गया है या तेजी से काम चल रहा है।
राज्य सरकार ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ का संकल्प लेकर दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ रही है। प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परम्परा, संस्कार और संसाधनों को संरक्षित और सवंर्धित करने के साथ ही सुचारू प्रशासन व्यवस्था लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राज्य सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, सुगम सड़क योजना, राम वन गमन पर्यटन परिपथ, आत्मानंद इंग्लिश स्कूल, महतारी दुलार योजना, छत्तीसगढ़ हाट-बाजार क्लिनिक योजना, इत्यादि जैसे लाभकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के भाई-बहनों को एवं वन अधिकार पट्टा, तेंदूपत्ता बोनस और वनोपजों का वाजिब दाम दिलाकर जल, जंगल, जमीन के स्थानीय लोगों को भी लाभ पहुंचाया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में हैं, जिससे घर-परिवार के पास ही लोगों को बेहतर रोजगार उपलब्ध हो सके। दो रुपए किलो में गोबर खरीदी और जैविक खाद के निर्माण से बहुत से ग्रामीण, किसान और महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी को सहेजने के लिए शुरू की गई सुराजी गांव योजना के बहुत अच्छे परिणाम सामने आए हैं। इनके माध्यम से ग्रामीण और किसान स्वावलंबन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। कर्ज माफी कर अन्नदाताओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से उन्हें इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। छत्तीसगढ़ के मूल स्वरूप, संस्कृति और परम्परा को बनाए रखते हुए नवा छत्तीसगढ़ बनाने का सपना हम अवश्य साकार कर सकेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। छत्तीसगढ रायपुर अजय नाथ तिवारी कहा कि यह प्रकृति की उपासना का पर्व है। यह उगता एवं डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का पर्व है। इस पर्व में कोई भेद-भाव नहीं होता, न कोई राजा होता और न कही कोई रंक होता है। सबके प्रति समान भाव रहता है। अजय नाथ तिवारि ने कहा कि इस पर्व में कठिन तपस्या के बाद सूर्य की उपासना की जाती है। वास्तव में सूर्य ऊर्जा का स्रोत होता है। सूर्य की उपासना के बाद हम सभी में ऊर्जा का संचार होता है
अजय तिवारी ने बताया कि छठ त्यौहार दुनिया मे ऐसा मात्र एक त्यौहार है जिसमे डुबते सूर्य एव उगते सूर्य की पूजन और आराधना किया जाता है । यह पूजा भगवान भास्कर और उनकी बहन छठी मैया को समर्पित है यह त्यौहार अनुष्ठान कठोर है यह पर्व चार दिनो के अवधि मे मनाया जाता है इस व्रत मे पवित्र स्नान उपवास और पीने के पानी से दूर रहना है और लम्बे समय तक जल मे खड़ा होना और प्रसाद प्रार्थना और भगवान भास्कर को अर्घ्य देना मुख्य है ।बिहार एव पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग जिस देश या राज्य मे रहते है वे वहा ही छठी मैया की आराधना एव पूजन करते है वे वहा आपनी संकृति को आज भी बचाये हुऐ है और इस पर्व की खासियत है इसे सभी धर्म के लोग शामिल तथा पिछले आयोजन कि तुलना मे इस वर्ष दुगना से अधिक श्रद्धालु छठी मैया के इस महापर्व मे शामिल हुए हैउन्होने छठी मैया सभी भक्तगण मनोकामना पूर्ण करे।
इस मोके पर विधायक विकाश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री राजेश मूडत संजय श्रीवास्तव पार्षद पूर्व पार्षद अध्यक्ष अजय नाथ तिवारी ,शिव कुमार ठाकुर, सुधीर शर्मा ,पिंटू यादव, नवीन सिंह, सुमन सिंह, शंकर दास ,जितेंद्र तिवारी ,धीरज मिश्रा ,ध्रुव सिंह, धनजी सिंह, गौतम सिंह, अजय वर्मा,
दीपावली में दिवंगत पंचायत शिक्षाकर्मी की विधवाएं ( परिजन) करेगी 5 दिवसीय आंदोलन।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। सत्ता में आने से पहले हमसे किया था वादा अब भूपेश सरकार वादा खिलाफी कर रही है। विधवाओं की स्थिति दयनीय घर चलाने में हो रही तकलीफ मुखिया के जाने के बाद उधारी लेकर चला रही है घर अब अपनी स्थिति को लेकर फिर से सड़क पर आने की तैयारी में है 10,15 सालो से अनुकम्पा पेंडिंग सरकार वंचित कर रही है अनुकम्पा वालो को अनुकंपा नियुक्ति से कमेटी बने एक साल से ज्यादा हो चुका है अनुकम्पा संघ बार बार जा जा कर मंत्रालय वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात किए और प्रकरण कहा तक पहुंचा पता किए। एक साल के बाद अनुकम्पा का प्रकरण वित्त विभाग में गया वह भी 100, की संख्या बताई जा रही है। अनुकम्पा संघ की सख्या 1269 बताई जाती हैं और वित्त विभाग में 100,, लोगो की संख्या जाती हैं। ये कैसा न्याय है मुख्यमंत्री जी और वरिष्ठ अधिकारियों का जो अनुकम्पा संघ के साथ छल किया जा रहा है। जब अनुकम्पा संघ की प्रांता अध्यक्ष माधुरी मृगे और पदाधिकारी 1 अगस्त को खेरागढ़ की विधायिका यशोदा वर्मा जी की अगुवाई में मुख्यमंत्री जी से मुलाकात किए थे तो लेटर पैड में सीएस को निर्देशित किया गया और 3 अगस्त को डीपी आई ने शिक्षा विभाग से अनुकंपा के रिक्त पदों की जानकारी मांगी। अब देरी किस बात की हो रही है की आदेश जारी नही हो पा रहा है मुख्यमंत्री जी ने कोरोना काल में भी नियमो को शिथिल करते हुए योग्यता अनुसार अनुकंपा नियुक्ति दी गई वह भी वह लोग है जो पंचायत शिक्षाकर्मी थे उनका संविलियन सरकार ने 2018 मे शिक्षा विभाग में किया। यही सरकार नियम को बनाती है और आज भूपेश सरकार हम विधवाओं को नियम का हवाला देती है। हमारे साथ सरकार अन्याय कर रही है। टीईटी को शिथिल करने की मांग कर रहे है सरकार नया नियम बनाए और अनुकम्पा नियुक्ति का आदेश जारी करे। संवेदन शील मुख्यमंत्री कहते है तो संवेदनशील अनुकम्पा नियुक्ति मामले पर तत्काल निराकरण कर नियम शिथिल करने का अधिकार मुख्यमंत्री जी के पास होता हे फिर कैसी देरी पेंशन के लिए नया नियम बन सकता है तो अनुकम्पा के लिए क्यों नही बच्चो के भविष्य की चिंता को लेकर विधवाएं मानसिक प्रताड़ना से झुलस रही है। इसलिए मुख्यमंत्री जी आग्रह और निवेदन है की तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति का आदेश 17 तारीख की कैबिनेट में किया जाए नही तो अनुकम्पा संघ 20 अक्टूबर से रायपुर बूढ़ा तालाब में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महासमुंद। प्रार्थी शिव शंकर नाविक तत्कालीन उप वन मंडल अधिकारी महासमुंद द्वारा एक लिखित शिकायत आवेदन_ पुलिस थाना महासमुंद में दिनांक 21/10/2021 को इस सारवान विधिक आधारों पर प्रस्तुत किया गया था कि आरोपित व्यक्तियों क्रमशः अश्वनी कुमार सिन्हा एवं मयंक गुप्ता द्वारा प्रार्थी शिव शंकर नाविक के उपरोक्त पद पर महासमुंद में पदस्थ रहने के दौरान लगातार विगत 1 वर्षों से इन लोगों के द्वारा मिलकर प्रार्थी को उनकी जातिगत मामलों में एवं वन विभाग महासमुंद में हुए शासकीय कार्यों में कथित फर्जीवाड़ा को लेकर प्रार्थी से दबाव पूर्वक अवैध तरीके से राशि वसूलने के उद्देश्य से अश्लील एवं अनर्गल टिप्पणी लिखकर सीजी ट्रैक प्रिंट मीडिया एवं बेबाक बयान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मैं प्रार्थी के विरुद्ध दुर्भावना पूर्वक छाप कर उसे सार्वजनिक जगहों पर एवं शासकीय कार्यालयों में प्रचार प्रसार करने के विरुद्ध दर्ज कराया था जिस पर पुलिस थाना महासमुंद द्वारा तीनों आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध _प्रथमता उपरोक्त अनुसार आपराधिक कृत किया जाना प्रमाणित साक्ष पाए जाने पर _ इन आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध _दबाव पूर्वक अवैध वसूली करने के लिए अपराध धारा 385 भारतीय दंड विधान ,तथा 3(2)(5 )अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए , मुख्य रूप से आरोपित व्यक्तियों द्वारा किया गया अपराध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत घटित होने से अपराध की अग्रिम विवेचना हेतु विशेष थाना अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति महासमुंद को प्रेषित किया गया है।
जहां पर सहायक पुलिस अधीक्षक विशेष थाना महासमुंद द्वारा उक्त तीनों आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध वर्तमान में अग्रिम जांच किया जा रहा है, आज दिनांक 7/ 10 /2022 को आरोपित व्यक्ति अश्विनी कुमार सिन्हा द्वारा उपरोक्त अपराध में अपनी गिरफ्तारी से बचने हेतु एक अग्रिम जमानत याचिका विशेष न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश महासमुंद के समक्ष प्रस्तुत किया गया था जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा समुचित रूप से आरोपी/आवेदक पक्ष एवं प्रार्थी पक्ष को सुनवाई का समुचित अवसर प्रदान करने के पश्चात आरोपित व्यक्ति अश्वनी कुमार सिन्हा का अग्रिम जमानत आवेदन आज दिनांक 7/10/2022 ,को निरस्त कर दिया गया है पूर्व में माननीय न्यायालय द्वारा इसी प्रकार के अन्य आरोपी व्यक्ति मयंक गुप्ता द्वारा प्रस्तुत अग्रिम जमानत आवेदन को दिनांक 21/9/ 2022 को निरस्त किया गया था।
रायपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तर अधिकारियों द्वारा मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती 2 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे आजाद चौक रायपुर मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गांधी जी की प्रतिमा एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई। कार्यक्रम में गांधी जी के प्रिय भजनों का गायन किया गया । इस अवसर पर सांसद माननीय सुनील सोनी जी एवं पूर्व विधायक माननीय श्रीचंद सुंदरानी की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भव्यता प्रदान की । संस्था के अध्यक्ष मुरली मनोहर खंडेलवाल ,संस्था की संरक्षक श्रीमती सविता पाठक, पूर्व सांसद केयूर भूषण जी के सुपुत्र प्रभात मिश्रा द्वारा अपने विचार भी रखे गए । कार्यक्रम में मुरली मनोहर खंडेलवाल, श्री मती बबिता नथानी, श्रीमती सविता पाठक, सुनील बाजारी, अशोक रायचा, प्रभात केयूर भूषण मिश्रा, महेश वर्मा, शैलेंद्र राठोर मुकेश बावरिया, श्रीमती किरण नायक, पी संतोष नायडू राजेंद्र कुमार चतुर्वेदी डॉ आर डी मानिक, सुश्री रमा जोशी, रेखा जोशी, बहन श्रीमती शर्मा , छगन लाल सोनी, रसिक भैया गोपाल देवांगन, श्रीमती सुकुमार, विकल्प नंदा आदि उतराधिकारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। 2 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के सदस्यगण आजाद चौक रायपुर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे तथा दोनों महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश भी डालेंगे प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को संस्था द्वारा गांधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है इस वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के कारण सभी विशेष रूप से उत्साहित है संस्था के अध्यक्ष मुरली मनोहर खंडेलवाल ने सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारीओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी की है यह जानकारी संस्था के कार्यालय एवं प्रचार मंत्री अशोक रायचा ने एक विज्ञप्ति में दी है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। गोंडवाना भवन से गांधी प्रतिमा, आजाद चौक, रायपुर) भारत के सच्चे लोकतंत्र में गाँव बुनियादी इकाई है। सच्चा लोकतंत्र केन्द्र में बैठे 20 लोगों से नहीं चल सकता। इसके लिए सभी गाँवों के लोगों को नीचे से ही काम करना होगा।
गाँव गणराज्य भारत का पुरातन परंपरा रही है. इस के लिए आदिवासी इलाको में बहुत लम्बे समय से, तिलका माझी, सिद्ध-कान्नु, बिरसा मुंडा बुडाधुर, वीर नारायण सिंह इत्यादि अनगिनत शहीदों में अंग्रेजी राज स्थापित होने के बाद भी संघर्ष लगातार चलाते रहे. गांधीजी की सात लाख गाँव गणराज्यों के महासंघ के रूप में आजाद भारत की कल्पना और उसके निर्माण के लिए संकल्प देश के आम जनता के मन में साये लोकतंत्र के प्रति गहरी आस्था जगाया था उसी भावना को मूर्तरूप देने हेतु संविधान में गाँव के स्तर पर पंचायतों की स्थापना के लिए अनुच्छेद 40 का प्रावधान किया गया यही नहीं आदिवासी इलाकों के लिए जवाहरलाल नेहरू के पंचशील का आधार तत्व उस दिशा में एक पहल कदम थी, सार तत्व यही था की राज्य व्यवस्था संप्रभु (Sover eign) होते हुए भी सहभागी सप्रभुता (Shared Sovereignty) सिद्धांत को मान्य कर कार्य करेगा लेकिन यह खेदजनक एतिहासिक सपाई है कि गाँव गणराज्य की मूल चेतना अंधाधुंध विकास की यात्रा में अनदेखी रह गयीं खास तौर पर आदिवासी इलाको में स्थानीय परपरागत आर्थिक सामाजिक व्यवस्था और राज्य औपचारिक तंत्र के बीच की विसंगति गहराती गयी.. इस चुनौती से मुकाबला करने के लिए आदिवासी परंपरा से संगत व्यवस्था स्थापित करने के लिए पुराना संकल्प दोहराया गया और 73वा सविधान संशोधन में अनुसूचित क्षेत्रों को सामान्य पंचायत व्यवस्था से बाहर रखने के लिए फैसला किया गया पंचायतों के लिए संविधानिक प्रावधानों को जरूरी अपवादों और संशोधनों के साथ अनुसूचित क्षेत्रों में लागू करने की तारतम्य में संसद ने पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम बनाया जो देश के सारे अनुसूचित क्षेत्रों पर 24 दिसम्बर 1996 में लागू हो गया इस कानून में बानसभा को स्वयम्भू गाँव समाज के औपचारिक रूप में स्थापित किया गया तथा ग्रामसभा को सभी तरह के कामकाज को अपनी परंपरा के अनुसार करने के लिए सक्षम है इस तत्व को मान्य करते हुए शामिल किया गया इस अधिनियम में सुधार की गुंजाइश होते हुए भी, आदिवासी शहीदों के अरमानों और गांधीजी के सपनों का गाँव गणराज्य की स्थापना की दिशा में पहला निर्णायक कदम है आईये आज़ादी के 75 साल में गांधीजी के ग्राम स्वराज संकलपना को साकार करने के लिए संकल्प ले।
ये सब होगे शामिल
छ.ग. बचाओ आंदोलन, सर्व आदिवासी समाज (रूढ़ी प्रथा आधारित), जिला किसान संघ राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा (मजदूर कार्यकत्ता समिति), आखिल भारतीय आदिवासी महासभा, जन स्वास्थ कर्मचारी यूनियन,
भारत जन आन्दोलन, हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति (कोरबा, सरगुजा), माटी (काकेर), अखिल भारतीय किसान सभा (छत्तीसगढ़ राज्य समिति) छत्तीसगढ़ किसान सभा, किसान संघर्ष समिति (कुरूद) दलित आदिवासी मंच (सोनाखान), जन मुक्ति मोर्चा, मूलवासी बचाओं मंच बस्तर, छ.ग. आदिवासी कल्याण संस्थान रायपुर, आदिवासी छात्र संगठन, रावघाट संघर्ष समिति, गाँव गणराज्य अभियान (सरगुजा) आदिवासी जन वन अधिकार मंच (कांकेर) सफाई कामगार यूनियन, एकता परिषद, मेहनतकश आवास अधिकार संघ (रायपुर) जशपुर जिला संघर्ष समिति, राष्ट्रीय आदिवासी विकास परिषद् (छत्तीसगढ़ इकाई, रायपुर) जशपुर विकास समिति, रिछारिया केम्पेन, भूमि बचाओ संघर्ष समिति (धरमजयगढ़ एवं अन्य साथी संगठन छत्तीसगढ़ इसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर सरजू टेकाम सर्व आदिवासी समाज सुदेश टीकम छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन श्रीमती लोकेश्वरी नेताम अध्यक्ष महिला आदिवासी विकास परिषद गरियाबंद कल्याण पटेल छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा कार्यसमिति रमाकांत बंजारे छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन साथ में अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर 24 – सितम्बर 2022। भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छ-रेल स्वच्छ-भारत के तहत स्वच्छता-पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है । दिनांक 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक आयोजित इस स्वच्छता ही सेवा-पखवाडा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के सभी स्टेशनों तथा गाडियों में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।
स्वच्छता पखवाडा के नवमें दिन स्वच्छ प्रसाधन के थीम आयोजन पर आज रायपुर रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर नामित अधिकारियो के दिशानिर्देश में स्टेशन परिसरों के प्रसाधन सफाई व्यवस्था पर जागरूकता अभियान चलाया गया ।आज इस थीम के तहत् रायपुर रेल मंडल के स्टेशनों के समस्त प्रसाधनो की गहन सफाई को सुनिश्चित किया गया । इसके साथ ही पानी के उपलब्धता, पाईप लिकिंग, गंदे पानी के निकासीकरण आदि के बारे में विशेष ध्यान दिया गया । मंडल के स्टेशनों, ट्रेनों, कोचिंग डिपो एवं रेलवे परिक्षेत्रों के प्रसाधनों में गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया । साथ ही ड्रेनेज सिस्टम, वाटर सप्लाईयुक्त पाइपों में रिसाव आदि का गहन निरीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार पाइपों की मरम्मत अथवा बदलने का कार्य किया गया । प्रसाधनों में पानी की उपलव्धता सुनिश्चित की गई । इसके अलावा लोगों को खुले में शौच के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई ।
रायपुर मंडल से गुजरने वाली विभिन्न स्पेशल गाडियों में पानी की उपलव्धता एवं प्रसाधनों की स्वच्छता का निरीक्षण किया गया साथ ही यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया गया । बॉयो-टायलेट में रद्दी कागज, कपडे, बोतल, नैपकीन, पॉलीथीन बैग आदि ना डालने की सलाह दी गई ।
इसी कड़ी में रायपुर, दुर्ग, भिलाई पावर हाउस, भाटापारा, तिल्दा- नेवरा एवं अन्य स्टेशनों में भी स्वच्छ प्रसाधन को लेकर गहन कार्यवाही की गई । इसके साथ ही यात्रियों को भी जागरूक किया गया और सभी से अपील की गई स्वच्छ रेल – स्वच्छ भारत बनने में अपनी अहम् भूमिका अदा करें और रेलवे प्रशासन को अपना सहयोग प्रदान करे ।
रायपुर। दुर्गा महाविद्यालय में आज महिला उत्पीड़न रोकथाम प्रकोष्ठ के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पद्मश्री फूलबासन बाई यादव उपस्थित रहे प्राचार्य डॉक्टर प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने कहा कि पद्मश्री फूलबासन बाई यादव महिला सशक्तिकरण का सशक्त हस्ताक्षर आज हमारे मंच पर उपस्थित हैं प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ दीपाली शर्मा ने कहा कि आप सहज सरल व्यक्तित्व की धनी है कार्यक्रम का संचालन सुनीता चंसोरिया कहां की आज दुर्गा महाविद्यालय अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है आदरणीय फूलबासन बाई यादव हमारे बीच उपस्थित हुई हैं पद्मश्री फूलबासन बाई यादव सुंदर गीत गाकर मन को मारे मत बैठो आगे आगे बढ़ना है तो हिम्मत हार के मत बैठो साथ ही अपनी जीवन गाथा की जानकारी देते हुए महिला उत्पीड़न के बारे में विशेष जानकारी दी कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक गण एनसीसी एनएसएस एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महिला उत्पीड़न रोकथाम प्रकोष्ठ की सभी सदस्य डॉक्टर सुष्मिता मुखर्जी डॉ अर्चना गुमास्ता डॉक्टर प्रगति दुबे डॉक्टर योगिता लो ना रे डॉक्टर संजुक्ता मुखर्जी विशेष रुप से उपस्थित रहे
अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी की सरकार बनेगी तो देश में समान शिक्षा व्यवस्था लागू करना, 300% बेरोजगारी दूर करना, न्याय व्यवस्था को दुरुस्त करना एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी को गठन करने का प्रमुख उद्देश्य है देश में असमान शिक्षा व्यवस्था को दूर करते हुए समान शिक्षा व्यवस्था लागू करना। *देश से 300% बेरोजगारी दूर करना, न्याय व्यवस्था को दुरुस्त करना एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा है।
अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष सम्माननीय श्री विनोद पटेल जी ने रायपुर प्रेस क्लब में आज पत्रकार वार्ता में बताया कि अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी एक नई सोच, एक नई किरण, एक नई सूरज, एक नई सुबह के साथ भारत देश की राजनीति में पदार्पण कर रहे हैं। अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी अगले 10 वर्षों में भारत देश की सबसे बड़ी पार्टी होगी। आने वाले इन्हीं 10 वर्षों में सबसे बड़ी पार्टी बनने के साथ-साथ देश के आधे राज्यों में अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी की सरकार होगी। यह घमंड नहीं जनता पर अटूट विश्वास है और इस विश्वास का कारण अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी के वे उद्देश्य हैं जिनके नींव/आधार पर पार्टी का गठन किया गया है। जिससे देश की 300% बेरोजगारी दूर होगी ही होगी इसके साथ ही देश का सुखद भविष्य भी तय होगा एवं भारत देश विश्व में एक नई पहचान के साथ जाना जाएगा। जिसका श्रेय अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी को जाएगा। पार्टी अध्यक्ष सम्मानीय श्री विनोद पटेल जी ने यह भी कहा कि अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023-24 के सभी 90 सीटों एवं लोकसभा चुनाव 2024-25 के सभी 543 सीटों पर चुनाव लड़ेगी एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों में से लगभग 80 सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे साथ ही लोकसभा चुनाव के 543 सीटों में से लगभग 350 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। पार्टी गठन करने के 1 वर्ष के पश्चात विधानसभा एवं लोकसभा में चुनाव लड़ना और उसमें जीत हासिल करना यह सिर्फ हमारी कल्पना मात्र नहीं है। अपने उद्देश्यों और देश की जनता पर अगाध विश्वास ही हमें चुनाव में जीत दिलाएगी। पार्टी अध्यक्ष सम्माननीय श्री विनोद पटेल जी ने प्रदेश और देश की जनता से आह्वान किया है कि अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी के साथ अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें और सदस्यता ग्रहण कर अखण्ड भारत सफल भारत का नव निर्माण करें।
प्रेसवार्ता में अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी के पदाधिकारीगण में महासचिव श्री ओमप्रकाश रात्रे, उपाध्यक्ष श्री साहेब लाल बंजारे, कोषाध्यक्ष श्री खम्हन यादव, सचिव श्री सुशील कुमार, महामंत्री श्री नरेंद्र पैकरा, प्रवक्ता श्री रामप्रताप मनहरे, लाला साहू, मालिक राम वर्मा, धिराजी वर्मा, रामचंद्र धीवर, परमेश्वर कोसले, कृष्णा बंजारे, दीपक देवांगन, टोमन लाल, रामाधार, चुकुन बंजारे, मेघनाथ बंजारे, चूड़ावन बंजारे, बुल्ठी साहू, शिवा, सुखनंदन, नेम बाई, गायत्री पांडे, तेल बाई कुर्रे, दुकलहीन निषाद, मधु यादव, रानी पांडे, सुखबती निषाद, फूलबाई पारधी, सुभद्री केंवट, जमुना निषाद, संतरा केशरी, चैती यादव, सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।
रायपुर। श्री रवि गडपाले प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया कि छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के लाखों अनियमित कर्मचारी कांग्रेस पार्टी के जन घोषणा पत्र के बिंदु क्रमांक 11 एवं 30 में किये गए वादे के अनुरूप अनियमित, संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी के नियमितीकरण एवं किसी भी अनियमित कर्मचारी की छटनी नहीं करने तथा आउट सोर्सिंग बंद करने की मांग को लेकर 01 सितम्बर से अनिश्चित कालीन आन्दोलन कालम बंद-काम बंद हड़ताल में है|
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
श्री गोपाल प्रसाद साहू प्रांतीय संयोजक ने अवगत कराया कि आन्दोलन के चौथे दिन अनियमित कर्मचारी ने बांटी-गेड़ी आन्दोलन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट किया तथा कल 05 सितम्बर को पांचवे दिन “मुख्यमंत्री निवास घेराव” कर नियमितीकरण सहित 4 सूत्रीय मांग पर माननीय मुख्यमंत्री एवं शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया जावेगा|
श्री दिनेश शर्मा समन्वयक, श्रीमती भगवती शर्मा तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का 10 दिन में नियमितीकरण का वादा जो साढ़े 3 साल में भी पूरा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का वादा 1 साल बाद नियमितीकरण करेंगे, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। पिछले 3 साल में नियमितीकरण के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट पूरी नहीं हुई है। पिछले 3 साल में सरकार कर्मचारियों का डाटा इकट्ठा नहीं कर पाई है। पिछले तीन विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री द्वारा नियमितीकरण की बात स्वीकार की गई लेकिन वादा आज भी अधूरा है। आउटसोर्सिंग बंद नहीं हुआ। कर्मचारियों को मिलने वाला वेतन वृद्धि रोक दिया गया है। घोषणा पत्र में छटनी नहीं करने का वादा था लेकिन कई विभागों से छटनियां कर दी गई है। इससे अनियमित कर्मचारियों में भारी आक्रोश है|
श्री प्रेमप्रकाश गजेन्द्र प्रांतीय उपाध्यक्ष, सचिन शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष, धर्मेन्द्र वैष्णव मिडिया प्रभारी, संजय एडे, भूपेंद्र साहू, ने अवगत कराया की वर्तमान सरकार असंवेदनशीलता ने हमें आन्दोलन करने मजबूर किया है एवं आपके माध्यम से समस्त अनियमित कर्मचारियों से अपील है कि आन्दोलन सम्मिलित होकर मुहीम नियमितीकरण में सहयोग करें|
खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। पहली बार कुलपति निवास में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। कुलपति पद्मश्री डॉ. मोक्षदा (ममता) चंद्राकर के द्वारा सपरिवार गणेश जी की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रेम चंद्राकर, कुलसचिव प्रो. डाॅ.आई.डी. तिवारी, अधिष्ठाता डाॅ. योगेन्द्र चौबे, डाॅ. नीता गहरवार, डाॅ. देवमाइत मिंज, डाॅ. कपिल वर्मा, डाॅ. मंगलानंद झा, गायिका पूर्वी चंद्राकर के अलावा विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कलाकारों ने गायन की प्रस्तुतियां दीं। गाने पेश करने वालों में अधिष्ठाता डाॅ. योगेन्द्र चौबे, सुगम शिवाले, शिखा अवस्थी, रूपवर्षा केरकेट्टा, दिव्या विश्वकर्मा, विदिशा (श्रीलंका), नमन सोनी, गीतू कुमार, प्रदीप सोनवानी, लक्ष्मीकांत साहू, श्वेता देव आदि शामिल थे। इसके अतिरिक्त वाद्य पक्ष में दुष्यंत यादव ने तबले पर तथा विशाल मुद्गल ने गिटार पर संगत किया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सीएम ने बच्चों को उपहार में स्कूल बैग प्रदान किया।
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर मंगलवार को अर्पण दिव्यांग स्कूल, सेक्टर 1 बजाज कालोनी राजेन्द्र नगर के सभी मूक-बधिर बच्चों ने मुख्यमंत्री से उनके निवास में मुलाकात कर जन्मदिवस की बधाई दी। अपने भूपेश कका से मिलकर बच्चे खूब आनंदित हुए। मुख्यमंत्री को हर बच्चे ने गुलाब फूल भेंट किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ ग्रुप फोटो को अपने ट्वीटर में शेयर भी किया है। बच्चों से जन्मदिन पर गुलाब फूल के साथ बधाई मिलने पर मुख्यमंत्री बघेल ने बच्चों को रिटर्न गिफ्ट में स्कूल बैग प्रदान किया। बघेल ने बच्चों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की थी। इस अवसर पर नगर निगम के सभापति व पूर्व महापौर प्रमोद दुबे उपस्थित थे। इन बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री ने स्नेह प्रकट करते हुए उन्हें मंच पर बुलवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे दिव्यांग बच्चों से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। ये बच्चे मूक-बधिर होने के बाद भी सफलता की ऊंचाई नाप लेते हैं, यह सबके लिए प्रेरणादायक है। प्रमोद दुबे ने कहा कि ये बच्चे वास्तव में ईश्वर के रूप हैं। इनकी सेवा से आत्मसंतुष्टि मिलती है। यहां यह बताना जरूरी होगा कि अर्पण कल्याण समिति द्वारा संचालित दिव्यांग पब्लिक स्कूल में जांजगीर-चांपा के राहुल साहू ने भी प्रवेश लिया है। यह वही बच्चा है जो अस्सी फुट गहरे बोरवेल में गिर गया था। राहुल को मुख्यमंत्री ने बधाई दी। प्रमोद दुबे की पहल पर प्रारंभ की गई अर्पण दिव्यांग स्कूल में बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है वहीं राजधानी से बाहर के बच्चों के लिए शैलेन्द्र नगर प्रेम प्रकाश आश्रम के पास निशुल्क छात्रावास की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा, मृत्युंजय शुक्ला, डॉ. राकेश पांडेय, डॉ. देव मिश्रा, मनोज, शिक्षिका निधि, शहाना व राहुल मौजूद थे।
रायपुर। आजादी की हीरक जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था रायपुर द्वारा शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रभात मिश्र के कर कमलों से ध्वजारोहण किया गया इसमें बड़ी संख्या में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारियों ने भाग लिया यह जानकारी संस्था के प्रचार एवं कार्यालय सचिव अशोक रायचा ने दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मुंबई :- सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के पौराणिक शो ‘यशोमती मैया के नंदलाला’ ने यशोदा (नेहा सरगम) के नजरिए से मां-बेटे के बंधन की एक खूबसूरत कहानी के साथ दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। अपने लॉन्च के बाद से इस शो ने भगवान कृष्ण के जीवन के विभिन्न पहलुओं और मां-बेटे के अटूट बंधन को सामने लाया है। अब बालपन अध्याय में कदम करते हुए यह शो 9 अगस्त, रात 8.30 बजे से 3 साल का लीप लेने जा रहा है।
इस महीने ‘कृष्ण जन्मोत्सव’ मनाते हुए दर्शक अब भगवान कृष्ण की नई यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।
लीप के बाद जहां नेहा सरगम और राहुल शर्मा, यशोदा मैया और नंद महाराज की भूमिकाएं निभाते रहेंगे, वहीं बाल कृष्ण की भूमिका निभाने के लिए पॉपुलर चाइल्ड एक्टर त्रिशा सारडा को चुना गया है। इस अध्याय में भगवान कृष्ण एक जिज्ञासु बच्चे के रूप में नजर आएंगे, जो बाहर निकालकर दुनिया के बारे में जानने के लिए तैयार हैं। भगवान कृष्ण के जीवन का अगला अध्याय मैया यशोदा के साथ उनके बंधन को और मजबूत करेगा, जहां यशोदा अपने नन्हें कान्हा को जीवन के मूल्य और अच्छे-बुरे के बीच का अंतर सिखाएंगी।
अपनी बेटी के पौराणिक शो में शामिल होने को लेकर सपना सारडा (त्रिशा सारडा की मां) कहती हैं, “मैं भगवान कृष्ण की बड़ी भक्त हूं और बहुत उत्साहित हूं कि मेरी बच्ची को भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। मेरा मानना है कि सभी को अपनी पौराणिक कथाओं और संस्कृति के बारे में जानना चाहिए और अपने बच्चे को इतनी कम उम्र में भगवान कृष्ण के बारे में जानते देखकर मुझे बहुत खुशी होती है। मेकर्स को लगा कि एक लड़की के चेहरे की मासूमियत भगवान कृष्ण के इस किरदार के लिए एकदम फिट होगी और इसलिए त्रिशा को इसके लिए चुना गया। पूरी टीम यह सुनिश्चित करती है कि वो सेट पर एक मजेदार समय बिताए। मेरी बेटी दिन-रात जोश से भरी रहती है और इसका सारा श्रेय इस किरदार की पॉजिटिविटी और उस समर्थन और प्यार को जाता है, जो पूरी कास्ट ने उस पर बरसाया है। मैं दर्शकों से गुजारिश करना चाहूंगी कि बालपन अध्याय का हिस्सा बनकर बड़े हो चुके कृष्ण को अपना प्यार दें।”
यशोमती मैया के नंदलाला में आज रात से शुरू हो रहा है ‘बाल अध्याय’, हर सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर!
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
03 अगस्त, 2022
नया रायपुर – कलिंगा विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय के द्वारा ‘‘योग और ध्यान सत्र” का आयोजन किया गया। उक्त वेबिनार में मुख्य वक्ता और प्रशिक्षक के रुप में कलिंगा विश्वविद्यालय के सहा. प्राध्यापक और योगगुरु के रुप में विख्यात डॉ. धनंजय कुमार जैन उपस्थित थें।
उक्त सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. धनंजय कुमार जैन ने बताया कि योग और ध्यान के माध्यम से विद्यार्थियों में छात्रों में एकाग्रता बढ़ती है। सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ‘‘इनर फार्मेसी और इनर मेडिसिन” के बारे में बताना और जागरूक करना था। इस सत्र में योगगुरु डॉ. जैन के द्वारा वर्तमान समय में विभिन्न पहलुओं, परिवर्तनों और गतिविधियों के बारे में बताया गया, जो हमारे शरीर में स्वाभाविक रूप से निर्मित आंतरिक और प्रतिरोधक शक्ति को जगाने में मदद करते हैं। डॉ. धनंजय कुमार जैन की उपस्थिति में छात्रों द्वारा कई अलग-अलग योग मुद्राओं का अभ्यास किया गया। विद्यार्थियों को अभ्यास किए जा रहे प्रत्येक आसन के महत्व और प्रभावों के बारे में बताया गया। इस सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को योग को अपने दैनिक जीवन में एक आदत के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में फार्मेसी विभाग के 80 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की।
सत्र का संचालन संचालन विश्वविद्यालय के सहा. प्राध्यापक श्री प्रांजुल श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद एवं आभार ज्ञापन फार्मेसी विभाग के प्राचार्य डॉ. संदीप प्रसाद तिवारी और विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ. चंद्रकांत शर्मा ने किया। उक्त आयोजन में फार्मेसी विभाग के श्री सुदीप मंडल, सुश्री रजनी यादव, श्री दीपेन्द्र सोनी, सुश्री खुशबू गुप्ता, सुश्री सृष्टि नामदेव और श्री सौरभ शर्मा सहित विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और प्राध्यापक भी उपस्थित थे।
रायपुर। आज़ रायपुर सराफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अपना सराफा संघ टाटीबंध द्वारा हार्दिक अभिनन्दन कार्यक्रम रखा गया। दोपहर 1बजे कार्यक्रम यारा दा अड्डा में प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम टाटीबंध सराफा की ओर से नीरज भाई ने नवनिर्वाचित सदस्यों एवं साथ में पधारें सभी सराफा व्यापारियों का हार्दिक स्वागत किया।फूल माला पहनाकर एवं शाल ओढाकर सभी का आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया। टाटीबंध अपना सराफा संघ के लगभग 25 सदस्य उपस्थित थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नरेंद्र दुग्गड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूरे पैनल की जीत में आप सब का भी बड़ा योगदान है ।अब हम सब को मिलकर रायपुर सराफा एसोसिएशन को और मजबूती प्रदान करना है,जो व्यापारी अभी तक सदस्य नहीं बनें हैं, उन्हें बनाना है।
उत्तम गोलछा (अरिहंत) ने कहा कि हमें व्यापार को बढ़ाने में , ग्राहकों में विश्वसनियता बढ़ाने में, सरकार को राजस्व देने में ध्यान देना है।जी एस टी,आई टी, समय पर जमा कराए, निश्चिंत होकर व्यापार करें।
रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष शुरेश भंसाली ने कहा कि हम आपके आभारी हैं हम समय समय पर सुविधायुक्त कार्यशाला का आयोजन व्यापार विकास हेतु करेंगे।आप सब उसमें अवश्य शामिल होवें। आप सभी हमें किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं,हम आपके साथ हैं।
सचिव दीपचंद कोटडिया ने कहा कि साहुकारी लाइसेंस जिन्हें रिनिवल कराना है,या नया बनवाना है,हम आपकी सेवा में उपस्थित हैं। कोषाध्यक्ष जितेंद्र गोलछा ने कहा कि आपके आसपास जो भी सराफा व्यापारी हैं,चाहे वो व्यापार घर से करते हैं, उन्हें भी सदस्य बनाने हेतु प्रयास करें।
कोषाध्यक्ष जितेंद्र गोलछा एवं सह सचिव प्रवीण मालू के जन्म दिवस पर केक काटकर सेलिब्रेट किया गया। साथ ही शानदार भोजन व्यवस्था की गई थी। नव निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के महामंत्री नरेंद्र दुग्गड़, चेंबर कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, प्रकाश झाबक, लक्ष्मी नारायण लाहोटी, महावीर मालू, अशोक सोनी मां ज्वेलर्स भरत जैन आदि सदस्य उपस्थित थे, स्वागत में अपना सराफा संघ की ओर से नीरज कंसल, प्रभात गुप्ता, श्याम सोनी, भंवरलाल सोनी, कुणाल शर्मा, मनीष वर्मा, दीपचंद सोनी, गजानंद सोनी, भागीरथ सोनी, राजेश सोनी, मनोज सोनी,अमन मलियांग, पंकज वर्मा, हेमंत शर्मा, मनीष वर्मा, दुष्यंत सोनी, गणेश सोनी, निलेश सोनी, मनोहर सोनी, सुरेन्द्र सिंह आदि सदस्यों की उपस्थिति में शानदार आयोजन किया गया। अंत में पुनः शानदार आयोजन के लिए अपना सराफा संघ के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
•छत्तीसगढ़ के 11 यात्रियों ने आपदा प्रबंधन मंत्री से आवश्यक मदद हेतु लगाई गुहार।
•कोरबा के 9 तीर्थ यात्रियों में से 3 आए भू-स्खलन की चपेट में जिनमें से स्वास्थ्य समस्या होने के कारण 1 का अस्पताल में चल रहा इलाज।
•वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राजस्व मंत्री ने श्रद्धालुओं का जाना हाल।
•आपदा प्रबंधन मंत्री द्वारा राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को तत्काल हर संभव सहायता पहुंचाने के दिए गए निर्देश।
•राजस्व मंत्री ने व्यक्तिगत तौर पर तीर्थ यात्रियों के लिए तत्काल 20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान किया।
कोरबा 29 जुलाई। कोरबा नगर पालिक निगम वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने राजस्व मंत्री से मुलाकात कर जानकारी देते हुए अमरनाथ यात्रा पर गए प्रदेश के तीर्थयात्रियों के भू-स्खलन में फंसे होने की वजह से तत्काल मदद की आवश्यकता प्रतिपादित किया।
बर्फानी बाबा अमरनाथ धाम दर्शन के लिए कोरबा से गए हुए 9 श्रद्धालुओं सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के 11 श्रद्धालुओं का जत्था पिछले दिनों श्रीनगर दलगेट रोड पर हुए बड़े पैमाने पर बरसात और भू-स्खलन के कारण फंस गया है। उनमें से रजगामार निवासी ऋषभ यादव ने आप बीती का उल्लेख करते हुए बताया कि हमारे तीन साथियों के भू-स्खलन की चपेट में आ जाने के कारण वे अस्वस्थ हो गए थे जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है और उसका उपचार जारी है। यादव ने आगे बताया है कि उन्हें अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है और साथियों की देखभाल के लिए अधिक समय तक रूकना पड़ा है अतएव अब उनके पास धन की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। यहां तक कि वे सभी अब दर्शन का विचार त्याग कर अपनी यात्रा बीच में ही समाप्त करते हुए वापस कोरबा आने की मंशा से टिकट भी करवा लिए थे लेकिन साथियों की अस्वस्थता के कारण वे जम्मू तवी रेलवे स्टेशन तक नहीं पहुंच सके और उनका टिकट भी बेकार हो गया। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल को जब यह जानकारी मिली तो उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से श्रद्धालुओं का हाल जाना और इस संकट काल में उन्हें धैर्य बनाए रखने की सलाह दिया। जयसिंह अग्रवाल ने तत्काल व्यक्तिगत तौर पर उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाते हुए 20 हजार रूपये उनके बैंक खाते में हस्तांतरित करवाए। राजस्व मंत्री ने अपने ओ.एस.डी. को निर्देशित करते हुए प्रदेश के प्रभावित सभी श्रद्धालुओं को तत्काकल आवश्यक हर सहायता पहुंचाने की बात कही और उनके सकुशल घर वापसी हेतु आवश्यक प्रबंध करने के भी निर्देश आपदा प्रबंधन मंत्री द्वारा दिए गए हैं।
रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ओबीसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव रायपुर प्रवास पर हैं । आज सुबह उन्होंने राजीव भवन में आयोजित ओबीसी महासम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रस्थान किया । भगत सिंह चौक पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओबीसी) के प्रदेश महामंत्री भावेश बघेल ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कैप्टन अजय यादव का स्वागत एवं अभिवादन किया । उन्हें छत्तीसगढ़ की पारम्परिक ख़ुमरी पहनायी गयी तथा फुलेटा (लाठी) भेंट में दी गयी । उनके साथ पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर को भी फुलेटा भेंट स्वरूप दी गयी । ज़ोरदार आतिशबाजी तथा गाजे बाजे के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया । इसके पश्चात् उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क़रीब 30 कारों के क़ाफ़िले के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की राजीव भवन तक अगवानी की । उक्त स्वागत कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री वैभव शुक्ला, ज़िला अध्यक्ष आयुष वर्मा, सचिव हिमांशु जैन, आशीष वर्मा, मितेश लखोटिया, कुशाग्र पांडेय, अभिजीत साहू, अजय कुर्रे इत्यादि उपस्थित थे ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!