प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड
इबोला-बर्ड फ्लू वायरस से लड़ने के लिए बनेगा राष्ट्रीय लैब नेटवर्क, भोपाल निहसाद में तैयारी शुरू

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भोपाल। राजधानी स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (निहसाद) ने देशभर की उच्च जोखिम वाली रोगजनक प्रयोगशालाओं (बीएसएल-तीन व चार) का एक राष्ट्रीय नेटवर्क बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य देश की सबसे सुरक्षित लैब के बीच अंतर्संबंधों को मजबूत करना है, ताकि किसी भी वायरस अटैक या महामारी की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

भारत में इस समय केवल दो कार्यात्मक बीएसएल-चार (बायो सेफ्टी लेवल) प्रयोगशालाएं हैं। इनमें से एक भोपाल के निहसाद में और दूसरी पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआइवी) में संचालित है। ये प्रयोगशालाएं इबोला, कांगो फीवर और बर्ड फ्लू जैसे उन वायरस पर शोध करती हैं, जो पलक झपकते ही महामारी का रूप ले सकते हैं।



