प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

AI से लड़की के अश्लील फोटो बनाकर, बस स्टैंड और कॉलोनियों में लगा रहा था इंजीनियर; इंदौर क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जो एआई तकनीक का दुरुपयोग कर एक युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर आरोपी युवती के फर्जी न्यूड फोटो तैयार कर बस अड्डों, शौचालयों, सार्वजनिक स्थान और मोहल्लों में चस्पा कर देता था। स्वजन को डराने के लिए अलग-अलग पोस्ट ऑफिस से डाक द्वारा आपत्तिजनक फोटो और लेटर भी भेजता था।

यह तरीका उसने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर सीखा है। डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार आरोपित की पहचान आयुष अग्निहोत्री निवासी वैशाली नगर के रूप में हुई है। आयुष साफ्टवेयर इंजीनियर है और डेटा एनालिस्ट का काम करता है। उसके विरुद्ध पिछले साल जुलाई में युवती ने बाणगंगा थाना में रिपोर्ट लिखवाई थी। पुलिस ने छह महीने तक खूब छानबीन की, पर आरोपित का कोई सुराग नहीं मिला।

Related Articles

Back to top button