छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

22 फरवरी को होगी CGPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025, 33 जिलों में दो पालियों में आयोजन

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा प्रदेश के सभी 33 जिलों के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी।

दो पालियों में होगी परीक्षा

प्रथम पाली: सामान्य अध्ययन (General Studies) – सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

द्वितीय पाली: एप्टीट्यूड टेस्ट – दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.psc.cg.gov.in/
से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश

आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन अनिवार्य होगा।

पहचान और दस्तावेज

नाम, सरनेम या फोटो में अंतर होने पर नाम परिवर्तन संबंधी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट और मूल फोटो पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड/आधार कार्ड या ई-आधार) साथ लाना अनिवार्य है।

फोटो अस्पष्ट होने की स्थिति में दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ रखें।

परीक्षा केंद्र में क्या ले जा सकते हैं

लेबल रहित पारदर्शी पानी की बोतल

काले या नीले बॉलपॉइंट पेन

आवश्यकता होने पर HB पेंसिल (केवल चित्र आधारित परीक्षा के लिए)

अन्य कोई सामग्री मिलने पर अनुचित साधन का मामला दर्ज किया जा सकता है।

ड्रेस कोड और प्रतिबंध

अभ्यर्थी केवल हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर ही प्रवेश कर सकेंगे।

काले, गहरे नीले, हरे, जामुनी, मेरून, बैंगनी या गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े प्रतिबंधित हैं।

जूते, मोटे सोल या ऊंची हील की अनुमति नहीं होगी; केवल पतले सोल की चप्पल/स्लीपर पहन सकते हैं।

कार्गो या डिजाइनर कपड़े वर्जित हैं। सामान्य जींस या पैंट की अनुमति है।

महिला अभ्यर्थी सलवार-कुर्ती (आधी बांह) या साड़ी (आधी बांह ब्लाउज) पहन सकती हैं।

कान में आभूषण प्रतिबंधित हैं। विवाहित महिलाओं को एक नथ और एक मंगलसूत्र की अनुमति होगी, वह भी जांच के अधीन।

सर्दी के मौसम में बिना जेब वाले साधारण स्वेटर की अनुमति होगी, जिसे सुरक्षा जांच के दौरान उतारना पड़ सकता है।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित

मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, पेजर या किसी भी प्रकार के संचार साधन परीक्षा केंद्र में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे।

यदि किसी अभ्यर्थी के पास मोबाइल या अन्य संचार उपकरण पाया गया, तो उसके खिलाफ अनुचित साधन का प्रकरण दर्ज किया जाएगा, भले ही उसका उपयोग न किया गया हो।

समय से पहले पहुंचना अनिवार्य

प्रत्येक पाली के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी को भी केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

विशेष प्रावधान

दिव्यांग अभ्यर्थियों को पूर्व अनुमति के आधार पर सहलेखक की सुविधा मिलेगी।

चिकित्सकीय आवश्यकता होने पर जांच के बाद जूते या उपकरण पहनने की अनुमति दी जा सकती है।

चिकित्सा आपात स्थिति में अभ्यर्थी को अस्पताल ले जाया जा सकता है, लेकिन परीक्षा समाप्ति तक दो वीक्षक साथ रहेंगे।

Related Articles

Back to top button