प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

मध्य प्रदेश में रतलाम जिले की जावरा तहसील के ग्राम अर्जला तक जाने वाले कच्चे रोड पर जननी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने गाड़ी ले जाने से इनकार कर दिया

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बड़ावदा/रतलाम। जावरा तहसील अंतर्गत ग्राम अर्जला में सोमवार रात एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने ग्रामीण सड़कों की हकीकत और आपातकालीन व्यवस्था की संवेदनहीनता दोनों को उजागर कर दिया। प्रसव पीड़ा से तड़प रही प्रसूता चालक की हठधर्मिता के कारण जननी एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकी और स्वजनों को उसे लोडिंग वाहन में बैठाकर करीब 200 मीटर कच्चे रास्ते से शासकीय स्कूल के पास खड़ी एम्बुलेंस तक लाना पड़ा।

ग्राम अर्जला निवासी 23 वर्षीय ज्योति पत्नी भेरूलाल सूर्यवंशी को सोमवार शाम प्रसव पीड़ा शुरू हुई। शाम करीब 6:20 बजे आशा कार्यकर्ता ने 108 जननी एक्सप्रेस को सूचना दी। लगभग 15 मिनट में एम्बुलेंस (क्रमांक सीजी 04 एनवी 6402) गांव तो पहुंच गई, लेकिन चालक ने कच्चा रास्ता बताते हुए वाहन घर तक ले जाने से मना कर दिया और स्कूल के समीप ही खड़ा कर दिया।

Related Articles

Back to top button