रायपुर में खुलेआम सूखे और सिंथेटिक ड्रग लेते युवकों के वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। नशे का फैलता जाल एक बार फिर सामने आया है। इंटरनेट मीडिया पर सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग लेते युवकों के वीडियो प्रसारित हो रहे हैं। इससे पहले भी ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिससे शहर में नशे की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ रही है।

मोबाइल पर लाइन खींचते दिखे युवक
वायरल वीडियो में कुछ युवक मोबाइल फोन की मदद से ड्रग की लाइन बनाते और उसका सेवन करते स्पष्ट नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनकी गतिविधियां खुलेआम दिखाई दे रही हैं, जिससे सार्वजनिक स्थानों पर नशे के बढ़ते चलन पर सवाल खड़े हो गए हैं।
कार के भीतर इंजेक्शन से नशा
एक अन्य वीडियो में युवक कार के अंदर इंजेक्शन और सिरिंज के जरिए सिंथेटिक ड्रग लेते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शहर के व्यस्त गांधी मैदान पार्किंग क्षेत्र का है, जहां आम लोगों की लगातार आवाजाही रहती है।
पुलिस ने शुरू की जांच
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान की जा रही है। साथ ही पुलिस नशे की सप्लाई चेन तक पहुंचने के लिए भी जांच आगे बढ़ाने की बात कह रही है।



