छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रविवि डाकघर घोटाला, गबन का आंकड़ा 20 करोड़ पार, उपभोक्ता आयोग के फैसले से विभाग में हड़कंप

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (रविवि) स्थित उप डाकघर में सामने आए बचत घोटाले की जांच तेज हो गई है। जांच अधिकारियों के मुताबिक, गबन का यह आंकड़ा अब 20 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। जांच में पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए विजिलेंस टीम में बड़ा बदलाव किया गया है।

शनिवार को प्रधान डाकघर की वरिष्ठ पोस्ट मास्टर पूजा तिवारी को नया एएसपी विजिलेंस नियुक्त किया गया है। वहीं भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए कर्मचारियों को जांच के घेरे में लिया गया है।

1.91 करोड़ रुपये भुगतान करने का आदेश

पिछले दिनों राज्य उपभोक्ता आयोग ने पीड़ित अनिल पांडेय के पक्ष में फैसला सुनाते हुए डाक विभाग को 1.91 करोड़ रुपये भुगतान करने का आदेश सुनाया है। इस फैसले के बाद विभाग में खलबली मच गई है। पोस्ट मास्टर जनरल (पीएमजी) अजय सिंह चौहान ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

खबर है कि इस घोटाले से प्रभावित अन्य जमाकर्ता भी अब एकजुट होकर उपभोक्ता आयोग में याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे विभाग पर आर्थिक और विधिक दबाव और बढ़ना तय है।

Related Articles

Back to top button