छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

बीजापुर एनकाउंटर में बड़ी सफलता: कुख्यात नक्सली कमांडर उधम सिंह ढेर, AK-47 बरामद.

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के चिन्नागेलूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली कमांडर एवं DVC सदस्य उधम सिंह के मारे जाने की खबर सामने आई है। इस कार्रवाई को नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

पुख्ता सूचना पर चला सर्च ऑपरेशन:

जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को चिन्नागेलूर इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की विश्वसनीय सूचना मिली थी। इसके बाद DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जो आगे चलकर मुठभेड़ में बदल गया।

मौके से AK-47 रायफल बरामद:

मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से एक AK-47 रायफल बरामद की है। फिलहाल पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी है ताकि अन्य नक्सलियों की मौजूदगी और संभावित खतरे का पता लगाया जा सके।

एसपी बोले सर्चिंग के बाद साझा होगी विस्तृत जानकारी:

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान अभी जारी है। सर्चिंग ऑपरेशन पूरा होने के बाद मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button