छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर में हेरोइन सप्लाई करते रंगे हाथों दबोचा कांस्टेबल, FIR दर्ज

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग की छवि को धक्का पहुंचाने वाला मामला सामने आया है। टिकरापारा थाना पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में आमानाका थाना में पदस्थ आरक्षक हिमांशु बर्मन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब डेढ़ ग्राम हेरोइन जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार आरक्षक हिमांशु बर्मन को ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। सूचना के आधार पर टिकरापारा थाना पुलिस ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। मौके से मादक पदार्थ बरामद होने के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी वर्तमान में आमानाका थाना में पदस्थ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह विभाग का ही कर्मचारी क्यों न हो।

Related Articles

Back to top button