रायपुर। साइंस कॉलेज मैदान में बन रहे चौपाटी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार को बड़ा प्रदर्शन करेगी। पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह की अगुवाई में पूर्व मंत्री राजेश मूणत के साथ वरिष्ठ नेता अभियान में शामिल रहेंगे। पूर्व मंत्री राजेश मूणत पिछले तीन दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। कड़ाके की ठंड में भी धरना स्थल पर रात गुजारा कर रहे हैं। साइंस कॉलेज मैदान में बंद है चौपाटी के विरोध के समर्थन में कई सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन भी अपनी भागीदारी दिखाते हुए हस्ताक्षर अभियान में शामिल हो रहे हैं। चौपाटी को लेकर दूसरी तरफ महापौर एजाज देवर ने अपना पक्ष रखा है और आरोप लगाया है कि भाजपा शासनकाल में चौपाटी की नींव रखी गई थी। पूर्व मंत्री को चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया था। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत पहले ही आरोप लगा चुके हैं कि अवैधानिक तरीके से बिना किसी स्वीकृति के अवैध निर्माण का खाका तैयार किया गया है। अवैध चौपाटी हटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी हर स्तर पर लड़ाई लड़ने को तैयार है। अवैध चौपाटी को हटाना ही पड़ेगा।
CONTACT US
Owner/Editor In Chief : Mihilal (Mihir) Kurmi
Sub Editor : Manish Bagh
Sub Editor : Paritosh Sharma
Address : Near Amit Sales, Opp. Anupam Garden, Dagania,Raipur (C.G.),492001
Mob : 8461830001
Email: sachtakindia.news1@gmail.com
Website: www.sachtakindia.com