छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

स्वस्थ तन, शांत मन — योग ही जीवन का सच्चा धन

जितो रायपुर द्वारा जितो लेडीज़ विंग के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रेरणादायक आयोजन सम्पन्न हुआ।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। जितो लेडीज़ विंग की चीफ सेक्रेटरी श्रीमती अंकिता बरड़िया ने जानकारी दी कि यह आयोजन एम.जी. रोड स्थित डाडाबाड़ी में प्रातः 8:00 से 10:00 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें योग प्रशिक्षक श्री विवेक भारतीय ने ‘मन’, ‘बुद्धि’ और ‘प्रसन्नता’ जैसे छह विशेष विषयों पर केंद्रित योग एवं ध्यान अभ्यास करवाया।

साथ ही सिद्धि जैन द्वारा साउंड हीलिंग, ऊर्जा संतुलन एवं मेडिटेशन का अत्यंत प्रभावशाली सत्र भी आयोजित किया गया, जिसे प्रतिभागियों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर जितो रायपुर के चेयरमैन श्री तिलोकचंद बरड़िया, अभय भंसाली, अंकुश गोलेचा, सुशील बरलोटा समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
लेडीज़ विंग से चेयरपर्सन श्रीमती रश्मि जैन, शोभा श्रीश्रिमाल, उषा लुनावत, तनु लोढ़ा, पूजा बोथरा, मनीषा छाजेड़, इंदु लोढ़ा, ऋचा बर्लोटा, प्रिया बुरड़, हीना साराफ समेत कई सदस्याओं ने भाग लिया।
युथ विंग से चेयरमैन सिद्धार्थ बरड़िया एवं ट्रेज़रर तरुण निमानी की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

साथ ही जितो परिवार के अनेक सदस्यों ने भी योग में उत्साहपूर्वक भाग लेकर लाभ प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button