टूट गया पाकिस्तान! बलोच नेता का बड़ा दावा- बलूचिस्तान अब PAK का हिस्सा नहीं, भारत से मांगी मान्यता

बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से आजाद होने का एलान किया है। बलूच नेता मीर यार बलूच ने बुधवार को राज्य में दशकों से हो रही हिंसा, जबरन गायब किए जाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान से स्वतंत्रता का एलान किया। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान पाकिस्तान नहीं हैं। उन्होंने भारत और वैश्विक समुदाय से आजादी के लिए समर्थन देने की मांग की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीएम मोदी अकेले नहीं, आपके साथ छह करोड़ बलोच देशभक्तों का समर्थन:

मीर ने दावा किया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में पैदा हुए तनाव के बीच, बलूचिस्तान और उसके लोगों ने भारत के प्रति समर्थन जताया है। उन्होंने कहा बलूचिस्तान लोकतांत्रिक गणराज्य के लोग भारत के लोगों को अपना पूरा समर्थन देते हैं। चीन पाकिस्तान की मदद कर रहा है, लेकिन बलूचिस्तान और उसके लोग भारत की सरकार के साथ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अकेले नहीं हैं, आपके पास 6 करोड़ बलोच देशभक्तों का समर्थन है। भारत के लोगों का जताया आभार : मीर यार ने भारत और यहां के लोगों का भी आभार जताया है। मीर ने कहा, बलूचिस्तान के लोगों को बिना शर्त नैतिक समर्थन देने के लिए मैं भारत के लोगों का शुक्रगुजार हूं। बलूचिस्तान का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, आपके योगदान का जिक्र स्वर्णिम अच्छरों में होगा। भारत की शांति और समृद्धि की कामना करता हूं।



