छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

उत्तर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मथुरा वृंदावन धार्मिक यात्रा के लिए रवाना

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर विधानसभा के 4 मंडल तेलीबांधा, फाफाडीह, शंकर नगर और जवाहर मंडल के कार्यकर्ता और पद्धाधिकारी गोंडवाना एक्सप्रेस से मथुरा वृंदावन तीर्थ धाम की यात्रा के लिए रवाना हुए।

बता दें कि रायपुर के उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के 150 कार्यकर्ता और पद्धाधिकारी मथुरा वृंदावन की सैर करने रवाना हुए हैं। कार्यकर्ताओं को रायपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए भाजपा वरिष्ठ नेता प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता पहुंचे और उन्होंने भारत माता की जय और जय श्री राम नारे लगाकर कार्यकर्ताओं को रायपुर रेलवे स्टेशन से मथुरा के लिए रवाना किया। केदारनाथ गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी तन मन से पार्टी में लगातार सेवाएं देते हैं और उन्हें कार्यकर्ताओं के साथ एक साथ घूमने के लिए समय नहीं मिलता, इसीलिए कार्यकर्ताओं के लिए 5 दिनों के लिए मथुरा-वृंदावन के धार्मिक यात्रा कराया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता धार्मिक स्थान पर घूमने के साथ-साथ वहां के क्षेत्र को समझेंगे। धार्मिक यात्रा पर जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य गुजन प्रजापति ने कार्यकर्ताओं की यात्रा शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button