छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

भोजपुरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने समाज के खुशहाली के लिए किया रुद्राभिषेक


रायपुर। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष मुख्तिनाथ पांडेय ने अपने निवास स्थान महावीर नगर में समाज के सभी सदस्यों के साथ चल रहे श्रावण का पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया और साथ ही प्रदेश में अमन चैन और खुशहाली का वातावरण बना रहे तथा समाज के उत्थान के लिए सभी सदस्यों ने भगवान शंकर के सामने संकल्प लिए। प्रदेश अध्यक्ष मुख्तिनाथ पांडेय ने समरसता को महत्व देते हुए कहा की समरसता का अर्थ है सभी को अपने समान समझना। सृष्टि में सभी मनुष्य एक ही ईश्वर की संतान है और उनमें एक ही चैतन्य विद्यमान है, इस बात को हृदय से स्वीकार करना चाहिए। यदि देखा जाए तो पुरातन भारतीय संस्कृति में कभी भी किसी के साथ किसी भी तरह का भेदभाव स्वीकार नहीं किया गया है। मुख्तिनाथ पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि भोजपुरी समाज हमेशा से धार्मिक अनुष्ठान को प्राथमिकता देते चला आ रहा हैं जिसमे हर व्यक्ति विशेष वर्ग एवं समाज परिवार तथा जरुरतमंदो की सेवा के लिए भोजपुरी समाज हमेशा तत्पर रहा है और हम भोजपुरियों के लिए छत्तीसगढ़ कर्मभूमि रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button