108/102 एंबुलेंस कर्मचारीयों द्वारा अनोखा विरोध प्रदर्शन

रायपुर। दिनांक- 28/09/2023 को दोपहर 1 बजे से, तूता (निमोरा) धरना स्थल रायपुर मे संजीवनी 108/102 एंबुलेंस कर्मचारीयों द्वारा अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया।102 महतारी एंबुलेंस कर्मचारी भाई बहन अपनी समस्याओं को लेकर आज 8वा दिन आंदोलन का जिसमे आज का विरोध प्रदर्शन 102 कर्मचारियो दुवारा सर मुंडन कर विरोध दर्ज किया गया।
102 कर्मचारी मुंडन होकर मुख्यमंत्री जी स्वास्थ्य मंत्री को नींद से जगाने का प्रयास करेंगे। छत्तीसगढ़ में सेवा देते हुए 10 साल 12 साल दे दिए आज हमें ठेका के नाम पर बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है यही सरकार 2018 में हमारे मंच पर आकर 108/102 सेवा को ठेका प्रथा मुक्त किया जाएगा करके घोषणा किया गया था। लेकिन आज कांग्रेस सरकार की पांच साल पूरा होने जा रहा है ठेका प्रथा तो दूर जो 10 साल से काम कर रहे हैं उन्ही को हटा रहे हैं। यही कांग्रेस सरकार नीति और नियत का परिणाम हम सबको मिल रहा है। हम अपनी जान जोखिम में डालकर शासन की महत्वाकांक्षी जीवन-रक्षक स्वास्थ्य सेवाओं को 24×7 छत्तीसगढ़ की जनता को उपलब्ध कराने वाले कर्मचारी है जो कोरोना कॉल 2 साल तक निःस्वार्थ भाव से काम किये उस समय इनको याद नही आया हैं ये लोग ठेका कर्मी है। आज जब नए ठेका हो रहा है तब नई भर्ती कर छत्तीसगढ़ के बेरोजगारो से नौकरी के नाम पर 40000, 50000 नगद लिया जा रहा है।