छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय कवि संगम, छत्तीसगढ़ प्रांतीय बैठक संपन्न

लेखन से राष्ट्र जागरण का संदेश देते रहें।

 

रायपुर। राष्ट्रीय कवि संगम की छत्तीसगढ़ प्रांतीय बैठक हॉटल ओमाया गार्डन, रायपुर में संपन्न हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जगदीश मित्तल परमार्थी जी, राष्ट्रीय महामंत्री महेश कुमार शर्मा जी एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय अध्यक्ष योगेश अग्रवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में काव्य गोष्ठी का आयोजन भी हुआ जिसमें उपस्थित साहित्यकारों ने संदेश परक कविताओं का पाठ किया ‌। राष्ट्रीय महामंत्री महेश शर्मा जी ने‌ सारगर्भित गजल के द्वारा *कील* की सकारात्मकता को सामने रखा।
**प्रांतीय महामंत्री श्रीमती उर्मिला देवी उर्मि’ की कविता
हिमगिरी से हिंद सरोवर तक/
इक पावन भूखंड महान है/
जिसके वासी हिंदू कहलाते/
तिरंगा जिसकी जान है/
हीन भाव को दूर करे वह /
देश अनोखा हिंदुस्तान है/
वहीअद्भुत हिंदुस्थान है/
ने हिंदुस्थान और हिंदू शब्दों के अर्थ की और संकेत किया।
, रायपुर जिला इकाई अध्यक्ष लोकनाथ ललकार जी की छत्तीसगढ़ी रचना
घर बइठे कनो राजा नइ होय/
रोज जंग लड़े ला पड़थे जी
दूनों हाथ के लकीर मा/
रोज रंग भरे ला पड़थे जी/
चुनौती संग लड़-लड़के/
रोज पग धरे ला पड़थे जी/
घर बइठे कनो राजा नइ होय /
ने खूब तालियां बटोरी।
रायपुर जिला कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष व्यास
की अद्भुत पंक्तियां
मैं मोह मुग्ध एक मानव यह कैसे समझूँ/
गीता का कोई श्लोक शोक हर सकता है?
शिव तक को सति का जाना सहन नहीं तो फिर/
मानव स्वजनों की रिक्ति कहाँ भर सकता है?
रायपुर जिला कोषाध्यक्ष जयेंद्र कौशिक जी की माहिया

होली का बहाना है /
तुझको रंगना है /
तेरे रंग रंग जाना है /

रंग नाहीं गुलाल प्रिये /
माहिया सुना तुझको /
कर दूँगा लाल प्रिये /

एवं युवा कवि ईशान शर्मा की पंक्तियों ने देवाधिदेव महादेव के कल्याणकारी रूप को चित्रित किया।
प्रांतीय समन्वय मंत्री आदित्य बर्मन की ओजपूर्ण पंक्तियों
हम कवि हैं….2 हमारा कर्तव्य कैसे बताएँ तुम्हें..
दिशा दिखाते हैं समाज को हमें सिर्फ़ ताली नहीं चाहिए।।

मेहनत की सुखी रोटी से ही, पेट भर जाता है हमारा।
हमें बैठकर महलों की, रोटी रूमाली नहीं चाहिए।
आप जैसे दर्शकों का, आशीर्वाद सदा मिलता रहे..
हमें किसी की दौलत तो किसी की गाली नहीं चाहिए।।
ने विशेष उत्साह का संचार कर दिया।
काव्य गोष्ठी का अद्भुत संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय के द्वारा किया गया।
इस बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष श्री योगेश अग्रवाल द्वारा घोषणा की गई कि उनके द्वारा दि. 9 मार्च को भिलाई एवं 11 मार्च को रायपुर में होली मिलन के साथ कवि सम्मेलन का कार्यक्रम तय किया गया है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के युवा कवि आदित्य बर्मन को प्रांतीय समन्वय मंत्री पद का दायित्व देने की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय कवि संगम परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जगदीश मित्तल परमार्थी जी ने इस अवसर पर प्रेरक मार्गदर्शन देते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है और युवा कवियों को अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को जागरुक करने में अग्रसर रहना चाहिए।
राष्ट्रीय कवि संगम, छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई इस नए संकल्प के साथ साहित्यिक गतिविधियों को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button