छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

SECR के मरौदा स्टेशन में रिमोडलिंग और चक्रधरपुर रेल मंडल में पावर ब्लॉक का कार्य फलस्वरुप गाड़ियो का परिचालन प्रभावित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर–14 फरवरी ’2023। दल्लीराजहरा-दुर्ग रेल मार्ग दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की एक महत्वपूर्ण तथा व्यस्त रेल मार्ग है, जो इस पूरे क्षेत्र को उत्तर भारत से जोड़ती है । परिचालन को और भी सुचारू तथा नई गाडियों के मार्ग प्रशस्त करने के लिए नई लाइनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है । इससे आधारभूत संरचना में विकास के साथ नई यात्री सुविधाओं में वृद्धि के साथ यात्री ट्रेनों भी प्रभावित नही होगी । इसी दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए दल्लीराजहरा से दुर्ग लाइन का कार्य किया जा रहा है । दल्लीराजहरा-दुर्ग रेलमार्ग की लंबाई 87 किलोमीटर है, जिसके विभिन्न स्टेशनों को आधुनिकीकरण किया जा रहा है । इस कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है ।
इस कार्य को तीव्र गति से पूरा करने हेतु मंडल के मरौदा स्टेशन को रिमोडलिंग एवं विधुतीकरण का कार्य के लिए नान-इंटरलाकिंग का कार्य 16 से 21 फरवरी, 2023 तक किया जाएगा । अभिनव तरीके से संपादित किए जाने वाले इस कार्य के सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसमें किसी भी यात्री ट्रेन को कैंसिल, रेगुलेशन, रिशिड्यूलिंग , शॉर्ट टर्मिनेटिंग, डाइवर्जिंग नही किया जा रहा है । इसके तहत नान-इंटरलाकिंग कार्य को 05 दिनों में किया जाएगा ।
दल्लीराजहरा-दुर्ग लाइन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की एक बहुत महत्वपूर्ण लाइन है, जो मध्य भारत के इस क्षेत्र को उत्तर भारत से जोड़ने हेतु सेतु का कार्य करती है ।

वहीं दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत लोटापहाड़-चक्रधरपुर सेक्शन के बीच लवल क्रॉसिंग नंबर 175 एवं किलोमीटर 320 / 27-28 पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर गर्डर लंचिंग का कार्य दिनांक 17 फरवरी, 2023 को सुबह 10.00 बजे 18.00 बजे तक (अर्थात 08 घंटे तक) किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित रहेगा ।
रद्द होने वाली गाड़ी :-

  1. दिनांक 17 फरवरी, 2023 को 18109 / 18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

देरी से रवाना होने वाली गाड़ी :-

  1. दिनांक 17 फरवरी, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग –राजेंदनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस दुर्ग से 01 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी ।

नियत्रित होने वाली गाड़ी:-

  1. दिनांक 16 फरवरी, 2023 को हावड़ा से चलने वाली 12261मुंबई-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस को उपयुक्त समय के अनुसार नियत्रित की जाएगी ।
  2. दिनांक 16 फरवरी, 2023 योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस को उपयुक्त समय के अनुसार नियत्रित की जाएगी ।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

SECR से चलने बिलासपुर-चन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस का “नागभीड ” रेलवे स्टेशन में एवं गुजरने वाली सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन का “वडसा” रेलवे स्टेशन पर ठहराव

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
 रायपुर – 20 दिसम्बर, 2022।  रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने एवं गुजरने वाली 12851/12852 बिलासपुर-चन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन का दक्षिण पूर्व रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत “नागभीड” रेल्वे स्टेशन में ठहराव की सुविधा 08 जनवरी, 2023 से एवं 17007/17008 सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन का वडसा रेलवे स्टेशन ठहराव की सुविधा 01 जनवरी, 2023 से प्रदान की जा रही है । 
 12851/12852 बिलासपुर-चन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन का नागभीड रेल्वे स्टेशन ठहराव दिया जा रहा है । 12851 बिलासपुर-चन्नई-एक्सप्रेस ट्रेन नागभीड रेल्वे स्टेशन में 15.24 बजे पहुँचकर 15.26 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार 12852 चन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस का नागभीड  रेल्वे स्टेशन में 07.19 बजे पहुँचकर 07.21 बजे रवाना होगी । 
17007/17008 सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन का वडसा रेल्वे स्टेशन ठहराव दिया जा रहा है । 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन वडसा रेल्वे स्टेशन में 06.43 बजे पहुँचकर 06.45 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस  ट्रेन वडसा रेल्वे स्टेशन में 10.48 बजे पहुँचकर 10.50 बजे रवाना होगी । 
                                               

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रेलवे सुरक्षा बल,SECR का ऑपरेशन उपलब्ध के तहत रेलवे टिकट दलालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी

इस अभियान के तहत 96 टिकट दलालों को गिरफ्तार कर उनसे 53 लाख से अधिक मूल्य के टिकट को जब्त किया गया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिलासपुर/रायपुर :- 15 अक्टूबर 2022।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की विगत महीनों से ट्रेन सेवाओं की बहाली और त्योहारों के मौसम के मद्दे नजर विगत महीनों से आरक्षित ट्रेन बर्थ की मांग में तेज वृद्धि की हुई है । इस बात को ध्यान में रखते हुए, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने टिकट दलालों के खिलाफ अपने प्रयासों को तेज कर दिया । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलों बिलासपुर, रायपुर तथा नागपुर में दलालों की गतिविधियों के खिलाफ एक वृहत और सघन अभियान शुरू किया गया है।

रेलवे सुरक्षा बल की मंडल इकाइयों ने मुख्यालय के दिशा निर्देश में डिजिटल और साइबर दुनिया से जानकारी इकट्ठा की। फिर सूचनाओं का मिलान, सत्यापन और विश्लेषण किया और अपने अपने मंडलों के अंतर्गत टिकट दलालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा शुरू किया गया यह अभियान बेहद सफल रहा और इसके परिणामस्वरूप अभी तक 96 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया है। इन टिकट दलालों द्वारा अवैध रूप से खरीदे गए लगभग 2000 से अधिक टिकटों को जब्त किया गया । इन अवैध जब्त टिकट, जिसमे एडवांस टिकट भी शामिल हैं, इनका मूल्य 53 लाख रुपये से अधिक है। इन रेलवे टिकटों को बरामद कर रद्द कर दिया गया है, जिससे ये सीटें सही मायने में हकदार रेलवे यात्रियों को उपलब्ध हो ।

ऑपरेशन उपलब्ध के विगत महीनों से व्यापक अभियान ने दलालों की गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लगाने और आम आदमी को रेलवे टिकट उपलब्ध कराने में समर्थ बनाया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे आम जनता और यात्रियों को अनाधिकृत व्यक्तियों से टिकट न खरीदने की सलाह देता है क्योंकि यह न केवल एक बार पता चलने के बाद रद्द हो सकता है, बल्कि टिकट लेने वाले को कानूनी परेशानी में भी डाल सकता है।

रेलवे टिकटों के दलालों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा शुरू किया गया ऑपरेशन उपलब्ध अभियान भविष्य में भी उसी जोश और तीव्रता के साथ जारी रहेगा।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

SECR: कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित,नवरात्रि में डोंगरगढ़ मेले के दौरान दर्शनार्थियों के लिए अतिरिक्त सुविधा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर:- 22 सितम्बर, 2022।

रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु पश्चिम रेलवे के राजकोट रेल मंडल के अंतर्गत सिंन्धावदर-कनकोट-खोराना-बिलेश्वर सेक्शन में दोहरीकरण का कार्य किया जायेगा ।। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी ।
इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

रद्द होने वाली गाडियां:-

  1. दिनांक 24 सितम्बर, 2022 को हापा से चलने वाली 22939 हापा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  2. दिनांक 26 सितम्बर, 2022 को बिलासपुर से चलने वाली 22940 बिलासपुर–हापा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

वहीं मॉ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ में नवरात्रि पर्व (26.09.22 से 04.10.22) के दौरान ट्रेनों मे दर्शनार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने एवं यात्रियों की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्था की गई हैं जो इस प्रकार है –

अस्थायी ठहराव की सुविधा :-

उपरोक्त गाड़ियों के डोंगरगढ़ व रायपुर तक अस्थायी विस्तार के साथ ही साथ कुछ दूरगामी एक्सप्रेस ट्रेनों का भी डोंगरगढ़ में 26 सितम्बर से 04 अक्टूबर, 2022 तक अस्थायी ठहराव दिया जा रहा हैं जो निम्नानुसार है :-

डोंगरगढ़ में ठहराव का समय

(1) 12812 हटिया-कुर्ला एक्सप्रेस
20.25
20.27

(2) 12811 कुर्ला-हटिया एक्सप्रेस
16.33
16.35

(3) 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस
07.27
07.29

(4) 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस
17.38
17.40

(5) 12851 बिलासपुर-चेन्नई एक्स.
12.21
12.23

(6)12852 चेन्नई-बिलासपुर एक्स.
10.53
10.59

(7)12146 पुरी-कुर्ला एक्सप्रेस
14.28
14.30

(8)12145 कुर्ला-पुरी एक्सप्रेस
13.13
13.15

अस्थायी विस्तार की जाने वाली गड़िया :-

दिनांक 26 सितम्बर से 04 अक्टूम्बर, 2022 तक 08742-08741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू स्पेशल का विस्तार रायपुर तक किया जाएगा ।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

SECR महिला कल्याण संगठन (सेक्रों), रायपुर मंडल के द्वारा ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर-13 सितंबर,2022। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रों), रायपुर मंडल के द्वारा दिनांक 11.09.2022 (रविवार) को टाइनि टाट स्कूल -1, डबल्यूआरएस कॉलोनी, रायपुर में ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता रेल्वे कर्मचारियों के बच्चो के लिये था। इस प्रतियोगिता में कुल 199 बच्चो ने भाग लिया जिसमें (1) ग्रुप -1 (06 वर्ष से 09 वर्ष) में 58 बच्चे (2) ग्रुप -2 (09 वर्ष से 12 वर्ष) में 77 बच्चे (3) ग्रुप-3 (12 वर्ष से 15 वर्ष) में 64 बच्चे थे।
उपरोक्त कार्यक्रम सेक्रों अध्यक्षा श्रीमती राधा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। साथ ही उपाध्यक्षा श्रीमती शिखा विश्नोई, उपाध्यक्षा श्रीमती सुनीता मिश्रा, सह सचिव श्रीमती शिवानी गुप्ता एवं सेक्रो के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

SECR के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगाँव-कलमना रेल खंड के बीच में खत रेलवे स्टेशन के नॉन इंटरलोकिंग के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन होगा प्रभावित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – 22 जुलाई, 2022। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के राजनांदगाँव-कलमना रेल खंड के बीच में खत रेलवे स्टेशन को जोडने का कार्य के कार्य एवं ऑटो सिगनलिंग सहित अनेक कार्यो, नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा । यह नॉन इंटरलोकिंग का कार्य दिनांक 25 जुलाई, 2022 को सुबह 10.00 बजे से 27 जुलाई , 2022 को सुबह 10.00 बजे तक (अर्थात 48 घंटे) किया जायेगा ।

इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द एवं कुछ को गंतव्य से पहले समाप्त एवं रवाना किया जाएगा, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-

रदद होने वाली गाडियां –

(01) दिनांक 25 एवं 26 जुलाई, 2022 को दुर्ग से छूटने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया स्पेशल रद्द रहेगी ।

(02) दिनांक 25 एवं 26 जुलाई, 2022 को गोंदिया से छूटने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग स्पेशल रद्द रहेगी ।

(03) दिनांक 25 एवं 26 जुलाई, 2022 को गोंदिया से छूटने वाली 08743 गोंदिया-इतवारी मेमू रद्द रहेगी ।

(04) दिनांक 25 एवं 26 जुलाई, 2022 को इतवारी से छूटने वाली 08744 इतवारी-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी ।
(05) दिनांक 25 एवं 26 जुलाई, 2022 को रायपुर से छूटने वाली 08267 रायपुर-इतवारी स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
(06) दिनांक 26 एवं 27 जुलाई, 2022 को इतवारी से छूटने वाली 08268 इतवारी-रायपुर स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।
(07) दिनांक 25 एवं 26 जुलाई, 2022 को कोरबा से छूटने वाली 18239 कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
(08) दिनांक 25 एवं 26 जुलाई, 2022 को कोरबा से छूटने वाली 18240 इतवारी-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
(09) दिनांक 25 एवं 26 जुलाई, 2022 को बिलासपुर से छूटने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
(10) दिनांक 26 एवं 27 जुलाई, 2022 को इतवारी से छूटने वाली 12856 इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
(11) दिनांक 25 जुलाई, 2022 को रीवा से छूटने वाली 11754 रीवा-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
(12) दिनांक 26 जुलाई, 2022 को इतवारी से छूटने वाली 11754 इतवारी-रीवा इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी
(13) दिनांक 24, 25 एवं 26 जुलाई, 2022 को टाटानगर से छूटने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
(14) दिनांक 26, 27 एवं 28 जुलाई, 2022 को इतवारी से छूटने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
(15) दिनांक 25 जुलाई, 2022 को सिकंदराबाद से छूटने वाली 12771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
(16) दिनांक 26 जुलाई, 2022 को रायपुर से छूटने वाली 12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
(17) दिनांक 24 जुलाई 2022 को तिरुनेलवेली से छूटने वाली गाड़ी संख्या 22620 तिरुनेलवेली बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
(18) दिनांक 26 जुलाई 2022 को बिलासपुर से छूटने वाली गाड़ी संख्या 22619 बिलासपुर तिरुनेलवेली एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
(19) दिनांक 25 जुलाई, 2022 को पूरी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 20823 पुरी-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
(20) दिनांक 26 जुलाई,2022 को अजमेर से छूटने वाली गाड़ी 20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

बीच में समाप्त होने वाली गाडियां-

(1) दिनांक 24 एवं 25 जुलाई, 2022 को मुंबई से छूटने वाली गाड़ी 12105 मुंबई-गोंदिया एक्सप्रेस को नागपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी ।

(2) दिनांक 25 एवं 26 जुलाई, 2022 को गोंदिया से छूटने वाली गाड़ी 12105 गोंदिया-मुंबई एक्सप्रेस नागपुर स्टेशन से ही मुंबई के लिए रवाना होगी ।
(3) दिनांक 24 एवं 25 जुलाई, 2022 को छत्रपति महाराज टर्मिनल से छूटने वाली गाड़ी 11039 छत्रपति महाराज टर्मिनल(मुंबई)-गोंदिया एक्सप्रेस को नागपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी ।
(4) दिनांक 26 एवं 27 जुलाई, 2022 को गोंदिया से छूटने वाली गाड़ी 11040 गोंदिया-छत्रपति महाराज टर्मिनल(मुंबई) एक्सप्रेस को नागपुर स्टेशन से ही रवाना होगी ।


Related Articles

छत्तीसगढ़

“आप” यूथ विंग रायपुर ने SECR के चेयरमैन को ज्ञापन दिया, बंद यात्री ट्रेनों को जल्द चालू करने की मांग

रायपुर,11 जुलाई 2022। आम आदमी पार्टी यूथ रायपुर की टीम द्वारा आज रेल्वे चेयरमेन विनय कुमार त्रिपाठी को ज्ञापन दिया, जिसमें रेलवे द्वारा बिना किसी कारण के बन्द की गईं यात्री ट्रेनों को जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की।
साथ ही अगर मांग नहीं माने तो आगामी दिनों में जनहित के लिए आंदोलन करने की बात कही। रायपुर जिलाध्यक्ष विरेन्द्र पवार ने बताया कि ट्रेन बन्द होने से यात्रियों को बहुत ज्यादा असुविधा हो रही हैं और जो ट्रेन चल रही है वो निर्धारित समय से घंटो लेट चल रहीं हैं। इस विषय को संज्ञान में लेते हुए बन्द ट्रेनों को जल्द शुरू करना जनता के हित में होगा।
आम आदमी पार्टी यूथ विंग रायपुर की ओर से आज ज्ञापन देने जिला अध्यक्ष यूथ वीरेंद्र पवार, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर साहू, जिला सहप्रभारी विकास दास मानिकपुरी, जिला सचिव राज शर्मा, रायपुर पश्चिम यूथ अध्यक्ष होरी हिंदुस्तानी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे l

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

Back to top button