छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

भनपुरी स्थित गजराज पानी टैंक व पाइप फैक्ट्री में भीषण आग

आग बुझाने के लिए 12 से 15 दमकल गाडिय़ां और एसडीआरएफ की टीम तैनात

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। औद्योगिक इलाके भनपुरी स्थित गजराज पानी टैंक व पाइप फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है। आग इतनी भयावह है कि इस पर काबू पाने के लिए पिछले कई घंटों से लगातार मशक्कत की जा रही है। आग बुझाने के लिए नगर निगम और निजी प्लांटों की करीब 12 से 15 दमकल गाडिय़ां मौके पर तैनात हैं। वहीं, आसपास के जिलों से भी दमकल वाहनों को बुलाया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है।आग की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह समेत जिला प्रशासन और पुलिस समेत एसडीआरएफ के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे है।

दरअसल, रायपुर के भनपुरी इलाके में स्थित गजराज पाइप फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में टैंक और पाइप का निर्माण किया जाता है। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की भयावहता को देखते हुए तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर निगम और निजी प्लांटों की दमकल गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। आग इतनी भीषण है कि कई घंटों की मशक्कत के बाद भी उस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।

आग की लपटें आसपास की फैक्ट्रियों तक न पहुंचें, इसके लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन और दमकल विभाग की प्राथमिकता आग को दूसरी फैक्ट्रियों तक फैलने से रोकना है। इस भीषण अग्निकांड में फैक्ट्री को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आंकड़ा आग पूरी तरह बुझने और स्थिति सामान्य होने के बाद ही सामने आ पाएगा।फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। माहेश्वरी मार्केटिंग नामक इस फैक्ट्री में गजराज पाइप नामक प्लास्टिक पाइप और छत पर रखी जाने वाली प्लास्टिक टंकी बनाने का काम किया जाता है, हलांकि फैक्ट्री त्यौहार होने के कारण पिछले एक हफ्ते से बंद पडी है और फैक्ट्री के मालिक केदारनाथ माहेश्वरी परिवार समेत रायपुर से बाहर गए है।

Related Articles

Back to top button