खरना पूजा कल छठ के दूसरे दिन खाया जाएगा महाप्रसाद, जानें इसकी विधि और महत्व

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही छठ व्रत का सबसे कठिन चरण यानी 36 घंटे का निर्जला उपवास आरंभ हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन पूजा के लिए शुभ समय क्या है और पारंपरिक प्रसाद किस तरह तैयार किया जाता है छठ महापर्व के चार दिवसीय अनुष्ठान में खरना का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन छठ व्रती दिनभर बिना अन्न और जल ग्रहण किए उपवास रखते हैं। शाम को सूर्यास्त के बाद भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर विशेष प्रसाद अर्पित किया जाता है। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही छठ व्रत का सबसे कठिन चरण यानी 36 घंटे का निर्जला उपवास आरंभ हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 में खरना कब मनाया जाएगा, पूजा के लिए शुभ समय क्या है और इस दिन पारंपरिक प्रसाद किस तरह तैयार किया जाता है।
कब है खरना पूजा 2026?
गुड़ की खीर और रोटी का भोग
खरना के प्रसाद में गुड़ की खीर का विशेष स्थान होता है। इसे अरवा चावल, दूध और गुड़ मिलाकर बनाया जाता है। इस खीर में चीनी का प्रयोग नहीं किया जाता है।
इसके साथ गेहूं के आटे से बिना नमक वाली रोटियां तैयार की जाती हैं। इन्हें शुद्ध घी में सेंकने की परंपरा है। पूजा के भोग में केला और अन्य मौसमी फल भी शामिल किए जाते हैं।
सबसे पहले व्रती ग्रहण करते हैं खरना का प्रसाद
खरना पूजा पूरी होने के बाद प्रसाद खाने की शुरुआत व्रती करते हैं। कई परिवारों में यह परंपरा है कि व्रती शांत वातावरण में एकांत बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। उनके प्रसाद खाने के बाद इसे परिवार के अन्य सदस्यों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों में बांटा जाता है।खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत होती है। इस दौरान व्रती छठी मैया और सूर्यदेव की उपासना करते हुए पूरी श्रद्धा और नियमों के साथ छठ महापर्व के अगले अनुष्ठान संपन्न करते हैं।



