क़ृषि व्यापार एवं रोजगारप्रमुख खबरें

दूध-दही, पनीर के पैकेट पर नया लोगो दिखेगा:इससे असली डेयरी प्रोडक्ट्स पहचान होगी; 1 जुलाई 2028 से नियम लागू होगा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अब बाजार से दूध, दही और पनीर खरीदते समय असली डेयरी प्रोडक्ट्स को पहचानना आसान हो जाएगा। फूड सेफ्टी रेगुलेटर (FSSAI) ने दूध और इससे बने सभी सामानों के पैकेट पर एक जैसा नया लोगो लगाना अनिवार्य कर दिया है।1 जुलाई 2028 से डेयरी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियों को पैकेट पर नीले चौकोर बॉक्स के अंदर सफेद रंग की एक बूंद वाला निशान छापना होगा। इससे ग्राहक दुकान पर पैकेट देखते ही आसानी से पहचान सकेंगे कि वह असली डेयरी प्रोडक्ट है।अभी दूध, दही, पनीर या घी जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स की पहचान के लिए पैकेट पर कोई खास या अलग कॉमन लोगो नहीं होता है। अभी डेयरी प्रोडक्ट के पैकेट पर सामान्य फूड प्रोडक्ट्स की तरह 3 मुख्य लोगो दिखाई देते हैं।

सवाल-1: डेयरी प्रोडक्ट्स अब नया लोगो क्यों जरूरी?

जवाब: डेयरी प्रोडक्ट्स पर दिखने वाले लोगों से अभी तक असली दूध-पनीर और नकली या प्लांट-बेस्ड ऑप्शन (जैसे सोया मिल्क या एनालॉग पनीर) के बीच पैकेट देखकर तुरंत फर्क करना मुश्किल था। इसी उलझन को खत्म करने के लिए अब सभी असली डेयरी प्रोडक्ट्स पर एक जैसा नीले-सफेद रंग की बूंद वाला लोगो अनिवार्य किया गया है।

सवाल-2: डेयरी प्रोडक्ट्स पर नया लोगो कब से दिखेगा?

जवाब: सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर खाने-पीने के सामानों की पैकेजिंग से जुड़े 2020 के पुराने नियमों में बदलाव किया है। नया नियम अभी जारी हो गया है, लेकिन डेयरी कंपनियों को अपनी पैकेजिंग में यह बदलाव करने के लिए 1 जुलाई 2028 तक का समय दिया गया है। इसके बाद दूध, दही, पनीर, घी, मक्खन और दूध से बनने वाली सभी चीजों (जैसे फ्लेवर्ड मिल्क या आइसक्रीम) के पैकेट पर यह नया लोगो छापना पूरी तरह जरूरी हो जाएगा।

सवाल-3: डेयरी प्रोडक्ट्स पर लोगो कैसा दिखेगा?

जवाब: नया लोगो नीले रंग के चौकोर बॉक्स के अंदर सफेद रंग की एक बूंद जैसा दिखेगा। ग्राहक इसे दूर से ही साफ देख सकें, इसके लिए FSSAI ने पैकेट के सामने वाले हिस्से के साइज के हिसाब से इस लोगो का कम से कम साइज भी तय कर दिया है। यानी पैकेट जितना बड़ा होगा, उस पर छपने वाला लोगो भी उतना ही बड़ा होगा।

सवाल-4: डेयरी प्रोडक्ट्स पर नए लोगो से क्या फायदा होगा?

जवाब: नए लोगो से ग्राहकों को 3 फायदे होंगे…

  • ग्राहक दुकान या सुपरमार्केट में पैकेट देखते ही समझ जाएंगे कि वह असली दूध या डेयरी से बना सामान है।
  • सभी कंपनियों के पैकेट पर एक जैसा लोगो होने से असली और नकली या मिलते-जुलते प्रोडक्ट्स के बीच भ्रम नहीं रहेगा।
  • खरीदारों के लिए पैकेट पर लिखी जरूरी जानकारियों को समझना और सही सामान चुनना आसान हो जाएगा।

सवाल-5: कंपोजिट मिल्क प्रोडक्ट्स क्या होते हैं?

जवाब: ऐसे प्रोडक्ट्स जिनमें दूध या मिल्क सॉलिड्स मुख्य हिस्सा होते हैं, लेकिन उनमें स्वाद या अन्य गुणों के लिए गैर-डेयरी सामग्री (जैसे चीनी, फल, कोको, नट्स या मसाले) भी मिलाई जाती है। उदाहरण के लिए-फ्लेवर्ड मिल्क, आइसक्रीम, मिल्क चॉकलेट या श्रीखंड।

फरवरी 2025 के ड्राफ्ट के बाद लिया गया अंतिम फैसला

इस नए नियम को बनाने की शुरुआत फरवरी 2025 में हुई थी, जब FSSAI ने इसका शुरुआती ड्राफ्ट (कच्चा मसौदा) जारी किया था। उस समय सरकार ने डेयरी कंपनियों, व्यापारियों और आम लोगों से इस बदलाव पर उनकी राय और आपत्तियां मांगी थीं। सभी की सलाह पर विचार करने के बाद अब इस नियम को पक्का कर दिया गया है।खाने-पीने के किसी पैक सामान में अगर नमक-शकर या सैचुरेटेड फैट की मात्रा लिमिट से ज्यादा हुई तो पैकेट पर षटकोण लाल निशान होगा। चेतावनी भी लिखी होगी।फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने यह प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट में पेश किया है। इसका मकसद ऐसे फूड आइटम को लेकर लोगों को सावधान करना है। FSSAI के प्रस्ताव के मुताबिक, यह वार्निंग लेबल लाल रंग के षटकोण आकार का होगा। इसे पैकेट के सामने लगाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button