भोपाल में बिल्डर के घर ₹33.45 लाख की चोरी:5 ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर समेत कैश ले गए; CCTV में दिखे 3 बदमाश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भोपाल। में बिल्डर अरविंद सिंह गुर्जर के घर चोरी हो गई। वे 7 नवंबर की रात परिवार के साथ दीपावली मनाने अपने गांव गोहद खर्रौआ, जिला भिंड गए थे। इस दौरान तीन नकाबपोश बदमाशों ने सूने मकान को निशाना बनाया। बदमाश मुख्य गेट से लेकर अंदर के कमरों और अलमारी तक के पांच ताले तोड़कर करीब 33 लाख 45 हजार रुपए का माल समेट ले गए।चोरी गए सामान में 29 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवर, 3 लाख 40 हजार रुपए की करीब पौने दो किलो चांदी और 1 लाख 5 हजार रुपए नकद शामिल हैं। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तीनों बदमाश कॉलोनी में घूमते और फिर घर में दाखिल होते नजर आ रहे हैं। कोहेफिजा पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।पुलिस के मुताबिक, अरविंद सिंह गुर्जर (42) एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी के ब्लॉक-12 में परिवार के साथ रहते हैं। वे बिल्डर और ठेकेदारी का काम करते हैं। 7 नवंबर की रात करीब डेढ़ बजे परिवार के साथ गांव रवाना होने से पहले उन्होंने मकान के मुख्य गेट, अंदर के कमरों और अलमारी में ताले लगा दिए थे।
पुश्तैनी जेवरात और नकदी ले गए बदमाश
शुक्रवार देर रात परिवार के साथ लौटने पर अरविंद को मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों और अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखे पुश्तैनी सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब थे। इसके बाद उन्होंने कोहेफिजा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
CCTV फुटेज में दिखे तीन नकाबपोश
सामने आए सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश बदमाश पहले कॉलोनी में घूमते और फिर घर में घुसते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस आसपास लगे अन्य कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


