भारत की वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी हार:चौथे मैच में न्यूजीलैंड 244 रन से जीता, रोहित, विराट और अय्यर जीरो पर आउट


टीम इंडिया को 52 साल के वनडे इतिहास में अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। न्यूजीलैंड ने माउंट माउंगानुई में खेले गए सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम को 244 रन से हराया।न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 333 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 26.4 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट गई। मैट हैनरी ने भारत के पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया। यह पहला मौका है जब भारत ने पारी के पहले ही ओवर में तीन विकेट गंवाए। इनके बाद आने वाले बल्लेबाज भी फेल रहे। सिर्फ ईशान किशन, अक्षर पटेल और नमन धीर ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।
सबसे बड़ी हार श्रीलंका के खिलाफ मिली है
भारत को वनडे में सबसे बड़ी हार साल 2000 में शारजाह में श्रीलंका के खिलाफ मिली थी। तब श्रीलंका ने टीम इंडिया को 245 रन से हराया था।पहले ओवर में सबसे ज्यादा 4 विकेट का रिकॉर्ड बांग्लादेश ने 2003 वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ पहले ही ओवर में 4 विकेट गंवा दिए थे। तब एक ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 5/4 था। गेंदबाज चामिंडा वास थे।
नमन धीर ने लगातार 2 छक्के लगाए, आखिरी गेंद पर आउट
मैथ्यू फिशर ने नमन धीर को आउट कर भारत को नौवां झटका दिया। 24वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर नमन ने लगातार 2 छक्के लगाए। उन्होंने पहले लॉन्ग ऑफ के ऊपर से और फिर पुल शॉट खेलकर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। हालांकि, आखिरी गेंद पर वे मिचेल सैंटनर को कैच दे बैठे। नमन 24 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए।हेनरी ने पांचवां विकेट लियामैट हेनरी ने कुलदीप यादव को बोल्ड कर भारत को आठवां झटका दिया। 23वें ओवर की आखिरी गेंद लेंथ पर पड़ी और अंदर की ओर आई। कुलदीप आगे बढ़कर डिफेंड करने की कोशिश में गेंद की लाइन और मूवमेंट को समझ नहीं सके। गेंद बल्ले को चकमा देकर ऑफ स्टंप पर जा लगी। कुलदीप 4 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हुए। यह हेनरी का मैच में पांचवां और वनडे करियर का चौथा फाइव विकेट हॉल है।21वें ओवर की पहली गेंद पर ईशान बोल्डमैट हेनरी ने वापसी करते ही पहली गेंद पर ईशान किशन को बोल्ड कर दिया। 21वें ओवर की पहली गेंद लेंथ पर थी और पिच से पड़कर अंदर की ओर आई। ईशान उसे खेलने से चूक गए और गेंद स्टंप्स पर जा लगी। वे 53 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 4 चौके लगाए। हेनरी ने 6 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट ले लिए हैं।अक्षर आउट, ईशान के साथ 44 रन की साझेदारी टूटी
मैथ्यू फिशर ने अक्षर पटेल को आउट कर भारत को पांचवां झटका दिया। 18वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर बैकफुट पर जाकर डिफेंड करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप की ओर गई। फिन एलन ने आसान कैच पकड़ लिया। अक्षर 36 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 3 चौके लगाए। ईशान किशन और अक्षर पटेल के बीच पांचवें विकेट के लिए 70 गेंदों पर 44 रन की साझेदारी हुई।10 ओवर में भारत का संयुक्त रूप से छठा सबसे कम स्कोरभारत ने पहले 10 ओवर में 4 विकेट पर 26 रन बनाए। 2018 के बाद वनडे में पहले 10 ओवर में यह भारत का संयुक्त रूप से छठा सबसे कम स्कोर है। इस दौरान टीम ने सबसे कम 21 रन 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में बनाए थे। मैट हेनरी ने 3 विकेट लेकर भारतीय टॉप ऑर्डर को झकझोर दिया।10वें ओवर में 4 रन बने10वें ओवर में भारत ने 4 रन बनाए। काइल जैमिसन के ओवर में ईशान किशन ने ओवर की तीसरी गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट के बाईं ओर चौका लगाया। हालांकि, बाकी गेंदों पर वे कोई रन नहीं बना सके। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 26 रन है। ईशान 16 और अक्षर पटेल 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।जैमिसन ने गायकवाड को पवेलियन भेजान्यूजीलैंड को चौथे वनडे में चौथी सफलता मिली है। काइल जैमिसन ने ऋतुराज गायकवाड को 5 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। गायकवाड के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और दूसरी स्लिप में माइकल ब्रेसवेल ने शानदार कैच पकड़ा। भारत ने 5.3 ओवर में 3 रन पर चौथा विकेट गंवा दिया।हेनरी ने अपना दूसरा ओवर भी मेडन फेंकामैट हेनरी ने तीसरे ओवर में भी भारतीय बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिए। इस ओवर में ईशान किशन ने 6 गेंदें खेलीं, लेकिन खाता नहीं खोल सके। भारत ने 3 ओवर के बाद 3 विकेट पर 2 रन बनाए हैं। हेनरी ने अब तक 2 ओवर मेडन डालते हुए 3 विकेट हासिल किए हैं
रोहित-कोहली जीरो पर आउट हुए
भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा और विराट कोहली को आउट कर दिया। रोहित पहली गेंद पर फिन एलन को कैच थमा बैठे, जबकि कोहली 4 गेंद खेलने के बाद बिना खाता खोले बोल्ड हो गए। भारत ने बिना कोई रन बनाए 2 विकेट गंवा दिए।



