छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ दर्ज किया शिकायत

मुख्यमंत्री द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग को अपमानित करने पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया भूपेश बघेल का पुतला दहन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आज रायपुर के आजा थाना में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ शिकायत दर्ज किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुंगेली जिले के लालपुर में बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में सार्वजनिक मंच से अनुसूचित जाति मोर्चा को अपमानजनक शब्दों का उपयोग कर पूरे अनुसूचित जाति समाज को अपमानित किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा यह कहना कि आने दो आने दो हम इन लोगों से डरते नहीं हैं जी ये सब संझा कन भोंकथे अउ कोन भोकथे ये सब जानत हव जैसे अपमानजनक भाषा का उपयोग किया जिसका अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा विरोध करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज किया है।

शिकायत के बाद भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा प्रदेश के विभिन्न जगहों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन भी किया गया।

इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय, आत्माराम बंजारे, किशोर महानंद, वेदराम जांगड़े, दिलीप सारथी, शरद कुमार जाल, संदीप मंडल, कैलाश बेहरा, हेमलाल भारती, पंचू भारती, सुमित कुमार नायक, मुकेश घृतलहरे, रविंद्र ठाकुर, विकास शुक्ला, संदीप सांडे, राजा भारती, चुन्ना मणि सहित भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button