छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

तालाब निस्तारित मुख्य मार्ग बंद करने के के विरोध में क्षेत्रीय विधायक ,पार्षद जोन कमिश्नर 9का पुतला किया गया


रायपुर – मोवा के अन्तर्गत डॉ भीमराव अंबेडकर वार्ड में स्थित जोन के पिछे तालाब ग्राम वासियों के हित में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दीवार खड़ा कर रहे इसके विरोध में क्षेत्रीय विधायक पार्षद जोन कमिश्नर का पुतला दहन किया गया।तथा मांग किया गया कि दिवाल खड़ा करना बंद किया आम जन एवं ग्राम वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
बीजेपी नेता एवं कार्यकर्ता ने इसका जम कर विरोध जताया तथा कहा यह दिवाल जल्द नहीं हटाया गया तो बड़ा मोर्चा क्षेत्रीय विधायक पार्षद जोन कमिश्नर के विरोध प्रदर्शन किया जाएगा इसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।
विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू जिला मंत्री खेमकुमार सेन मंडल के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू उपाध्यक्ष मोहन साहू अशोक पाल तरुण तिवारी अनिल नायडू सुब्रतो हालदार विनोद देवांगन रूपेश साहू मोनू साहू हरीश द्विवेदी, रामकुमार साहू, ईश्वर पटेल, गुड्डू साहू राजकुमार साहू सरोज साहू, अनीता वर्मा, संगीता गुप्ता मिली, बनर्जी, सोनिया साहू ,दीपक पटेल विश्व दीनी पांडे पार्षद वार्ड क्रमांक 10 महेश नामदेव शुभ्रा नामदेव श्रद्धा शुक्ला रामकृष्ण बाजपाई मनहरण यादव आदि बीजेपी कार्यकर्ता एवं ग्राम वासियों मैजुद थे।

Related Articles

Back to top button