छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

राज्यपाल द्वारा सम्मानित हुई हर्षिता देवांगन, छ.ग. देवांगन समाज द्वारा भी किया गया सम्मान


रायपुर। हर्षिता कक्षा नवीं से भारत स्काउट गाईड से जुड़ी हुई है। तथा स्काउट गाईड में रहते हुए बहुत सी सेवाएं जनता तक पहुंचाई जैसे कोविडकाल में सभी अपने घर में थे। तब इन्होंने मास्क वितरण, जागरूकता, घर-घर जाकर कोविड की जानकारी देना। इन सभी कार्यों के देखते हुए 28.09.2022 को हर्षिता देवांगन पिता श्री कामता देवांगन निवास केसला छ.ग. को बेस्ट गाइड के अवार्ड से राज्यपाल माननीय अनसुइया उइके के द्वारा सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए छ.ग. देवांगन समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष चंदू देवांगन के द्वारा हर्षिता देवांगन को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह समाज के लिए गौरव की बात है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आनंद देवांगन, सोहन देवांगन, विजय देवांगन, सोनू देवांगन, प्रियंका देवांगन, जयंत देवांगन, छगन देवांगन तथा ओबीसी महासभा से महिला उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा निर्मलकर, विजय वर्मा आदि समाज के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
छ.ग. देवांगन समाज 11930
युवा प्रदेश अध्यक्ष
चंदू देवांगन

Related Articles

Back to top button