छत्तीसगढ़ताजा खबरप्रमुख खबरें

फर्जी सीडी वायरल करने वालों के खिलाफ संरक्षक विजय झा ने SP से की शिकायत



रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आवाहन पर जारी 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन हड़ताल के दूसरे दिन सफल रहा और आंदोलन में अनेक जिलों में तेजी आई है। 25 जुलाई से 29 जुलाई के बीच आंदोलन के दौरान विरोधी संगठनों द्वारा बनाए गए सीडी को वायरल करते हुए 25-30 दिन बाद सिविल लाइन थाने में विजय कुमार झा के विरुद्ध दर्ज किए गए प्राथमिकी में फर्जी सीडी बनाने वालों के नामजद नाम से पुलिस अधीक्षक को विजय कुमार झा द्वारा स प्रमाण शिकायत प्रस्तुत कर जांच की मांग की गई है।
प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ संरक्षक विजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय तिवारी व न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष युद्धेश्वर सिंह ठाकुर ने बताया है कि आंदोलन के दूसरे दिन भी सप्रे शाला मैदान से न्यायिक कर्मचारियों ने रैली निकालकर धरना स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। निरंतर आंदोलन की सफलता एवं कर्मचारियों में बढ़ते आक्रोश के कारण पूरे प्रदेश में आंदोलन सफल है। सरकार एवं विरोधी कर्मचारी नेता यद्यपि निरंतर दुष्प्रचार में शामिल हैं, किंतु प्रदेश का कर्मचारी अपने मान सम्मान स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं करेगा। आज के आंदोलन में महामंत्री उमेश मुदलियार, प्रांतीय सचिव नरेश वाढेर, सीएल दुबे, संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा, विश्वनाथ ध्रुव, विमल चंद्र कुंडू प्रदीप उपाध्याय, ज्ञानेश झा, पीतांबर पटेल, सुनील जरौलिया, आकाश त्रिपाठी,हर्षवर्धन झा, प्रकाश ठाकुर, सुनील शर्मा,आदि ने आंदोलन को सफल बताते हुए कर्मचारी नेता के फर्जी सीडी बनाने वालों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कर कार्यवाही करने की मांग की गई है। आज भी शहर में चारों तरफ बैरिकेट्स एवं रुकावट के बाद भी प्रातः 11:00 बजे धरना स्थल पर राजधानी में सभी कर्मचारियों से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button