Uncategorizedछत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

नगर निगम ने याद किया जयंती पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को, दी श्रद्धांजलि

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा सोमवार को डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जयन्ती पर शारदा चौक के किनारे स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी, नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, नगर निगम रायपुर के पूर्व पार्षद जयन्ती भाई पटेल सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों, नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों ने पूर्व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जयन्ती पर सादर नमन किया।

Related Articles

Back to top button