छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा से 86 कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र से 86 कर्मियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली जिनमें खदान में कार्यरत 5 और 81संयंत्र के गैर-कार्यपालक कर्मचारी शामिल हैं।इन सभी स्वैच्छिक सेवानिवृत्त कर्मियों को भिलाई निवास में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन- संकार्य) श्री जे. एन ठाकुर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संजय द्विवेदी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन-कर्मचारी सेवाएं) श्री मनीष पंत और उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन-एससीसीए) श्री राजेंद्र प्रसाद ने कार्मिकों को सेवानिवृत्ति आदेश प्रदान किया।
गणमान्य अथितियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें स्वस्थ एवं सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अंत में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जीवन के नए पड़ाव के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं। संयंत्र प्रबंधन ने विदा होने वाले इस्पात बिरादरी के सदस्यों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन सुप्रियो सेन ने किया।

Related Articles

Back to top button