छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

दुर्गा महाविद्यालय एवं शास. एस जी एस कन्या महा.रायपुर के मनोविज्ञान विभाग के छात्र/छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर ।  दुर्गा महाविद्यालय,एवं कन्या महा देवेंद्र नगर रायपुर के मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने,आज मनसा कॉलेज, कुरुद भिलाई का भ्रमण किया, जहां,शारीरिक शिक्षा विभाग एवं मनोविज्ञान विभाग की विभिन्न गतिविधियां ,विद्यार्थियों का मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित व्यवहारिक प्रयोग से सीखने और जानने का मौका मिला ।
दुर्गा महा. के पंचम सेमेस्टर (मनोविज्ञान) के 30 छात्राएं,20 छात्र एवं कन्या महा. की 20 छात्राएं आज डॉ अंजना पुरोहित (विभागाध्यक्ष),डॉ वैशाली गौतम हिरवे डॉ शकुंतला दुल्हानी (विभागाध्यक्ष), स्क्वाड्रन लीडर डॉ विजय कुमार चौबे एवं डॉ लोकेश्वर प्रसाद सिन्हा
के कुशल निर्देशन में सुबह 9.00 बजे मनसा कॉलेज पहुंचे जहां पर, शारीरीक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ मेजर सिंह ने ,विभिन्न व्यवहारिक प्रयोगों के माध्यम से विद्यार्थियों के स्वभाव पर पढ़ने वाले प्रभाव को बताया ।
विभागाध्यक्ष (मनोविज्ञान) प्रो. सुषमा कोल्हे ने सभी विद्यार्थियों को विभिन्न मनोवैज्ञानिक प्रयोग पर आधारित प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी दी।
मौसमी ठाकुर,शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा पीपीटी के माध्यम से
विद्यार्थियों को मनोवैज्ञानिक परिवर्तन,और प्रभाव समझाने का प्रभाव सकारात्मक रहा ।
ज्ञात हो कि एन ई पी 2020 में विद्यार्थियों को एक दूसरे महा. के विद्यार्थियों की गतिविधियों ,ज्ञान,पद्धति ,परंपरा से अवगत कराने,और अच्छे प्रयोगों का आदान प्रदान करने के उद्देश्य से ये भ्रमण आधुनिक शिक्षा के पाठ्यक्रम ने शामिल किया गया है ।
मनसा महा. डायरेक्टर श्री संजीव सक्सेना की उपस्थिति सबके लिए प्रेरणा दायक रही ।
प्राचार्य डॉ सुमिता सक्सेना के द्वारा स्वागत उद्बोधन में एक दूसरे की भावना,को समझने,आत्मीयता से स्नेह पूर्ण व्यवहार करने की बात कही
सभी विद्यार्थियों ने कुछ खेल के माध्यम से एकाग्रता, साहचर्य,उत्साह बनाए रहना सीखा।
मनसा महाविद्यालय के आतिथ्य एवं व्यवहार से सभी विद्यार्थियों ने सराहना की, तथा उन्हें रायपुर आने का न्योता दिया ।
दुर्गा महाविद्यालय की टीम के साथ डॉ व्ही के चौबे एवं डॉ लोकेश सिन्हा की सहभागिता रही जिन्होंने पूरे ट्रिप में बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवं मेंटर के तौर पर पूरे ट्रिप का सफल नेतृत्व किया।

Related Articles

Back to top button