छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
रायपुर में आज उड़ेंगे पांच सारंग हेलीकॉप्टर, छतों से देख सकेंगे नजारा, 2 नवंबर को एयर शो

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। रायपुर के आसमान में आज भारतीय वायुसेना के सारंग हेलीकॉप्टर उड़ते नजर आएंगे। दोपहर 12:20 से 12:45 बजे के बीच हेलीकॉप्टर शहर के ऊपर से गुजरेंगे। शहरवासी अपने घरों की छतों से इनकी उड़ान देख सकेंगे। राज्योत्सव के अवसर पर 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में सारंग टीम का एयर शो आयोजित किया जाएगा। इससे पहले आज (30 अक्टूबर) रायपुर में हेलीकॉप्टरों की उड़ान लोगों के लिए खास आकर्षण रहेगी।भारतीय वायुसेना की सारंग टीम अपने शानदार हवाई करतब और हेलीकॉप्टरों के बीच सटीक तालमेल के लिए जानी जाती है। इस टीम में स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टर शामिल हैं। इनकी उड़ान वायुसेना के कौशल और तकनीकी क्षमता की झलक दिखाएगी।



