छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

प्रशासनिक दृष्टिकोण से 8 निरीक्षक, 2 एसआई, 8 एएएसआई के अलावा 55 प्रधान आरक्षक व आरक्षक का तबादला कर दिया।

सूरजपुर में 8 टीआई, 2 एसआई व 8 एएसआई व 55 प्रधान आरक्षक व आरक्षक हुए इधर से उधर

सूरजपुर। एसपी योगेश पटेल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 8 निरीक्षक, 2 एसआई, 8 एएएसआई के अलावा 55 प्रधान आरक्षक व आरक्षक का तबादला कर दिया। एसपी ने सभी को तत्काल संबंधित थाने-चौकी में ज्वाइनिंग करने के निर्देश दिए।
जिन निरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है, उनमें रंजीत प्रताप सिंह को रक्षित केंद्र से शिकायत शाखा प्रभारी, नंद किशोर गौतम को रक्षित केंद्र से रीडर टू एसपी, रमेश पटेल को थाना प्रभारी रामानुजनगर, सत्यनारायण देवांगन को थाना प्रभारी रमकोला, मिलन सिंह को थाना प्रभारी चांदनी, ढाल सिंह साहू को थाना प्रभारी जयनगर, रुपेश कुंतल एक्का को साइबर सेल प्रभारी व जावेद मियांदाद को डीसीबी/डीसीआरबी से प्रभारी डीसीबी/डीसीआरबी बनाया गया है। इसी प्रकार एसआई अमित कुमार गुप्ता को थाना प्रभारी जयनगर से बसदेई चौकी प्रभारी व हीरालाल साहू को थाना प्रभारी रमकोला से सूरजपुर कोतवाली में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा जिन 8 एएसआई का ट्रांसफर हुआ है। उनमें अरुण गुप्ता को साइबर सेल सूरजपुर से चौकी प्रभारी करंजी, अमरेश सिंह को रक्षित केंद्र से साइबर सेल सूरजपुर, वरुण तिवारी को रक्षित केंद्र पेट्रोल पंप से थाना जयनगर, पास्कल लकड़ा को रक्षित केंद्र से थाना रामानुजनगर, बबीता यादव को थाना बिश्रामपुर, राकेश यादव को थाना प्रतापपुर, हरिशंकर तिवारी को थाना बिश्रामपुर से थाना चंदौरा व सुनील भारती को चंदौरा थाने से भटगांव थाना शामिल हैं।
वहीं एसपी ने 6 प्रधान आरक्षकों का भी ट्रांसफर किया है। इनमें सुनील लकड़ा को रक्षित केंद्र से थाना रामानुजनगर, महेंद्र सिंह को झिलमिली से ओड$गी, हंसराम कनेडिया को रक्षित केंद्र से रामानुजनगर, नवीन सिंह को रक्षित केंद्र से यातायात, आनंद सिंह को रक्षित केंद्र से सूरजपुर कोतवाली व ईश्वर सिंह को चौकी सलका से चौकी बसदेई शामिल हैं।
एसपी ने 47 आरक्षकों का भी ट्रांसफर आदेश जारी किया है। इनमें ममता केरकेट्टा रक्षित केंद्र से सूरजपुर कोतवाली, अंजना एक्का को बसदेई चौकी, अर्जुन सिंह को कोतवाली, रामुराम भगत को बसदेई, नरेंद्र सिंह को कोतवाली, प्रमेंद्र सिंह को कुदरगढ़ चौकी से लाइन, चंदर साय राजवाड़े को रक्षित केंद्र से कोतवाली, सुधारण सिंह को रामानुजनगर से रक्षित केंद्र, झुमुक लाल को रक्षित केंद्र से कोतवाली, बालिक राम पैंकरा को मोहरसोप चौकी से रक्षित केंद्र, विकास सिंह को रक्षित केंद्र से कोतवाली शामिल हैं। इसी प्रकार लच्छन सिंह को बसदेई से रक्षित केंद्र, अखिलेश पांडेय को बिश्रामपुर से कोतवाली, महेंद्र कुमार को रेवटी चौकी से रक्षित केंद्र, परमेश्वर राजवाड़े को रक्षित केंद्र से कोतवाली, महेश्वर सिंह टेकाम को चेंद्रा चौकी से रक्षित केंद्र, राजेश सिंह को रक्षित केंद्र से कोतवाली,धर्मजीत सिंह को रक्षित केंद्र सूरजपुर से कोतवाली, प्रह्लाद कुमार पैंकरा को प्रतापपुर से बिश्रामपुर व राजकुमार सिंह को रक्षित केंद्र से बसदेई चौकी शामिल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

Back to top button