छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

माय भारत, रायपुर द्वारा दिशा कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

250 से अधिक युवाओं ने लिया लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संकल्प

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। मेरा युवा भारत रायपुर द्वारा दिशा कॉलेज, रायपुर में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 250 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने, लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने और जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में यूथ आइकन सुयश पांडे तथा स्पोर्ट्स आइकन लक्की पटेल भी शामिल हुए।
अग्रवाल ने युवाओं को लोकतंत्र के महत्व से अवगत कराया तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से संवाद स्थापित कर उनके विचारों, सुझावों और जिज्ञासाओं को सुना। इस दौरान युवाओं ने लोकतंत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए और अनेक प्रश्न पूछे। सांसद महोदय ने उनकी जिज्ञासाओं का उत्तर देते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था, नागरिक जिम्मेदारियों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

Related Articles

Back to top button