प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

एमपी टूरिज्म क्विज 2026 में बालाघाट बना विजेता, धार दूसरे और सीधी तीसरे स्थान पर, टीमों को मिले मध्य प्रदेश भ्रमण के निःशुल्क टूर पैकेज

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भोपाल। मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों, इतिहास और संस्कृति से जुड़े सवालों के जवाब देकर बालाघाट के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय एमपी टूरिज्म क्विज-2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रतियोगिता में बालाघाट के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की टीम पहले स्थान पर रही, जबकि धार के पब्लिक स्कूल ने दूसरा और सीधी के काशी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता टीमों को पुरस्कार के रूप में मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए निःशुल्क टूर पैकेज दिए गए हैं। इनमें पर्यटन विभाग के होटलों में ठहरने की सुविधा भी शामिल है।

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 53 जिलों के 24 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोजित क्विज की इस बार की थीम ‘द ट्रेजर आर्ट ऑफ एमपी’ रखी गई थी।

Related Articles

Back to top button