छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां के निधन पर मुख्यमंत्री साय ने किया शोक प्रकट

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई चौहान के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक प्रकट किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा की पूज्य माताजी काशी बाई जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। माँ का स्नेह और आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा संबल होता है। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दु:ख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शिवराज जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। बाबा महाकाल दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।



