छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

ईओडब्ल्यू और ईडी की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-बिलासपुर-राजनांदगांव में कई ठिकानों पर दबिश

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर।  दीपावली से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव समेत कई जिलों में ईओडब्ल्यू और ईडी  की टीमों ने एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी है। सुबह से ही अलग-अलग टीमों द्वारा दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।  हालांकि अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है लेकिन जांच के बाद अहम खुलासे की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में 3 से 4 जगहों पर ईडी की दबिश हुई है। अनवर ढेबर के नए मकान,कटघोरा के पूर्व नपा अध्यक्ष,पुरानी बस्ती में भी किसी हवाला कारोबारी के यहां टीम तलाशी कर रही है। यह कार्रवाई सीजीएमएससी और कोल मामले से जुड़ी हुई है। टीम को अहम दस्तावेज और लेनदेन से जुड़े साक्ष्य मिलने की उम्मीद है। कार्रवाई अभी जारी है।ईओडब्ल्यू और ईडी  दोनों ही एजेंसियां अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं। माना जा रहा है कि जांच के बाद कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button