छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

भारी बारिश के बीच मौसम का बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ में नया सिस्टम एक्टिव, जानें बरसात होगी या मिलेगी राहत

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। अगले 24 घंटों में भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना है। भारी बारिश के कारण आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच राहत भरी खबर भी सामने आई है। बुधवार से राज्य में मानसूनी गतिविधियों में थोड़ी कमी आ सकती है।

कम होगी बारिश की गतिविधियां

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अभी भारी बारिश का कारण है। नए सिस्टम का एक्टिव होना। दक्षिण झारखंड और उससे लगे उत्तरी ओडिशा के अंदरूनी हिस्सों में बने लो प्रेशर सिस्टम के कारण बारिश हो रही है। जिसका असर छत्तीसगढ़ में भी दिखाई दे रहा है। विभाग के अनुसार, यह सिस्टम उत्तरी ओडिशा से होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। जिस कारण से बस्तर के इलाके में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी। दक्षिण हिस्से के कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। हालांकि, विभाग का अनुमान है कि 8 जुलाई से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।

अगले 24 घंटे का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में भारी और मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, राज्य के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियम के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के करीब।

  • छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव
  • कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • मौसम विभाग ने जारी किया है अलर्ट
  • ज्यादातर जिलों में बारिश से गर्मी से मिली राहत

रायपुर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में अगले 24 घंटों में बादल छाए रहने का अनुमान है। गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं लगाएंगे। राजधानी रायपुर में हुई भारी बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है जिस कारण से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। फिलहाल मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button