छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

सेनानी उत्तराधिकारियों ने किया अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था रायपुर द्वारा 27 फरवरी को हरिद्वार से आए अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखंड के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोहनलाल जी के सुपुत्र श्री मुरली मनोहर जी एवं हरिद्वार के प्रसिद्ध समाजसेवी ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के हितों के रक्षक श्री सतपाल ब्रह्मचारी जी का पुष्पहार, शाल एवं स्मृति चिन्ह से जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने संगठन को सशक्त बनाने के अपने अनुभव साझा किए। वही सतपाल ब्रह्मचारी जी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान की रक्षा के लिए अपने द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी दी ।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मुरली मनोहर खंडेलवाल ,अशोक रायचा, राजेंद्र कुमार चतुर्वेदी, महेश वर्मा, महेश दुबे ,विजय कुमार रायचा एवं शिवलाल अग्रवाल जी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button