BREAKING NEWS : आतिशी CM पद की शपथ लेंगी थोड़ी देर में….संभावित मंत्रियों के साथ केजरीवाल के घर पहुंचीं….

सच तक इंडिया रायपुर आतिशी कुछ देर में दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी। शपथ से पहले वे संभावित मंत्रियों के साथ कार्यवाहक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची। इसके बाद यहां से केजरीवाल के साथ सभी राजनिवास जाएंगे। LG हाउस में शाम 4:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शपथ के साथ ही आतिशी दिल्ली की सबसे युवा और तीसरी महिला मुख्यमंत्री हो जाएंगी। आतिशी से पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित CM रह चुकी हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल, सिसोदिया और पंजाब CM भगवंत मान शामिल होंगे। 43 साल की आतिशी कालकाजी सीट से तीन बार की विधायक हैं। आतिशी दिल्ली की सबसे युवा CM होने का केजरीवाल का रिकॉर्ड भी तोड़ेंगी। आतिशी 43 साल की हैं, जबकि 2013 में पहली बार CM बनने के समय केजरीवाल 45 साल के थे।

AAP विधायकों ने 17 सितंबर को केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी का नाम CM के रूप में फाइनल किया था। राष्ट्रपति मुर्मू ने 20 सितंबर को केजरीवाल के इस्तीफे को स्वीकार करने के साथ आतिशी को CM नियुक्त करने की इजाजत दी। आतिशी के साथ AAP के 5 विधायक- गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत मंत्री पद की शपथ लेंगे। कैबिनेट में मुकेश अहलावत एकमात्र नया चेहरा होंगे। बाकी 4 नेता केजरीवाल कैबिनेट में भी मंत्री रह चुके हैं।
अहलावत को AAP विधायक राजकुमार आनंद की जगह कैबिनेट में जगह मिली है। आनंद ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा जॉइन कर ली थी। वे केजरीवाल कैबिनेट में सामाजिक कल्याण मंत्री थे।



