प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

अ.भा.पिछड़ा वर्ग संघ का 75वां स्थापना तथा राष्ट्रीय ओबीसी दिवस पर पटना में शामिल हुए छ.ग.के प्रतिनिधि

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पटना। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के 75 वां स्थापना दिवस को ” राष्ट्रीय ओबीसी दिवस ” के रूप में 10 सितंबर 22 दिन शनिवार को ए. एन. सिन्हा शोध संस्थान में भव्य तरीके से मनाया गया जिसमे देश भर से आए संघ के प्रतिनिधियों और सामाजिक – राजनेतिक क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, संगठनकर्ताओं और ने भाग लिया। समारोह का उदघाटन छत्रपति शिवाजी और छत्रपति साहू जी महाराज के वंशज राजर्षी छत्रपति संभाजी महाराज ने भारतव्यापी पिछड़ा वर्ग आंदोलन के सूत्रधार व संघ के संस्थापक त्यागमूर्ति आर. एल. चंदापुरी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने “त्यागमूर्ति चंदापुरी को पिछड़ों वंचितों का मसीहा बताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राजधानी पटना में उनकी प्रतिमा शीघ्र स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि संघ के स्थापना दिवस में आना उनके लिए यादगार ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि इस संगठन का जुड़ाव महात्मा गांधी, पेरियार, डॉ आंबेडकर,राममनोहर लोहिया जैसे महापुरुषों से रेहा है जो किसी संपत्ति से कम नहीं है।”
समारोह की अध्यक्षता कर रहे संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्द्र कुमार सिंह चंदापुरी ने ओबीसी की जातीय जनगणना करवाने और पिछड़ों -अति पिछड़ों के आरक्षण के दायरे को बढ़ा कर 52 प्रतिशत करने सहित कुल छः प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया व उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पारित प्रस्तावों को देश हित में शीघ्र लागू करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछड़ों की समस्या ही बहुसंख्यकों की समस्या है जिसका समाधान किए बिना विकास की बात करना देश को दिग्भ्रमित करने के समान है।

ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक व संघ के राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू ने कहा कि संघ एक संगठन मात्र नही बल्कि आंदोलन का प्रतीक भी है जिसकी जड़ें गांधी युग से जुड़ी हुई है तथा पिछड़ा वर्ग शब्द से सर्वप्रथम समाज को परिचय कराने वाले त्यागमूर्ति संघ के संस्थापक आर एल चंदापुरी ही थे जिसके द्वारा शुरू किए गए भारतव्यापी पिछड़ा वर्ग आंदोलन का ही परिणाम है कि आज देश में ओबीसी को जो 27 प्रतिशत हिस्सेदारी प्राप्त हुआ है किंतु छत्तीसगढ़ में आज भी ओबीसी को मात्र 14% ही मिल रहा जो दुर्भाग्य पूर्ण है, सरकार के द्वारा सार्वजनिक क्षेत्रों का लगतार निजीकरण एवम लैटरल एंट्री के माध्यम से बहुसंख्यक मुलनिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों को खत्म करने की पुरजोर कोशिश की जा रही है अतएव अब ओबीसीसमाज के सामने करो या मरो की स्थिति आ गया है

छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश सिन्हा ने कहा कि त्यागमूर्ति आर एल चंदापुरी की विचारधारा से ही ओबीसी के सामाजिक न्याय व समान हिस्सेदारी की लड़ाई को मंजिल तक पहुंचाया जा सकता है यही कारण है कि छत्तीसगढ़ में ओ.बी.सी. संयोजन समिति ने संघ के विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए ओबीसी अधिकार आंदोलन के तहत लगातार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर ओबीसी में जागृत पैदा करने का काम कर रही हैं।

मंच संचालन कर रहे संघ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव पवनदेव चंद्रवंशी ने कहा कि संघ के संस्थापक त्यागमूर्ति आर एल चंदापुरी द्वारा शुरू किए गए भारतव्यापी पिछड़ा वर्ग आंदोलन के परिणामस्वरूप ही बिहार सहित अन्य राज्यों में पिछड़े-अतिपिछड़े-वंचित समाज के लोग मुख्यमंत्री,केंद्रीय मंत्री,राज्यपाल और प्रधानमंत्री बने तथा अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके।
डीआईए के चेयरमैन आईआईटियन डॉ जितेंद्र पासवान ने बताया कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को समस्त उत्तर भारत से परिचय कराने का श्रेय त्यागमूर्ति आर एल चंदापुरी को जाता है।नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के तुरंत बाद बाबा साहेब की प्रथम और अंतिम बिहार यात्रा 6 नवंबर 1951 को हुई थी जब त्यागमूर्ति जी के बुलावे पर वे पिछड़ा वर्ग संघ के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पटना आए थे और गांधी मैदान में सभा को संबोधित किया था।इस कार्यक्रम में बाबा साहेब पर लाठी-गोली से प्रहार किया गया था जिनके रक्षार्थ त्यागमूर्ति जी बुरी तरह जख्मी हो गए थे और उनके प्राण की रक्षा की थी। कार्यक्रम में सोशल ब्रेनवाश पत्रिका के संस्थापक कौशलेंद्र प्रताप यादव (यूपी), उपाध्यक्ष सी एल गंगवार (यूपी), उपाध्यक्ष लक्ष्मी प्रजापति,राष्ट्रीय सचिव डॉ एल बी सिंह, भारतीय मोमिन फ्रंट के अध्यक्ष डॉ. महबूब आलम अंसारी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बसंत चौहान, नेशनल जनमत पत्रिका के संपादक नीरज भाई पटेल, सचिव जितेंद्र चंद्रवंशी, महासचिव डॉ बैजनाथ प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष शिवपूजन चंद्रवंशी, मध्यप्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष ई. के के सिंह चंदापुरी, संगठन सचिव रंजीत पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष लालमोहन सिंह,युवा उपाध्यक्ष गोल्डी पटेल,युवा महासचिव प्रतीक पटेल आदि लोगों ने संबोधित किया।

समारोह में छत्तीसगढ़ से एस. एल. साहू , इंजी. के.आर. कुल्हारा, चोवाराम साहू, रोहित कुमार, नेकराम, चौथराम, शत्रुघन लाल, जीवरखन, बसंत कुमार, भूषण लाल, यीशु कुमार, तुला राम सहित देश भर से हज़ारों लोग शामिल हुए |

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

75वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर Green Army , Raipur CA Branch और JSI द्वारा संयुक्त रुप से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। हमारा देश आजादी के 75 वां स्वाधीनता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत उत्सव मना रहा है इसी कडी में दिनांक 13 अगस्त को ग्रीन आर्मी, रायपुर सीए ब्रांच, एवं जेसीआई के संयुक्त तत्वाधान में प्रेस क्लब मोतीबाग चौक से मरीन ड्राइव तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई और नारा दिया गया…
हर घर तिरंगा
घर-घर तिरंगा
ग्रीन आर्मी मिडिया प्रभारी शशीकांत यदु ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सभापति मुख्य अतिथि श्री प्रमोद दुबे जी द्वारा प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू जी भाई एवं सचिव शिव दत्ता एवं उपस्थ्ति मीडिया के साथियों को एक तिरंगा भेंट कर की गई इस अवसर पर श्री प्रमोद दुबे जी ने उपस्थित सभी साथियों को इसके लिए बहुत.बहुत बधाई दी और कहा कि हम सब इस तिरंगे की शान को बनाए रखें आज वक्त है की देश का हर व्यक्ति आजादी के इस महत्व को समझें और इस देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। ग्रीनआर्मी के अध्यक्ष श्री एन.आर नायडू ने कहा कि 15 अगस्त को हर साल हमारा देश स्वतंत्रता दिवस को बडे धुम धाम से मनाता है किन्तु इस वर्ष हम आजादी के 75 वर्ष पूर्ण कर 76 वें वर्ष में प्रवेश कर रहे है इसी उपलक्ष्य में अमृत उत्सव का आयोजन किया जा रहा है इसलिए हमारी ग्रीनआर्मी टीम भी पूरे जोश एवं देश के आन-बान और शान तिरंगे झंडे को लेकर इस तिरंगा यात्रा में शामील हुए है। श्री मोहन वर्ल्यानी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में हमारे देश के कई वीर जवानों ने अपनी जान की कुर्बानी दी थी जिसके बाद वर्ष 1947 में हमें आजादी मिली थी तब से हमारा देश 15 अगस्त के दिन को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मना रहा है और हम सभी सौभाग्यशाली है कि इस खुशी में हमें शामील होने का अवसर प्राप्त हुआ।


इस भव्य तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर के तौर पर सीए चेयरमैन अमिताभ दुबे ग्रीन आर्मी से एनआर नायडू मोहन वल्यार्नी गुरदीप टूटेजा रात्रि लहरी, नेहा साल्मन शशिकांत यदु जेसीआई टीम से घनश्याम सिन्हा चित्रांश चोपड़ा सीए रवि ग्वालानी सीए धवल शाह सिकासा चेयरमैन सीए गोपाल अग्रवाल सीए रोमिल जैन श्रीमती उमा गुप्ता सौरभ अग्रवाल के नेतृत्व में लगभग 75 लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर चेयरमैन सीए अमिताभ दुबे ने रायपुर शहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट ग्रीन आर्मी संस्था एवं जेसीआई साथियों की तरफ से कहा की राष्ट्र को गौरवान्वित करने वाले इस आजादी के अमृत महोत्सव में प्रत्येक व्यक्ति अपने घर में तिरंगा फहराए। आज सारा देश के प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के आह्वान में कंधे से कंधा मिला कर खड़े है हम सभी राष्ट्र निर्माण में सहभागी हैं और हर घर तिरंगा के अभियान में शामिल है
संपूर्ण रायपुर जिले के नागरिकों के घरों में 13 से 15 अगस्त के तीनों दिन तिरंगा फहराया जा रहा है।


संपूर्ण कार्यक्रम के संचालक सीए संजय बिल्थरे के निर्देशन पर प्रेस क्लब मोती बाग चौक से तिरंगा बाइक यात्रा शास्त्री चौक गौरव पथ से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक से आगे बढ़कर मरीन ड्राइव पर समाप्त हुई और मरीन ड्राइव पर सीए संजय बिल्थरे जी द्वारा देश्भक्ति से ओत-प्रेात गीत ‘‘के घर कब आओगे‘‘ गीत गाया गया जिसे सुनकर मरीन ड्राईव में उपस्थित लोग झूम उठे और वंदे मातरम, भारत माता की जयकारे लगाने लगे। देशभक्ति के गीत के साथ सभी साथियों ने देश के आन बान शान में अपने आप को शामिल करने की बात कही कार्यक्रम के समापन पर वहां उपस्थित रायपुर शहर के नागरिकगणों को 75 तिरंगा झंडा वितरित किया गया और आह्वान भी किया गया कि 13 14 15 अगस्त के बाद 16 अगस्त को विधिवत रूप से हम यह हर घर तिरंगा के इस तिरंगे झंडे को सम्मान पूर्वक निकाल कर वापस अपने पास रख ले।
इस संपूर्ण कार्यक्रम में ग्रीन आर्मी आफ रायपुर ,सीए ब्रांच, ,जेसीआई रायपुर की टीम के साथ साथ गुरूकुल महाविधालय कालीबाडी.के छात्र-छात्रायें भी शामील रहे, कार्यक्रम के सफलता के लिये श्री अमिताभ दुबे ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

आजादी के 75 वर्ष पर दक्षिण विधानसभा में धूमधाम से निकली गौरव यात्रा – प्रमोद दुबे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। आज 9 अगस्त क्रांति दिवस को रायपुर दक्षिण विधानसभा अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर पदयात्रा का आगाज हुआ ।।गोवर्धन चौक से सुबह 10:00 बजे महापौर एज़ाज़ ढेबर,, भवन संनिर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील सनी अग्रवाल ,,जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष गिरीश दुबे एवं यात्रा प्रभारी प्रमोद दुबे ने भगवान श्री कृष्ण की आरती कर यात्रा के शुभारंभ तिरंगा झंडा दिखाकर किया।। गौरव यात्रा में जगह जगह कांग्रेसियों द्वारा घरों में जाकर निशुल्क तिरंगा झंडा बांटा तथा 75 वर्ष पूर्व कांग्रेस पार्टी ने किस प्रकार से इस देश को आजाद करा कर के सुई से लेकर हवाई जहाज बनाई तक की कहानी लोगों को सुनाई ।।साथ ही भूपेश बघेल सरकार के द्वारा जनहित में लिए जा रहे निर्णय की जानकारी घर-घर में पहुंचाई गई। दक्षिण विधानसभा के यात्रा के प्रभारी प्रमोद दुबे ने बताया कि सरकार आने के बाद 60 साल से आयु के ऊपर के लोगों को एकमुश्त ₹10000 ,,गरीब व्यक्तियों को कम दरों में घर, नियमितीकरण कानून,, गोल बाजार का मालिकाना हक,, बिजली बिल हाफ,, स्व सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नए कदम ,,,इन बातों को भी पदयात्रा के दौरान लोगों तक पहुंचाया गया ।

प्रमोद दुबे ने बताया कि आज की यात्रा सिविल लाइन भगवती चरण शुक्ला वार्ड होते हुए काली माई मंदिर में समापन हुआ यात्रा में प्रमुख रूप से महापौर एज़ाज़ ढेबर,नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे सुशील सनी अग्रवाल ,गिरीश दुबे ,ब्लॉक अध्यक्ष नवीन चंद्राकर, प्रशांत ठेंगड़ी ,जगदीश कलश आकाशदीप शर्मा, इंद्रजीत गहलोत ,नीलम नीलकंठ जगत,योगेश निर्मल कर, अशोक राज आहूजा, जगदीश आहूजा, तेज कुमार बजाज,, कमलेश नाथवानी ,पार्षद उत्तम साहू ,डॉ विष्णु राजपूत ,मनोज ठाकुर ,सुयश शर्मा ,मुन्ना मिश्रा, प्रदीप सियानी ,आशुतोष शर्मा, राधा राजपाल, आशा चौहान सुनीता शर्मा ,कल्पना सागर, डॉक्टर कुर्रे वार्ड अध्यक्ष बाबा मसिह, अमित नायडू ,नीलकंठ जगत,महेश सोनी,आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
कल 10 तारीख को 9 बजे जैन स्तूप सिटी कोतवाली से यात्रा प्रारंभ होगी।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर दक्षिण विधानसभा में गोवर्धन चौक से कल सुबह 9 बजे प्रारंभ होगी गौरव पदयात्रा

 

रायपुर। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर गौरव पदयात्रा कल दक्षिण विधानसभा में गोवर्धन चौक से प्रारंभ होगी। दक्षिण विधानसभा के प्रभारी श्री प्रमोद दुबे ने बताया कि सुबह 9 बजे से यात्रा प्रारंभ होगी जिसमें सभी कांग्रेसजन तो भाग लेंगे बल्कि आम लोगों की सहभागिता भी रहेगी।
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर गौरव पद यात्रा जिसमें तिरंगे झंडे के साथ कांग्रेस जन पदयात्रा कर लोगों को 75 वीं वर्षगांठ की बधाई के साथ -साथ छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार के द्वारा किए गए जनहित कार्यों का प्रचार प्रसार किया जाएगा .प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर राजेंद्र नगर गोवर्धन चौक से कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना कर महापौर एजाज ढेबर एवं ब्रिगेडियर प्रदीप यादव तथा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे द्वारा तिरंगा झंडा दिखाकर यात्रा प्रारंभ किया जाएगा । युवाओं को तिरंगा यात्रा में अधिकाधिक संख्या में जोडऩे हेतु इस अभियान में 75 किलोमीटर की यात्रा 7 दिनों में तय की जाएगी। दक्षिण विधानसभा में सभी 22 वार्डों में सघन अभियान चलाया जायेगा। सभी वर्ग के लोगों से आग्रह किया गया है कि इस यात्रा में शामिल होकर प्रदेश एवं देश का मान बढ़ायें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

“आज़ादी की 75 वी वर्ष गाँठ पर तिरंगा स्वीकार करना हम सभी की विजय – लालजी देसाई



31 दिसम्बर 1929 को पं नेहरू ने लाहोर रावी नदी के तट में पूर्ण स्वराज्य का संकल्प लिया था -चन्द्र प्रकाश बाजपेयी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


आबू रोड (सिरोही)। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल का तीन दिवसीय “विशेष प्रशिक्षण शिविर” माउंट आबू (सिरोही) में स्थित ब्रह्मा कुमारी मानसरोवर मे सम्पन्न हुआ। तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत माउंट आबू में सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक श्री लाल जी देसाई द्वारा ध्वजारोहण से प्रारम्भ हुई । उन्होंने अपने उद्दबोधन में कहा आज़ादी की 75 वर्ष गाँठ पर तिरंगा स्वीकार करना हम सभी देश वासियों की विजय है । उन्होंने कहा देश का झण्डा तिरंगा ,न एक रंगा,न दो रंगा । प्रशिक्षण शिविर में देश भर के 700 सेवादल पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शिविर में होने वाले विधानसभा चुनाव एवं आजादी के स्वर्णिम 75 वर्ष पूरे होने पर भारत जोड़ो पद यात्रा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई । यह पद यात्रा 3700 किलोमीटर लंबी दूरी तय करेगी एवं अक्तूबर माह से प्रारम्भ होगी । कश्मीर से कन्याकुमारी तक चलने वाली यह पद यात्रा 150 दिनों में पूर्ण होगी। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना और भविष्य में आने वाली हर चुनौतियों के बारे में अवगत कराना है। शिविर में बीते एक साल में कांग्रेस सेवादल की ओर से किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी एक साल की रूपरेखा भी तैयार की गयी।
वेस्ट ज़ोन प्रभारी शिविर संचालक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी पूर्व विधायक ने श्री लालजी देसाई जी से ध्वजारोहण करवाया । उन्होंने कहा कि 31 दिसम्बर 1929 को कांग्रेस अधिवेशन लाहोर की अध्यक्षता करते हुये पं जवाहर लाल नेहरू ने पूर्ण स्वराज का संकल्प लेकर तिरंगा फहराया था । इसी तिरंगे को लेकर लाखों लोगों की क़ुर्बानी से देश आज़ाद हुआ । अंग्रेजो से पेंशन पाने वालो को आज वही तिरंगा झण्डा याद आया बधाई ।
शिविर के तीसरे दिवस गुजरात, हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैय्यारी को लेकर प्रशिक्षण शिविर में मंथन हुआ इन चुनावों में कांग्रेस सेवादल की क्या भूमिका पर भी चर्चा हुई । प्रशिक्षण शिविर के जरिए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सेवादल को अलग-अलग टास्क दिए गए इसके अलावा जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, वंहा चयनित सेवादल कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दिये जाने की चर्चा हुई ।


ज्ञात हो प्रातः 6-00 बजे वन्दे मातरम् से प्रारम्भ यह शिविर रात्रि 10-00 बजे विश्राम लेता था । जिसमें देश के सभी राज्यों से भाग लेने वाले सभी पदाधिकारियों ने एक एक कर अपने सुझाव दिये । लगभग तीस घण्टे विचार विमर्श कर रूप रेखा बनाई गई ।इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में अ भा मुख्य संगठक श्री लालजी देसाई जी के साथ सर्वश्री राष्ट्रीय पदाधिकारी वेस्ट ज़ोन प्रभारी चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,राष्ट्रीय महासचिव लालजी प्रसाद मिश्रा मुंबई,डॉक्टर अमर जीत सिंह उत्तर ज़ोन प्रभारी, बलराम भदौरिया कर्नाटक प्रभारी,के के पांडेय मध्यप्रदेश,राजस्थान प्रभारी मधु गुरुम,प्रकाश भरतिया,गुजरात कल्पना भटनागर, संध्या पुरोहित,एस प्यारी जान उतराखंड,ज़फ़र बाबू चैनई,अशरफ़ भाई,गिरीशकुमार,सजीवन भाई,केरला,रेखा कश्यप हरियाणा, नरेंद्र बातिश,विष्णु शर्मा दिल्ली, मुंबई कंपाजी झाला,देवेंद्र शर्मा झारखण्ड,चैन सिंह सामले उड़ीसा,कमला प्रसाद यादव दादर नागर हवेली,सरफराज खान जम्मू कश्मीर, सी पी गौतम बिहार,एम सलाम,दुर्गा बहन बिहार,प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शिखावत,जगदीश भाई,देश बन्धु,द्रोपती बहन, विवेक भटनागर,विजय पटेल,प्रगति बेन,जिमी भट,सतीश मनचंदा,विनोद गुप्ता,लीना फ़र्नाडिस,फूलनसिया बहन,सुनील कुमार,अरविंद्र पाल,अनुराग शर्मा,सुनीता ठाकुर,डॉ पूनम चौहान,सुनीता शर्मा,जुनेद भाई,दिनेश पांडेय,राजकुमारी रघुवंशी,धर्मेन्द्र भदौरिया,रमेश दिवेदी,विमल पाण्डेय,रुचि सिंह,संतोष पांडेय,राजेश गुप्ता,प्रियंका श्रीवास्तव,वत्सल मेहता,मनोज वर्मा,अन्नपूर्णा ध्रुव,नीरज त्यागी,अजय भण्डारी,रेणु रूहेला,शेख़ उस्मानी,अनिल जैन,बिलक़िस बहन,गंगाधर,सहित इस प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान,हरियाणा,मध्यप्रदेश,,छत्तीसगढ़,,महाराष्ट्र,हिमांचल,उत्तरप्रदेश,पंजाब,उत्तराखंड,दिल्ली,बिहार,जम्मू कश्मीर,उड़ीसा,वेस्ट बंगाल,असम,मणिपुर.अण्डमान निकोबार,आँध्रप्रदेश,तेलंगाना,केरला,पंडिचेरी,केरला,चन्नई,आदि राज्यों के 700 की संखिया में सेवादल भाई बहन प्रशिक्षण लिए ।


Related Articles

Back to top button