Uncategorized

टंकी के लिए 22 करोड़ मंजूर, लेकिन जमीन तय नहीं:निगम को 4 महीने से एनओसी का इंतजार, 20 हजार से अधिक घर प्रभावित, अगली गर्मी तक भी राहत मुश्किल

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खम्हारडीह क्षेत्र लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहा है। इलाके की बढ़ती आबादी के अनुरूप नगर निगम पर्याप्त जलापूर्ति संसाधन विकसित नहीं कर पाया है। इसका असर सिर्फ गर्मी ही नहीं, बल्कि सालभर देखने को मिलता है।

समस्या के समाधान के लिए सरकार ने नगरोत्थान योजना के तहत खम्हारडीह में पानी टंकी निर्माण और पाइपलाइन विस्तार के लिए करीब 22 करोड़ रुपए मंजूर किए थे, लेकिन अब तक इसका काम शुरू नहीं हो सका है।

यह प्रोजेक्ट निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण अधर में लटका हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस जमीन पर पानी टंकी प्रस्तावित है, वह महिला एवं बाल विकास विभाग की है और विभाग से अब तक एनओसी नहीं मिली है।

इसके चलते निर्माण आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इधर, निगम की लापरवाही का खामियाजा खम्हारडीह इलाके में रहने वाले 20 हजार से अधिक परिवार भुगतेंगे। मौजूदा स्थिति को देखते हुए अगले गर्मी सीजन तक भी लोगों को राहत मिलने की संभावना कम नजर आ रही है।

Related Articles

Back to top button